कॉम्प्रोमाइज के लिए ऑफर हुए थे 1 लाख:पीके एक्ट्रेस मानवी बोलीं- ये नॉन-नेपोकिड के साथ होता रहता है, इन एक्ट्रेसेस ने भी झेला कास्टिंग काउच

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Maanvi Gagroo Casting Couch Compromise Offer; Nepotism | Outsider Struggles

कॉम्प्रोमाइज के लिए ऑफर हुए थे 1 लाख:पीके एक्ट्रेस मानवी बोलीं- ये नॉन-नेपोकिड के साथ होता रहता है, इन एक्ट्रेसेस ने भी झेला कास्टिंग काउच1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पीके, किल दिल और शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मानवी गागरू ने कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलाया किया है। उन्होंने कहा है कि करियर की शुरुआत में उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के लिए 1 लाख रुपए का ऑफर मिला था।

हाल ही में टू गर्ल्स विद टू कप्स के पॉडकास्ट में मानवी गागरू ने बताया है कि उन्हें करियर की शुरुआत में एक कॉर्डिनेटर की तरफ से मैसेज आया, जिसमें लिखा था, ‘बजट 1 लाख और साथ में कॉम्प्रोमाइज।’

एक्ट्रेस को लगा कि शायद बजट में कॉम्प्रोमाइज की बात हो रही होगी। आगे उन्होंने बताया, मैं उस समय इंडस्ट्री में नई थी। मैंने जवाब में लिखा कॉम्प्रोमाइज क्या। लेकिन फिर मैंने सवाल किया कि क्या वो इतनी बड़ी बात इतने आराम से लिख सकता है।

इस इंसिडेंट के बाद एक्ट्रेस एक कास्टिंग डायरेक्टर के पास गईं, जिनके साथ वो काम कर रही थीं। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर को मैसेज दिखाकर पूछा कि क्या ये उस तरह के कॉम्प्रोमाइज की बात कर रहे हैं। इस पर उन्हें उस शख्स को ब्लॉक करने की सलाह दी गई।

एक्ट्रेस ने ये किस्सा शेयर करते हुए कहा है, ‘मुझे पहले वाकई लगा कि कॉम्प्रोमाइज मतलब, बजट से जुड़ा कॉम्प्रोमाइज होगा या GST जैसा कुछ होगा। ये वो चीज है, जो नॉन नेपोकिड्स के साथ होती रहती है।’

मानवी गागरू टीवीएफ की सीरीज ट्रिपलिंग से काफी पॉपुलर हुई थीं।मानवी गागरू टीवीएफ की सीरीज ट्रिपलिंग से काफी पॉपुलर हुई थीं।

इन एक्ट्रेसेस के साथ भी हुआ कास्टिंग काउच जैसा एक्सपीरियंस

राधिका आप्टे

राधिका आप्टे ने बताया था कि एक फिल्म में रोल देने के बदले उनसे पूछा गया कि क्या वे उस व्यक्ति के साथ सोने में सहज होंगी। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे अनुभवों से गुजरते हैं लेकिन खुलकर बोल नहीं पाते।

सुरवीन चावला

सुरवीन चौला ने 2025 में एक इंटरव्यू में बताया कि एक निर्देशक ने उनसे मिलने के दौरान अचानक उन्हें किस करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि यह घटना उनकी शादी के बाद हुई थी और इससे वे काफी असहज हो गई थीं।

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत ने कई बार कहा है कि कुछ लोग फिल्मों में काम देने के बदले निजी संबंधों की उम्मीद करते हैं। उनके अनुसार, अगर एक्ट्रेस ऐसी मांगों को ठुकरा दे तो कई बार उसे प्रोजेक्ट से बाहर भी कर दिया जाता है।

ऋचा चड्ढा

रिचा चड्ढा ने अपने शुरुआती करियर में मिले आपत्तिजनक ऑफर का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि नए कलाकारों को अक्सर ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

ईशा कोपिकर

ईशा कोप्पिकर ने दावा किया था कि एक बड़े एक्टर ने उन्हें किसी निर्माता के साथ दोस्ती बढ़ाने की सलाह दी थी ताकि उन्हें फिल्म मिल सके। उनके बयान ने उस समय काफी चर्चा बटोरी थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghaziabad Ghaziabad Green Crackers Sale Rules | License Mandatory & Illegal Storage Arrest गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक…

    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Advance Booking; Ranbir Kapoor Movie Copyright Protection | Bombay HC ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक…

    You Missed

    Sadie Sink Chooses Perfect Follow-Up Movie to ‘Spider-Man: Brand New Day’

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 1 views
    Sadie Sink Chooses Perfect Follow-Up Movie to ‘Spider-Man: Brand New Day’

    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 3 views
    गाजियाबाद में 11 स्थान पर बिकेंगे ग्रीन पटाखे:5 से 7 नवंबर तक बिक्री, अवैध भंडारण पर होगी गिरफ्तारी

    Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    Your last-minute guide to L.A. County Charter Amendment A

    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    'रामायण' की एडवांस बुकिंग से कमाई ₹73 करोड़ के पार:फिल्म का एक भी सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    ASK IRA: Is the complete Klay something the Heat yet can realize?

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 5 views
    ASK IRA: Is the complete Klay something the Heat yet can realize?

    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी

    • By dp
    • November 3, 2026
    • 6 views
    तुषार कपूर से मांगी गई ₹5 करोड़ की फिरौती:लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर के नाम से आया धमकी भरा फोन, जांच में आवाज निकली फर्जी