प्रकाश राज पर गिरफ्तारी की तलवार?:बेंगलुरु कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; कई राज्यों में वोटर आईडी रखने का आरोप

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bengaluru Court Issues Non Bailable Warrant Against Prakash Raj | Voter ID Controversy

प्रकाश राज पर गिरफ्तारी की तलवार?:बेंगलुरु कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; कई राज्यों में वोटर आईडी रखने का आरोप31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वोटर आईडी विवाद में घिरे प्रकाश राज, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट। - Dainik Bhaskarवोटर आईडी विवाद में घिरे प्रकाश राज, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के चर्चित अभिनेता प्रकाश राज कानूनी विवाद में घिर गए हैं। बेंगलुरु की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मामला कथित तौर पर अलग-अलग राज्यों में एक से ज्यादा वोटर आईडी रखने से जुड़ा है। कोर्ट का यह कदम उनके अदालत में पेश नहीं होने के बाद आया।

जानकारी के मुताबिक यह मामला कई साल पुरानी शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता दिलीप कुमार ने आरोप लगाया था कि प्रकाश राज के नाम पर अलग-अलग राज्यों में वोटर पहचान पत्र दर्ज हैं। शिकायत में कहा गया कि अभिनेता के पास कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में वोटर आईडी होने की आशंका जताई गई थी।

प्रकाश राज की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत के आदेश के बाद मामला चर्चा में।प्रकाश राज की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत के आदेश के बाद मामला चर्चा में।

शिकायत के बाद मामला पुलिस और चुनाव आयोग तक पहुंचा। शिकायतकर्ता का दावा था कि अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया गया। इसके बाद कोर्ट की निगरानी में सुनवाई आगे बढ़ी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बेंगलुरु की 48वीं अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी (ACMM/ACJM) अदालत ने प्रकाश राज को पेश होने के लिए पहले समन जारी किए थे। हालांकि वे निर्धारित तारीखों पर अदालत में उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।

क्या है नियम?

भारत में चुनावी नियमों के अनुसार कोई भी नागरिक केवल एक स्थान पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हो सकता है। एक व्यक्ति के नाम पर कई जगह वोटर पंजीकरण या एक से ज्यादा सक्रिय वोटर पहचान पत्र होना नियमों के खिलाफ माना जा सकता है। हालांकि अंतिम स्थिति जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही तय होती है।

कई वोटर आईडी के आरोपों के बीच प्रकाश राज पर कोर्ट का बड़ा कदम।कई वोटर आईडी के आरोपों के बीच प्रकाश राज पर कोर्ट का बड़ा कदम।

फिलहाल अदालत ने इस मामले में केवल वारंट जारी किया है। आरोप अभी न्यायिक प्रक्रिया के तहत हैं और अदालत में साबित होना बाकी है। आगे की सुनवाई में प्रकाश राज की पेशी और उनके पक्ष के बाद अगला कानूनी कदम तय होगा।

प्रकाश राज भारतीय सिनेमा के चर्चित कलाकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में लंबे समय से काम किया है। फिलहाल चर्चा उनकी फिल्मों की नहीं, बल्कि अदालत के आदेश की हो रही है।

____________________

यह खबर भी पढ़ें..

प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया:एक्टर पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा

एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज कराया है। उन पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है।पूरी खबर पढ़ें..

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    Hindi News Local Chandigarh Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy | Professor Complaint & Song Ban दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’…

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

    You Missed

    Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 2 views
    Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला