गोविंदा के सिर में बाल नहीं, हेयर पैच लगाते हैं:पत्नी सुनीता ने उड़ाया मजाक, बोलीं- सारे एक्टर करते हैं; जानिए कब-कब दिए पति के खिलाफ बयान

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sunita Ahuja Again Mocks Govinda’s Hair Patch, Know More Such Similar Incidents

गोविंदा के सिर में बाल नहीं, हेयर पैच लगाते हैं:पत्नी सुनीता ने उड़ाया मजाक, बोलीं- सारे एक्टर करते हैं; जानिए कब-कब दिए पति के खिलाफ बयान39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने नए पॉडकास्ट में फिर एक बार पति का मजाक उड़ाया है। उन्होंने दावा किया है कि जब वो गोविंदा से पहले मिली थीं, तब वो बेहद स्मार्ट थे, हालांकि अब गोविंदा के सिर में बाल नहीं है, जिसे छिपाने के लिए वो हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं।

मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा से हुईं शुरुआती मुलाकातों पर कहा है, ‘मेरी बहन की शादी, उनके मामा से हुई थी, तो मैं उनसे शादी में ही मिली थी। मैं किस्मत कॉटेज में रहती थी, जब मेरा गोविंदा के साथ अफेयर शुरू हुआ। मैं 15-16 साल की थी। अच्छा माल पटाया था।’

आगे उन्होंने कहा- ‘क्या माल था चीची (गोविंदा)। देसी माल था। बहुत हैंडसम लगता था। जब उनसे कहा गया कि वो अब भी हैंडसम हैं। इस पर सुनीता ने कहा- लगते हैं, लेकिन तब ऑरिजिनल बाल थे ना, अब पैच लगाते हैं। ये कहते ही सुनीता जोर-जोर से हंस पड़ी।’

जब उनसे कहा गया कि वो पति के सीक्रेट रिवील कर देती हैं, तो उन्होंने कहा, ‘बोलने में क्या जाता है। कौन सा हीरो ये नहीं करता है। सभी जाते हैं ऑपरेशन करवाते हैं। झूठ नहीं बोल रही हूं।’

पहले भी सुनीता के बयानों से फंस चुके हैं गोविंदा

2025 से ही सुनीता और गोविंदा तलाक की खबरों से चर्चा हैं। इस बीच सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं। एक बार तो गोविंदा ने खुद सुनीता के बयान पर माफी मांगी थी।

गोविंदा पर लगाए थे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप

सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों के बीच मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘2025 मेरे लिए बहुत बुरा साल था, हमारी फैमिली लाइफ में काफी परेशानियां चल रही थीं। मैं गोविंदा के बारे में भी कई बातें सुन रही थी, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। मैं हमेशा कहती हूं कि हर चीज करने की एक उम्र होती है। 63 साल की उम्र में ऐसी बातें सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर जब बच्चे बड़े हो चुके हों। यह सब बहुत गलत और दुखद था। उम्मीद है कि 2026 में भगवान गोविंदा को सही समझदारी दें।’

आगे उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा कहती हूं कि यह तुम्हारी उम्र नहीं है। आजकल क्या होता है, जो लड़कियां स्ट्रगल करने आती हैं, उन्हें एक शुगर डैडी चाहिए होता है, जो उनका खर्च चलाए। चेहरा दो कौड़ी का होता है, लेकिन हीरोइन बनना चाहती हैं। तो फिर क्या उम्मीद करोगे? फिर फंसा लेंगी, बाद में ब्लैकमेल करेंगी, ऐसी बहुत लड़कियां आती हैं। लेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 साल के हो चुके हो।’ पूजा पाठ पर सुनीता ने दिया विवादित बयान, गोविंदा ने मांगी माफी

बीते साल सुनीता ने एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में कहा था -“हमारे घर में एक ज्योतिष है, गोविंदा का पुजारी। वो पूजा करवाते हैं और 2 लाख रुपए लेते हैं। मैं कहती हूं कि खुद पूजा करो, उनकी कराई पूजा से कुछ नहीं होता। भगवान आपके अपने हाथों से की गई पूजा स्वीकार करते हैं। मैं किसी को पैसे देकर भक्ति नहीं करती। डरने वाला ही डरता है।”

विवाद बढ़ने पर गोविंदा ने 4 नवंबर 2025 को अपने पंडित जी से माफी मांगते हुए कहा, “आदरणीय पंडित मुकेश शुक्ला जी अत्यंत योग्य, प्रमाणिक और बड़े गुणी व्यक्ति हैं। यज्ञ-विधि और प्रयोग की गहन समझ रखने वाले ऐसे चुनिंदा लोग और परिवार उत्तर प्रदेश में बहुत कम हैं। मेरी आदरणीय धर्मपत्नी ने आपके विषय में कुछ अपशब्द कहे, उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं और उनका खंडन भी करता हूं।”

गोविंदा के माफीनामे पर भी सुनीता ने बयान जारी किया और कहा कि वो नहीं चाहतीं कि गोविंदा उनके लिए माफी मांगें।

सुनीता के अपने खिलाफ दिए जा रहे बयान पर भी गोविंदा ने एक एएनआई से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ सालों से साजिश हो रही है, जिसके लिए उनके परिवार को इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होंने सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर कहा था, ‘मुझे ये बताइए, मैंने कितनी शादी की। 40 साल हो गए हैं, 4-5 शादियां करके बैठा हूं किया। जिन्होंने की है वो मजे कर रहे हैं। फिल्म लाइन के लोग ऐसी चीजें डिस्कस नहीं करते हैं। शायद ही दूध के धुले लोग इस वर्ग में मैंने देखे हैं। जो किसी और पर आरोप लगा पाएं। मैंने ऐसा देखा नहीं है। जिस समय हमें कॉर्नर कर दिया जाता है हमें लगता है हम इस योग से कैसे निकलें।’

‘मैं बहुत ज्यादा घुट जाऊं ऐसी स्थित तैयार न करें। ऐसी मैं सबसे विनती करता हूं, खासतौर पर अपने ही परिवार के लोगों से करता हूं। मैं हीरो हूं, फिल्म लाइन में हूं। मुझे ताज्जुब होता है जब ऐसे सवाल किए जाते हैं।

सुनीता ने कहा- गोविंदा अच्छा पति नहीं है

पिंकविला के एक पुराने इंटरव्यू में सुनीता से पूछा गया था कि क्या वो सात जन्मों के लिए गोविंदा को पति के रूप में देखना चाहती हैं। इस पर सुनीता ने हाथ जोड़ते हुए कहा था, ‘नहीं भैया, मुझे नहीं चाहिए। मैंने कपिल के शो में भी बोला था कि गोविंदा बहुत अच्छा बेटा है, बहुत अच्छा भाई है, लेकिन अच्छा पति नहीं है। मैंने तो पहले ही बोला भाई चीची (गोविंदा) तू मेरा बेटा बन कर पैदा होना, पति तू नहीं चाहिए। ये जन्म ही काफी है।’

2025 से चल रही हैं तलाक की खबरें बीते साल गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें सुर्खियों में थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मई 2025 में सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने इंटरव्यू में सुलह की बात कही। इसी समय खबरें रहीं कि गोविंदा का अफेयर एक मराठी एक्ट्रेस से चल रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Vs Abhijeet Dipke; Delhi Aura India Tour Concert Video | CJP अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों…

    ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

    Hindi News Entertainment Bollywood Director Sanjay Gupta Passes Away In Mumbai | Bollywood News ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच…

    You Missed

    अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

    Blackhawks at Bruins preview: Boston looks to get back on track in return home – The Boston Globe

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    Blackhawks at Bruins preview: Boston looks to get back on track in return home – The Boston Globe

    ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

    Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status