यूपीटीईटी-2026 परीक्षा कार्यक्रम जारी:2 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं, 955 केंद्र पर 20 लाख अभ्यर्थी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • UPTET 2026 Exam Dates Released | UP Teacher Eligibility Test Centres

यूपीटीईटी-2026 परीक्षा कार्यक्रम जारी:2 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं, 955 केंद्र पर 20 लाख अभ्यर्थीप्रमोद कुमार यादव | प्रयागराज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UPTET-2026) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। राज्य के 60 जनपदों में कुल 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 20 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 02 जुलाई 2026 को उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा दोनों पालियों में होगी। 03 जुलाई 2026 को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के अंतिम दिन, 04 जुलाई 2026 को केवल प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा संपन्न होगी।

सभी पालियों का समय सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोग ने बताया कि यह परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 में प्राप्त आवेदनों के आधार पर हो रही है।

अभ्यर्थी अपने परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना 22 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवश्यक जानकारी दर्ज कर परीक्षा जनपद की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

वास्तविक प्रवेश पत्र 30 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वैध प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आजमगढ़ में हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास:2013 में हुई थी घटना, 7 गवाहों ने दी मामले में गवाही

    Hindi News Local Uttar pradesh Azamgarh Azamgarh Murder Case | Husband Sentenced To Life Imprisonment आजमगढ़ में हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास:2013 में हुई थी घटना, 7 गवाहों…

    लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Lalbaugcha Raja Darshan Photos; Sanjay Dutt Kartik Aaryan | Rajpal Yadav लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक…

    You Missed

    GOP Senator Ahead of Midterms: Furry Airline Pilots Are ‘Terrifying’

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 2 views
    GOP Senator Ahead of Midterms: Furry Airline Pilots Are ‘Terrifying’

    आजमगढ़ में हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास:2013 में हुई थी घटना, 7 गवाहों ने दी मामले में गवाही

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 2 views
    आजमगढ़ में हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास:2013 में हुई थी घटना, 7 गवाहों ने दी मामले में गवाही

    Robert Moreno’s First Friendlies: South Korea vs Ecuador, Uruguay, Venezuela, and Uzbekistan Preview | Tavern of the Taeguk Warriors

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 5 views
    Robert Moreno’s First Friendlies: South Korea vs Ecuador, Uruguay, Venezuela, and Uzbekistan Preview | Tavern of the Taeguk Warriors

    लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 4 views
    लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

    Troye Sivan on His Bold New Album, Touring with Charli XCX and Casting Nicole Kidman

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 4 views
    Troye Sivan on His Bold New Album, Touring with Charli XCX and Casting Nicole Kidman

    बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करी

    • By dp
    • September 24, 2026
    • 4 views
    बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करी