संभल की 32 मेंथा फैक्ट्रियों को नोटिस जारी:घनी आबादी में बिना NOC चल रहीं थीं, DM के निर्देश पर कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Mentha Factories Operate Without NOC; DM Orders Action, Traders Submit Memorandum

संभल की 32 मेंथा फैक्ट्रियों को नोटिस जारी:घनी आबादी में बिना NOC चल रहीं थीं, DM के निर्देश पर कार्रवाईसनी गुप्ता, संभल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित 32 मेंथा फैक्ट्रियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। इन फैक्ट्रियों को आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के बिना चलने के आरोप में नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने एक महीने के भीतर जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

आपको बता दें कि संभल एशिया में मैंथा कारोबार के लिए जाना जाता है, अब आबादी के बीच से फैक्ट्रियों को बाहर निकल जाएगा। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर संभल शहर की घनी आबादी के बीच चल रही मेंथा फैक्ट्रियों की जांच शुरू की गई थी।

शुक्रवार शाम मेंथा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जांच के बाद प्रशासन ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित इन सभी इकाइयों पर नजर रखी है।

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि संभल कस्बे की आबादी के बीच लगभग 20 मेंथा फैक्ट्रियां मेंथा ऑयल का उत्पादन कर रही हैं। ये सभी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित हैं और इनके पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा अग्निशमन विभाग दोनों के अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच के बाद इन 20 इकाइयों के खिलाफ धारा 152 बीएनएसएस (BNSS) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें तत्काल संचालन बंद करने का निर्देश है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने यह भी बताया कि थाने से मिली रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगभग 10 मेंथा फैक्ट्रियां विभिन्न विभागों के अनापत्ति प्रमाण पत्रों के बिना संचालित हैं। उन्हें भी नोटिस जारी किए गए हैं। कुल 29 नए नोटिस जारी हुए हैं, जबकि 3 मामले पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन थे, जिससे कुल 32 फैक्ट्रियां प्रभावित हुई हैं।

मेंथा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल ने कहा कि एसोसिएशन की मुख्य मांग औद्योगिक भूखंडों की उपलब्धता है, ताकि वे अपनी मेंथा इकाइयों को शहर से बाहर औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित कर सकें। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने औद्योगिक भूखंडों की व्यवस्था का आश्वासन दिया है और यह भी कहा है कि तब तक प्रशासन द्वारा उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। फैक्ट्रियां जवाब आने तक संचालित रहेंगी, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी; तीन साथी फरार

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Police Encounter | Wanted Criminal Arrested After Gunfight संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस…

    लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Court Lockup Delivery | Accused Woman Gives Birth During Hearing लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी…

    You Missed

    Iranians rally by the hundreds of thousands in biggest show of defiance since war began

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    Iranians rally by the hundreds of thousands in biggest show of defiance since war began

    संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी; तीन साथी फरार

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, रोकते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी; तीन साथी फरार

    ‘The Traitors’ Season 5 Cast Revealed: Kristin Chenoweth, Dominic Monaghan, Whitney Leavitt, and More

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    ‘The Traitors’ Season 5 Cast Revealed: Kristin Chenoweth, Dominic Monaghan, Whitney Leavitt, and More

    लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

    Prince Harry, Meghan Markle feeding the ‘publicity machine’ despite privacy demands: expert

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 4 views
    Prince Harry, Meghan Markle feeding the ‘publicity machine’ despite privacy demands: expert

    बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करें

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 4 views
    बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करें