अलीगढ़ में शॉर्ट सर्किट के बाद फटा AC का कंप्रेशर:मैरिस रोड के हरिओम नगर में दम घुटने से कालरा स्पोर्ट्स के मालिक की मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Aligarh
  • Aligarh Fire | Kalra Sports Owner Subhash Kalra Dies Due To Suffocation After AC Blast

अलीगढ़ में शॉर्ट सर्किट के बाद फटा AC का कंप्रेशर:मैरिस रोड के हरिओम नगर में दम घुटने से कालरा स्पोर्ट्स के मालिक की मौतअलीगढ़4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शॉर्ट सर्किट होने और एसी का कंप्रेसर फटने के बाद दम घुटने से कारोबारी सुभाष चंद्र कालरा की मौत हो गई। - Dainik Bhaskarशॉर्ट सर्किट होने और एसी का कंप्रेसर फटने के बाद दम घुटने से कारोबारी सुभाष चंद्र कालरा की मौत हो गई।

​अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित हरिओम नगर में बुधवार रात मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में शहर के मशहूर कारोबारी और कालरा स्पोर्ट्स के मालिक सुभाष चंद्र कालरा (80) की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई।

.

​शुरुआती जांच में सामने आया है कि मकान में पहले शॉर्ट सर्किट हुआ और उसकी वजह से कमरे में लगे एयर कंडीशनर का कंप्रेशर धमाके के साथ फट गया। इस ब्लास्ट के बाद घर में इतनी तेजी से जहरीला धुआं फैला कि बुजुर्ग कारोबारी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वह करीब 20 मिनट तक आग और धुएं के गुबार के बीच फंसे रहे।

घटना की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया।घटना की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू किया।

​दोनों बेटे दुकान पर थे, घर में अकेले थे बुजुर्ग पिता

​सुभाष चंद्र कालरा अलीगढ़ के एक प्रतिष्ठित व्यापारी थे। रेलवे रोड पर उनकी कालरा स्पोर्ट्स के नाम से मुख्य दुकान है, जबकि दूसरी दुकान निरंजपुरी में है। बुधवार रात करीब सवा आठ बजे जब यह हादसा हुआ, तब उनका छोटा बेटा सुमित रेलवे रोड वाली दुकान पर था। वहीं, बड़ा बेटा हिमांशु अपनी छोटी बहन रीमा के साथ निरंजपुरी स्थित प्रतिष्ठान पर था। घर पर सिर्फ सुभाष चंद्र कालरा ही मौजूद थे।

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

​शॉर्ट सर्किट के बाद हुआ धमाका, अंदर नहीं पहुंच सके लोग

शॉर्ट सर्किट के बाद कमरे में लगा एसी का कंप्रेसर भी फट गया।शॉर्ट सर्किट के बाद कमरे में लगा एसी का कंप्रेसर भी फट गया।

​रात लगभग 8:11 बजे मकान के बाहरी व आंतरिक हिस्से में बिजली उपकरणों में शॉर्ट सर्किट हुआ। इसी दौरान कमरे में चल रहे एसी ने भी आग पकड़ ली और उसका कंप्रेशर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। कंप्रेशर फटने से आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया।

​आसपास के लोगों ने घर से धुएं का गुबार और धमाके की आवाज सुनने के बाद उनके दोनों बेटों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मकान के मुख्य हिस्से में आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोग अंदर दाखिल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

आग बुझने के बाद सर्च ऑपरेशन में बेसुध मिले सुभाष चंद्र कालरा।आग बुझने के बाद सर्च ऑपरेशन में बेसुध मिले सुभाष चंद्र कालरा।

​कमरे में बेहोश मिले कालरा

दमकल कर्मियों ने जब कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक पूरे मकान में एसी की गैस और जलते सामान का जहरीला धुआं भर चुका था। बेटों के मौके पर पहुंचने के बाद जब घर के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया तो सुभाष चंद्र कालरा अंदर एक कमरे में डबल बेड और दरवाजे के सहारे बेहोश पड़े मिले। उन्हें तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​शॉर्ट सर्किट और धुएं से थमी सांसें

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम को रात 8:11 बजे आग की सूचना मिली थी। तत्काल पहले दो गाड़ियां और फिर स्थिति को देखते हुए तीसरी गाड़ी रवाना की गई।

​घर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी और धुआं अंदर फैल गया।

आग लगने से घर के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसी कंप्रेशर फटने और इन्वर्टर शॉर्ट सर्किट के दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

AC या शॉर्ट सर्किट होने पर बरतें सावधानी

सीएफओ ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों में थोड़ी सी सतर्कता बड़ी अनहोनी को टाल सकती है। उन्होंने बताया कि घर के किसी भी हिस्से में शॉर्ट सर्किट या आग दिखने पर सबसे पहले पूरे घर की मुख्य बिजली सप्लाई (MCB) को बंद कर दें।

एसी का कंप्रेशर फटने पर रेफ्रिजरेंट गैस लीक होती है, जो बेहद जहरीली और ज्वलनशील हो सकती है। ऐसा होने पर कमरे के भीतर रुकने की गलती न करें। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर तुरंत खुले स्थान पर आएं।

आग लगने या गैस लीक होने पर कभी भी खुद उपकरण को ठीक करने या पास जाने का जोखिम न उठाएं। स्थिति थोड़ी भी नियंत्रण से बाहर दिखे, तो बिना देरी किए तुरंत फायर ब्रिगेड (101) और स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Traffic Month 2026 | Road Safety Awareness Bike Rally Launch गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर…

'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor On Ramayan & Pushpak Viman | Elon Musk Flying Car Statement ‘इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार’:पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर…

You Missed

Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks $680K in donations

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 0 views
Pizza delivery worker’s heartbreaking reaction to cruel prank sparks 0K in donations

गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 1 views
गाजीपुर में यातायात माह शुरू:बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का संदेश, 30 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

[Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
[Notices] Charting the Unknown Market Availability Update | Crimson Desert

'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 3 views
'इलॉन मस्क ने अब बनाई उड़ने वाली कार':पुष्पक विमान को लेकर रणबीर कपूर बोले- भारत ने 5 हजार साल पहले ही यह कर लिया था

Bradley Cooper’s Before-And-After Photos Go Viral As Fans Say They’re ‘Sad’ Over His Alleged Surgery

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
Bradley Cooper’s Before-And-After Photos Go Viral As Fans Say They’re ‘Sad’ Over His Alleged Surgery

हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें

  • By dp
  • November 1, 2026
  • 5 views
हैलोवीन पर 'नगीना' के श्रीदेवी वाले लुक में दिखीं जाह्नवी:ओरी बने ऋषि कपूर, फिल्म के आइकॉनिक पलों को किया रीक्रिएट; देखें तस्वीरें