मथुरा में सेल्समैन से लूट:बाइक सवार 5 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर हुए फरार,बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Mathura Salesman Robbed Rs 5 Lakh | Bike Borne Thieves Flee

मथुरा में सेल्समैन से लूट:बाइक सवार 5 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर हुए फरार,बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिसमथुरा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाईवे पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है - Dainik Bhaskarहाईवे पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है

मथुरा में बाइक सवार बदमाशों ने गुटखा एजेंसी में काम करने वाले एक सेल्समैन की आंखों में मिर्च डालकर 5 लाख रुपए से ज्यादा की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। सेल्समैन रुपयों को लेकर वापस एजेंसी पर जा रहा था तभी बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी और

.

थाना हाई वे क्षेत्र में हुई वारदात

हाईवे थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने तंबाकू कंपनी के एक सेल्समैन से पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

सेल्समैन से पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गएसेल्समैन से पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए

सेल्समैन जा रहा था वृंदावन

वृंदावन निवासी जगदीश प्रसाद गौतम की शिखर तंबाकू इंटरप्राइजेज है। टाउनशिप स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी विजय उनकी फर्म में सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं। विजय प्रतिदिन मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के विभिन्न दुकानदारों से वसूली कर नकदी कंपनी कार्यालय में जमा कराते हैं।

सोमवार को भी विजय दिनभर की वसूली के बाद मंडी समिति क्षेत्र से वृंदावन की ओर जा रहे थे। उन्होंने नकदी से भरा बैग अपनी बाइक की टंकी पर रखा हुआ था। जब वह हाईवे थाना क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के निकट पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च डाल दी और झपट्टा मारकर बैग छीन लिया।

विजय दिनभर की वसूली के बाद मंडी समिति क्षेत्र से वृंदावन की ओर जा रहे थेविजय दिनभर की वसूली के बाद मंडी समिति क्षेत्र से वृंदावन की ओर जा रहे थे

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के प्रतिष्ठानों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। हालांकि देर रात तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया था। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है,हालांकि पीड़ित के बताए अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

सूचना मिलने पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कियासूचना मिलने पर हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया

मुकद्दमा किया दर्ज

पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल लूटी गई रकम का सही आंकलन नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि बैग में पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी थी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'रामायण' की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Movie Makers Warning | Bombay High Court Order Piracy Video Delete ‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का…

पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj News | Woman Attempts Suicide After Dispute In Harpur Pakdi पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव…

You Missed

'रामायण' की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 0 views
'रामायण' की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग

Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 7 views
Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN