मेंहदावल-धनघटा मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव:दिशा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sant kabir nagar
  • Sant Kabir Nagar Meeting: Welfare Schemes Reviewed, Officials Given Directions | Four Lane Proposal

मेंहदावल-धनघटा मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव:दिशा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देशदेवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीर नगर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए।

बैठक के दौरान खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी और धनघटा विधायक गणेश चौहान ने मेंहदावल से धनघटा मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में तकनीकी फाइल तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि प्रस्ताव को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जा सके। जनप्रतिनिधियों ने इस मार्ग को जिले की लाइफलाइन बताते हुए इसके चौड़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का स्वयं आकलन करें और पात्र लाभार्थियों से फीडबैक लेकर योजनाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करें। साथ ही जनहित से जुड़ी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए।

आवास योजना और बिजली व्यवस्था पर विधायक ने उठाए सवाल

खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में आवासों का वितरण पात्रता और मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने आवास योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि पात्र परिवारों को इसकी जानकारी मिल सके।

विधायक ने कहा कि कई बार पात्र लोगों को आवास का लाभ नहीं मिल पाता है, जिसकी विभागीय समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने जिले में जर्जर विद्युत तारों को बदलने और पोल शिफ्टिंग का कार्य सुरक्षा के मद्देनजर प्राथमिकता से कराने के निर्देश भी दिए।

अभ्युदय योजना और सड़क सुधार पर चर्चा

धनघटा विधायक गणेश चौहान ने समाज कल्याण अधिकारी को अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ जरूरतमंद छात्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। विधायक ने काली-जगदीशपुर मार्ग को गड्ढामुक्त कराने की भी मांग की।

पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि बैठक में जिन बिंदुओं की समीक्षा की गई है, उनसे संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

ये रहे मौजूद

बैठक में विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि अंबरीश राय उर्फ मंटू राय, हरिवक्श सिंह, ई. सुधांशु सिंह, विभिन्न जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Ganga Ghat Accident | Two Bike Riders Died, One Referred दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते…

    सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग डूब जाएंगे; रामायण पर भी दिया जवाब

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Biopic Statement | Mumbai Trailer Launch Event Update सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग…

    You Missed

    Outcry after ICE violently detains US citizen walking to high school: ‘I thought they were going to kill me’

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 1 views
    Outcry after ICE violently detains US citizen walking to high school: ‘I thought they were going to kill me’

    दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 1 views
    दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,:गंगा घाट पुल से लौटते समय हुआ हादसा, घायल को अलीगढ़ रेफर किया

    Evacúan Zoológico de Carolina del Norte por falsa amenaza de bomba

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 4 views
    Evacúan Zoológico de Carolina del Norte por falsa amenaza de bomba

    सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग डूब जाएंगे; रामायण पर भी दिया जवाब

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग डूब जाएंगे; रामायण पर भी दिया जवाब

    Is Broadcom Stock a Buy Now?

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    Is Broadcom Stock a Buy Now?

    सलमान खान बोले- जिंदगी का प्रेशर दूसरों पर डालता हूं:खुद नहीं लेता; ‘मातृभूमि’ की स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए सरकार का दबाव नहीं था

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 6 views
    सलमान खान बोले- जिंदगी का प्रेशर दूसरों पर डालता हूं:खुद नहीं लेता; ‘मातृभूमि’ की स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए सरकार का दबाव नहीं था