प्रयागराज में भाजपा को झटका:ब्राह्मण समाज के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Brahmin Community Workers Join SP In Prayagraj | BJP Shock

प्रयागराज में भाजपा को झटका:ब्राह्मण समाज के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता सपा में शामिल हुएप्रमोद कुमार यादव | प्रयागराजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

सपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और ध्वस्त कानून व्यवस्था का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों से आहत होकर उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की उपस्थिति में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

सदस्यता ग्रहण समारोह के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए लोग इस बात का प्रमाण हैं कि प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी से परेशान लोग अब बदलाव चाहते हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

इस दौरान सपा में ‘टूट’ की अफवाहों पर श्यामलाल पाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग सपा के बिखरने की अफवाहें फैला रहे हैं, वे खुद राजनीतिक रूप से कमजोर हैं। पाल ने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी बूथ स्तर से लेकर सदन तक पहले से कहीं अधिक मजबूत है।

इस सदस्यता अभियान की कमान फूलपुर क्षेत्र की समाजसेवी उमा पाण्डेय ने संभाली थी। उनके नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध वर्ग का सपा में शामिल होना प्रयागराज के राजनीतिक समीकरणों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख चेहरे इस दौरान उमा पाण्डेय, गुड्डी त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, मातादीन, पंकज द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी, शिवांग द्विवेदी, निहाल द्विवेदी, संदीप, दीप नारायण मिश्र, आकाश, सुधांशु मिश्रा, प्रवीण द्विवेदी, संतोष तिवारी, कनक मिश्रा, मो. इरफान और हमजा सहित दो दर्जन से अधिक समर्थकों ने सपा की सदस्यता ली। दिग्गजों की मौजूदगी ने बढ़ाया सियासी कद इस मौके पर सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, पंधारी यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, अमरनाथ मौर्य, कमला यादव, सुश्री निधि यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, तारिक सईद अज्जू, डॉ. राजेश यादव, दूधनाथ पटेल, शांति प्रकाश पटेल, मो. शारिक, आर.एन. यादव, सचिन श्रीवास्तव, जीतराज हेला, आशुतोष तिवारी, दिलीप सोनी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    You Missed

    Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 1 views
    Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 1 views
    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया