दुष्कर्म व आईटी एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार:हलधरपुर पुलिस ने नहर पुलिया के पास से पकड़ा, न्यायालय भेजा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mau
  • Haltpur Police Arrest Rape & IT Act Absconder In Mau

दुष्कर्म व आईटी एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार:हलधरपुर पुलिस ने नहर पुलिया के पास से पकड़ा, न्यायालय भेजासुशील सिंह | मऊ4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ जनपद मऊ में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हलधरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में थाना हलधरपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त जितेंद्र राम पुत्र हरिश्चंद्र राम निवासी सेहबरपुर, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को 17 जून 2026 की रात करीब 1:25 बजे मथुरा मेमोरियल आईटीआई कॉलेज, खुरपा बेलौझा के पास स्थित नहर पुलिया के समीप से पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हलधरपुर में मुकदमा संख्या 118/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 333, 351(3) तथा 67-ए आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ की तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2016 में उसके खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्तमान में वह दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट से संबंधित मुकदमे में भी नामजद है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना हलधरपुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Sanjay Gupta Funeral Mumbai: Daughter Gestures At Paparazzi | Video संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी…

    सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

    Hindi News Local Uttar pradesh Saharanpur Sarsawa Sugar Mill Crushing Season | Saharanpur DM Payment Instruction सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर…

    You Missed

    संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

    Is Breece Hall Playing Week 8? Fantasy Football Injury Update – FantasyPros

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 1 views
    Is Breece Hall Playing Week 8? Fantasy Football Injury Update – FantasyPros

    सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    सहारनपुर की सरसावा शुगर मिल में पेराई सत्र शुरू:DM ने किसानों को समय पर भुगतान और बिना परेशानी गन्ना खरीद के निर्देश दिए

    Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to $47 from $46

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    Rosenblatt maintains Sirius XM Holdings at Buy, raises price target to  from

    दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

    Tomorrow’s Top 25 Today: Ohio State falls from top 10, USC reenters college football rankings after upset win

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    Tomorrow’s Top 25 Today: Ohio State falls from top 10, USC reenters college football rankings after upset win