तमिलनाडु CM थलापति विजय से मिलीं सामंथा:कहा- हमेशा से पता था वो कुछ बड़ा करने वाले हैं; 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Samantha Ruthprabhu Met Tamilnadu CM Vijay, Said I’ve Always Felt That Vijay Sir Was Never Meant To Be Just A Hero On Screen.

तमिलनाडु CM थलापति विजय से मिलीं सामंथा:कहा- हमेशा से पता था वो कुछ बड़ा करने वाले हैं; 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सामंथा रुथप्रभू ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय से चेन्नई में मुलाकात की है। इस स्पेशल मीटिंग की तस्वीरें पोस्ट कर सामंथा ने विजय की तारीफों के पुल बांधे हैं।

सामंथा ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें पोस्ट कर लिखा है, ‘जब मैं आज चेन्नई पहुंची, तो मुझे बेहद खुशी महसूस हुई, क्योंकि मैं हमारे मुख्यमंत्री से मिलने जा रही थी। मुझे हमेशा लगता था कि विजय सर सिर्फ पर्दे पर हीरो बनने के लिए नहीं बने हैं। उनकी एनर्जी, उनकी मौजूदगी और लोगों का उनके प्रति प्यार हमेशा यह एहसास दिलाता था कि उनका मकसद इससे भी बड़ा है।’

आगे उन्होंने लिखा, ‘मुझे सबसे ज्यादा जिस बात से प्रेरणा मिलती है, वह है एक बिल्कुल नए क्षेत्र में कदम रखने का साहस। ऐसी जगह जाना, जहां दांव कहीं ज्यादा बड़े हों, जबकि आप पहले ही अपने पुराने क्षेत्र में सफलता हासिल कर चुके हों। यह फैसला इसलिए नहीं लिया जाता क्योंकि वह आसान है, बल्कि इसलिए क्योंकि आपको विश्वास होता है कि आप बदलाव ला सकते हैं।’

‘मेरा मानना है कि जिंदगी में कभी न कभी हम सभी के सामने ऐसा मौका आता है, जब हमें खुद से आगे बढ़कर सोचना पड़ता है और यह सवाल पूछना पड़ता है कि हम समाज के लिए क्या योगदान दे सकते हैं। लेकिन बहुत कम लोग उस पुकार का जवाब देते हैं।’

आखिर में सामंथा ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि विजय सर उन लोगों को भी हैरान कर देंगे, जो पहले से ही उन पर भरोसा करते हैं। इसकी वजह उनका पद नहीं, बल्कि वह नीयत है जिसके साथ वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। मैं उनके लिए शक्ति, समझदारी और अपने रास्ते पर डटे रहने का साहस की कामना करती हूं। और हर युवा के लिए यह एक याद दिलाने वाली बात है कि जिंदगी उस सपने से कहीं बड़ी हो सकती है, जिससे आपने शुरुआत की थी।’

इन 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखी विजय-सामंथा की जोड़ी-

कथी (2014): एआर मुरुगाडोस द्वारा निर्देशित इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में विजय ने डबल रोल निभाया और सामंथा उनकी लीड एक्ट्रेस थीं।

थेरी (2016): एटली द्वारा निर्देशित यह एक बड़ी एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

मेर्सल (2017): यह एक सुपरहिट ड्रामा फिल्म थी जिसमें इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

19 जून को रिलीज होगी सामंथा की फिल्म

सामंथा रुथप्रभू इन दिनों अपकमिंग फिल्म मां इंती भंगारम से चर्चा में हैं। ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

तृषा की फिल्म के लिए विजय ने लिया था बड़ा फैसला

विजय की गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पू 24 मई को रिलीज हुई है। फिल्म रिलीज से ठीक पहले फिल्ममेकर्स ने विजय से मुलाकात की थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए मॉर्निंग शो रखे जाने की मांग की, जिसे विजय ने अप्रूवल दे दिया था। जबकि साउथ में 2023 की फिल्म थुनिवू के मॉर्निंग शो में हुई भगदड़ से एक शख्स की मौत होने के बाद इसे बंद कर दिया गया।

विजय से जुड़ी ये बातें भी पढ़िए-

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

    Hindi News Entertainment Bollywood Filmmaker Sanjay Gupta Death | Kabil 2 Script Hrithik Rakesh Roshan संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस…

    धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Jalsa Security Increased | Mumbai Threat Update धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम…

    You Missed

    OL – Angers : les compositions officielles

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    OL – Angers : les compositions officielles

    संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    संजय गुप्ता ने लिख ली थी ‘काबिल 2’:राकेश रोशन बोले- मुझे स्क्रिप्ट पसंद आई, इस पर काम कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई

    Arthur Fils Forced to Retire Mid-Match as Injury Halts Swiss Indoors Quarterfinal Campaign

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    Arthur Fils Forced to Retire Mid-Match as Injury Halts Swiss Indoors Quarterfinal Campaign

    धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 4 views
    धमकी के बाद बुलेटप्रूफ केबिन में दिखे अमिताभ बच्चन:संडे दर्शन में जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी; बम से उड़ाने की धमकी मिली थी

    Falkirk vs Celtic LIVE: Scottish Premiership radio, text updates, team news, reaction, stats & head-to-head

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Falkirk vs Celtic LIVE: Scottish Premiership radio, text updates, team news, reaction, stats & head-to-head

    संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    संजय गुप्ता का निधन, बच्चों ने मिडिल फिंगर दिखाई:श्मशान घाट से लौटते वक्त बेटी ने पैपराजी को किए आपत्तिजनक इशारे; हसती हुई दिखीं