मेरठ: रिश्वत लेकर वारंटी छोड़ा, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार:आरोपी की मां की शिकायत पर एसएसपी ने की कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Police Arrested Two Cops In Bribe Case | Mothers Complaint

मेरठ: रिश्वत लेकर वारंटी छोड़ा, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार:आरोपी की मां की शिकायत पर एसएसपी ने की कार्रवाईरिजवान खान | मेरठ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपी को रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप है। रेलवे रोड थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह मामला नौचंदी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। लगभग तीन साल पहले दर्ज लूट के एक मुकदमे में मकबरा घोसियान निवासी रिहान के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। कोर्ट ने उसे 17 जून तक गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया था। इस वारंट के अनुपालन की जिम्मेदारी नौचंदी थाने में तैनात दरोगा अनूप कुमार को सौंपी गई थी।

आरोप है कि 12 जून को दरोगा अनूप कुमार और रेलवे रोड थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने रिहान को गिरफ्तार किया था। उसे केसरगंज चौकी पर लाया गया और 3,000 रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ दिया गया। पुलिसकर्मियों ने न तो किसी अधिकारी को गिरफ्तारी की सूचना दी और न ही थाने के रिकॉर्ड में इसे दर्ज किया।

दो दिन पहले रिहान की मां रिहाना ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि दो पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे से तीन हजार रुपये रिश्वत ली है। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पता चला कि छोड़ा गया व्यक्ति वारंटी था। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ में रिहान को पुलिस हिरासत में लेने और चौकी तक लाने की पुष्टि हुई। फुटेज में दोनों पुलिसकर्मी रिहान को लाल रंग की बाइक पर ले जाते हुए भी दिखे। जांच की भनक लगते ही दोनों पुलिसकर्मी फरार हो गए थे, लेकिन बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ महीने पहले ही एसएसपी अविनाश पांडेय ने लोहियानगर थाने के दो दरोगाओं को धागा कारोबारी से 20 लाख रुपये की उगाही के मामले में जेल भिजवाया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Traffic Month 2026 | Road Safety Awareness Bike Rally Launch गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर…

    'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor On Ramayan & Pushpak Viman | Elon Musk Flying Car Statement ‘इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार’:पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर…

    You Missed

    Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks $680K in donations

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks 0K in donations

    गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

    [Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    [Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert

    'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

    Bradley Cooper’s Before-And-After Photos Go Viral As Fans Say They’re ‘Sad’ Over His Alleged Surgery

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    Bradley Cooper’s Before-And-After Photos Go Viral As Fans Say They’re ‘Sad’ Over His Alleged Surgery

    हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें