मेरठ में मकान में आग, एसी में धमाका:दमकल ने लगभग एक घंटे में पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Meerut Makaan Aag | AC Dhamaka, No Janhaani

मेरठ में मकान में आग, एसी में धमाका:दमकल ने लगभग एक घंटे में पाया काबू, कोई जनहानि नहींरिजवान खान | मेरठ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले में सोमवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। घर में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में धमाके के बाद आग भड़की। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह घटना पश्चिम बंगाल के मूल निवासी चिंटू विश्वास के मकान में हुई, जो पिछले 20 साल से अपने भाई के साथ तेली मोहल्ले में ज्वेलरी कारीगरी का काम करते हैं। घटना के समय चिंटू काम पर गए हुए थे और घर पर उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में शॉर्ट सर्किट होने से एसी में धमाका हुआ और आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने तुरंत शोर मचाया और घर में मौजूद चिंटू के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।

पड़ोसियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग को फैलने से रोका और उस पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

चिंटू विश्वास ने बताया कि आग लगने से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, सबसे राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई।

पुलिस के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है और मामले की जांच जारी है। इलाके के लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो घनी आबादी वाले इस मोहल्ले में एक बड़ा हादसा हो सकता था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग डूब जाएंगे; रामायण पर भी दिया जवाब

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Biopic Statement | Mumbai Trailer Launch Event Update सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग…

    सलमान खान बोले- जिंदगी का प्रेशर दूसरों पर डालता हूं:खुद नहीं लेता; ‘मातृभूमि’ की स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए सरकार का दबाव नहीं था

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Matrubhumi Trailer Launch Mumbai | Statement On Script सलमान खान बोले- जिंदगी का प्रेशर दूसरों पर डालता हूं:खुद नहीं लेता; ‘मातृभूमि’ की स्क्रिप्ट में…

    You Missed

    Evacúan Zoológico de Carolina del Norte por falsa amenaza de bomba

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 0 views
    Evacúan Zoológico de Carolina del Norte por falsa amenaza de bomba

    सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग डूब जाएंगे; रामायण पर भी दिया जवाब

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 1 views
    सलमान बोले- मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो नहीं चलेगी:लेकिन ट्रू बायोपिक बनी तो बहुत लोग डूब जाएंगे; रामायण पर भी दिया जवाब

    Is Broadcom Stock a Buy Now?

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 3 views
    Is Broadcom Stock a Buy Now?

    सलमान खान बोले- जिंदगी का प्रेशर दूसरों पर डालता हूं:खुद नहीं लेता; ‘मातृभूमि’ की स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए सरकार का दबाव नहीं था

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 4 views
    सलमान खान बोले- जिंदगी का प्रेशर दूसरों पर डालता हूं:खुद नहीं लेता; ‘मातृभूमि’ की स्क्रिप्ट में बदलाव के लिए सरकार का दबाव नहीं था

    Clima en Buenos Aires hoy: nublado e inestable, con probabilidad de lluvias hacia la tarde

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 4 views
    Clima en Buenos Aires hoy: nublado e inestable, con probabilidad de lluvias hacia la tarde

    आगरा के रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं:स्पेशल ट्रेनें भी फुल, लोग बोले-फर्स्ट से लेकर थर्ड एसी कोच भी जनरल डिब्बे बने

    • By dp
    • November 6, 2026
    • 5 views
    आगरा के रेलवे स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं:स्पेशल ट्रेनें भी फुल, लोग बोले-फर्स्ट से लेकर थर्ड एसी कोच भी जनरल डिब्बे बने