गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Liquor Smuggling Arrest | Fake E way Bill Case Bihar Punjab

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेपगोरखपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के रास्ते कंटेनर से शराब की तस्करी की जा रही थी। पंजाब से बिहार के पटना भेजी जा रही 2865 लीटर अंग्रेजी शराब एसटीएफ गोरखपुर और खोराबार पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की सुबह बरामद की है।

.

कंटेनर में 323 पेटियों में शराब भरी थी। तलाशी में फिनायल का फर्जी ई-वे बिल और दो कूटरचित बिल्टियां भी मिलीं। पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर निवासी चालक थाना राम को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध जालसाजी और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

शराब की खेप के साथ पकड़ा गया तस्करशराब की खेप के साथ पकड़ा गया तस्कर

फोरलेन पर एसटीएफ ने पकड़ी ट्रक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि हरियाणा के अंबाला से शराब की बड़ी खेप कंटेनर में लादकर बिहार भेजी जा रही है। इसके बाद खोराबार क्षेत्र में लखनऊ फोरलेन पर एसटीएफ व खोराबार थाने की पुलिस टीम ने सोमावर की सुबह घेराबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कंटेनर से 323 पेटियों में कुल 2865 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

फिनालय के नाम पर मिला फर्जी बिल

तस्करी के लिए तैयार दस्तावेजों में कंटेनर में फिनायल ले जाने का विवरण दर्ज था। ई-वे बिल भी फिनायल के नाम पर बनाया गया था, जबकि कंटेनर के भीतर शराब की पेटियां भरी थीं। इसके साथ दो बिल्टियां भी मिलीं, जिन्हें पुलिस ने कूटरचित बताया है। इन दस्तावेजों के जरिये शराब की खेप को सामान्य माल बताकर एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। पूछताछ में चालक थाना राम ने बताया कि शराब की खेप पंजाब के अंबाला ताजपुरा से बिहार के पटना भेजी जा रही थी।

ट्रक से मिला सामान पुलिस ने कब्जे में लियाट्रक से मिला सामान पुलिस ने कब्जे में लिया

पटना के दो लोगों के नाम सामने आए

इस सिलसिले में पटना निवासी शिवन सिंह और अनिल बायतू के नाम सामने आए हैं। चालक के अनुसार, अनिल बायतू ने अंबाला से शराब भेजने के लिए उससे संपर्क किया था। उसका मोबाइल नंबर भी चालक के पास मिला है। पुलिस अब इन दोनों की भूमिका की जांच कर रही है। अंबाला स्थित शराब फैक्ट्री के कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका भी सामने आई है।

चालक पहले भी शराब की खेप लेकर जा चुका है। एसटीएफ इस बात की पड़ताल कर रही है कि शराब फैक्ट्री से इतनी बड़ी खेप कैसे बाहर निकाली गई, फिनायल के नाम पर फर्जी ई-वे बिल किसने तैयार किया और कूटरचित बिल्टियां कहां से बनवाई गईं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

बरेली में मंगलवार को भाजपा विपक्ष के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालेगी। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। भाजपा ने…

शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

Hindi News Entertainment Bollywood Shah Rukh Khan Mannat Security Photos; SRK Birthday 2026 | Mumbai Police शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का…

You Missed

No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 4 views
No. 12 WBB Begins Season In Paris Monday Vs. No. 21 Oklahoma – University of North Carolina Athletics

गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
गोरखपुर में शराब से भरी ट्रक के साथ तस्कर अरेस्ट:फिनायल के ई-वे बिल पर पंजाब से पटना भेजी जा रही थी खेप

Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 8 views
Russell Westbrook’s Thunder Jersey Retirement Announced in Hype Video for NBA Legend

बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
बरेली में आज भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:पदयात्रा में नड्डा-केशव होंगे शामिल, 25 हजार कार्यकर्ता जुटाने का दावा

Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 9 views