225 करोड़ की साइबर ठगी की जांच करेगा ईडी:25 खातों में देश भर से की गई थीं 15 करोड़ ठगी की 27 शिकायतें, 6 आरोपी जेल में

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Shivrajpur Cyber Gang: ₹225 Cr Fraud Probe By ED | 27 Complaints

225 करोड़ की साइबर ठगी की जांच करेगा ईडी:25 खातों में देश भर से की गई थीं 15 करोड़ ठगी की 27 शिकायतें, 6 आरोपी जेल मेंकानपुर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवराजपुर में ठगी के मामले में पकड़े गए आरोपी - Dainik Bhaskarशिवराजपुर में ठगी के मामले में पकड़े गए आरोपी

शिवराजपुर में 450 म्यूल खाते खोलकर 225 करोड़ की ठगी करने वाले शिवराजपुर के साइबर गैंग की अब ईडी जांच करेगा। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस से केस की पूरी डिटेल ईडी के अधिकारियों ने मांगी है। इसमें देश भर के कई राज्यों से पीड़ितों ने ठगी की शिकायत की थी। डी

.आरोपियों के पास से बरामद दस्तावेजआरोपियों के पास से बरामद दस्तावेज

एनसीआरपी पोर्टल पर शिवराजपुर कस्बे की चार बैंकों के 25 खातों में ठगी की 27 शिकायतें आयी थीं। यह शिकायतें 15 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़ी थीं। एनसीआरपी पोर्टल पर शिवराजपुर के हॉटस्पॉट होने के अलर्ट मिलने के बाद पुलिस ने यहां बहरमापुर जाने वाली कच्ची सड़क पर छापा मारकर शिवराजपुर के अशरफ खान, राजदीप, भीमरतन व कमल अरौल का सूरज कुमार और ठठिया कन्नौज का राजन कटियार को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में मनी लॉड्रिंग की आशंका के चलते ईडी ने जांच शुरू की है। बुधवार को ईडी के अधिकारियों ने कमिश्नरेट पुलिस से केस संबंधी पूरी सूचना मांगी है। ईडी के अधिकारियों ने पूछा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान कितनी और क्या-क्या बरामद हुआ। एफआईआर की कॉपी, रिकवरी की डिटेल, बैंक अकाउंट और खातों का ट्रांजेक्शन, मोबाइल की सीडीआर, क्रिप्टो करेंसी में निवेश और यूएसडीटी से रुपये एक्सचेंज की डिटेल, जेल भेजे गए आरोपियों और उनकी प्रापर्टी का डिटेल, फरार आरोपियों की जानकारी, टेलीग्राम पर काम करने का तरीका समेत सभी छोटी बड़ी जानकारी मांगी गई है। ईडी की ओर से इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस से संपर्क करने के साथ ही ई-मेल भी भेजा गया है।

घटना का खुलासा करते डीसीपी वेस्टघटना का खुलासा करते डीसीपी वेस्ट

एक खाते में मिला था 10 करोड़ का ट्रांजेक्शन

एनसीआरपी पोर्टल पर जो 25 खातों की 27 शिकायतें आयीं थीं। इनमें एक खाता श्रीरामजन सेवा केंद्र के नाम से है जिसकी संचालक शुभांशी हैं। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उन्हें पता ही नहीं था कि उनके नाम पर खाता चल रहा है। कुल 27 शिकायतों में इस खातें की 15 शिकायतें करीब 10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़ी मिली हैं।

इन राज्यों से आयीं थी शिकायतें

आरोपियों के पास से मिले खातों में तेलगांना, बंगुलुरू, ईस्ट दिल्ली, नवी मुंबई, वेस्ट बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना मल्काजगिरी, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आउटर डिस्ट्रिक्ट, गोंडा, बिहार समस्तीपुर, तमिलनाडु, गुजरात, नासिक, नासिक रुरल, भोपाल समेत अन्य राज्यों से शिकायतें की गई हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh MBBS Admission Fraud | Tirupati Consultancy Director Accused MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक…

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

Hindi News Entertainment Bollywood Katrina Kaif Vicky Kaushal Son Vihan First Photo | Diwali Celebration कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी…

You Missed

MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 0 views
MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

‘Jet Lag: The Game’ Heads to Movie Theaters Across US, UK and Canada for Season 20 ‘Hide and Seek: Italy’ Premiere (EXCLUSIVE)

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 5 views
‘Jet Lag: The Game’ Heads to Movie Theaters Across US, UK and Canada for Season 20 ‘Hide and Seek: Italy’ Premiere (EXCLUSIVE)

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 5 views
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन

Desmond Howard jabs Nick Saban over sign-stealing comment when talking Alabama-LSU

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 7 views
Desmond Howard jabs Nick Saban over sign-stealing comment when talking Alabama-LSU

सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 5 views
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें

Protecting Competitive Integrity in VCT 2027

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 5 views
Protecting Competitive Integrity in VCT 2027