दिशा पाटनी ने अक्षय के लिए घर से खाना मंगाया:पिता बरेली एयरपोर्ट लेकर पहुंचे; राजपाल के साथ खाया, बोले- मजा आ गया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bareilly
  • Akshay Kumar Loves Disha Patanis Home Food In Bareilly

दिशा पाटनी ने अक्षय के लिए घर से खाना मंगाया:पिता बरेली एयरपोर्ट लेकर पहुंचे; राजपाल के साथ खाया, बोले- मजा आ गयाबरेली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोमवार को एक्टर अक्षय कुमार, राजपाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ बरेली पहुंचीं। एयरपोर्ट पहुंचते ही दिशा ने पिता को फोन कर घर का बना खाना मंगवाया। पिता घर की दाल, चावल, सब्जी और रोटी लेकर एयरपोर्ट पहुंचे।

.

दिशा के साथ अक्षय, अक्षरा और राजपाल ने भी घर के खाने का लुत्फ उठाया। अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, “मजा आ गया।”

एक्ट्रेस के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने बताया-

QuoteImage

दिशा फिल्म वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन के लिए मुंबई से मुरादाबाद जा रही थीं। उनका चार्टर्ड प्लेन दोपहर 2 बजे बरेली में लैंड हुआ। इसके बाद सभी मुरादाबाद हेलिकॉप्टर से रवाना हुए।

QuoteImage

उन्होंने बताया- शाम 5 बजे सभी वापस बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। मैं पहले से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहा था। मैंने दिशा को घर का बना खाना दिया और अक्षय कुमार और बाकी साथियों से भी मुलाकात हुई। सभी को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी प्लेन से मुंबई लौट गए।

अक्षय कुमार के साथ ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनके पिता जगदीश पाटनी।अक्षय कुमार के साथ ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी और उनके पिता जगदीश पाटनी।

अक्षय ने घर का बना खाना खाने की जताई थी इच्छा

दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी रिटायर्ड डीएसपी हैं। मां हाउस वाइफ हैं। दोनों बरेली में रहते हैं। बहन खुशबू पाटनी पूर्व आर्मी ऑफिसर हैं। दिशा का एक भाई भी है। जगदीश सिंह पाटनी ने बताया- फिल्म प्रमोशन के लिए जाते वक्त अक्षय ने दिशा के सामने घर का बना खाना खाने की फरमाइश की। कहा- जब बरेली से होकर जा ही रहे हैं तो क्यों न घर का बना खाना खाया जाए।

दिशा इसके लिए राजी हो गईं। उन्होंने मुझे फोन किया। मैंने ये बात उनकी मां को बताई। दिशा की मां ने कुछ ही देर में अपने हाथों से दाल, चावल, मिक्स सब्जी और रोटियां तैयार कीं। इसके बाद मैं शाम 4 बजे खाना लेकर एयरपोर्ट पहुंचा। प्लेन के लैंड करने पर दिशा को खाना दिया। फिल्म के बाकी कलाकारों से मुलाकात की। फिर घर लौट आया।

दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार से मुलाकात की। उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार से मुलाकात की। उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।

घर का खाना खाकर अक्षय बोले- मजा आ गया

पिता जगदीश सिंह पाटनी ने बताया- दिशा के साथ अक्षय कुमार ने खाना खाया। उन्हें घर का बना खाना खूब पसंद आया। उन्होंने खाने की काफी तारीफ की। कहा- लंबे समय बाद उन्हें इतना सादा और स्वादिष्ट घर का खाना खाने को मिला है।

जगदीश पाटनी ने अक्षय कुमार के साथ लंबी बातचीत की। अक्षय ने स्वादिष्ट खाने के लिए उनको धन्यवाद दिया।जगदीश पाटनी ने अक्षय कुमार के साथ लंबी बातचीत की। अक्षय ने स्वादिष्ट खाने के लिए उनको धन्यवाद दिया।

26 जून को रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इस एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी, जिसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, अरशद वारसी, दिशा पाटनी और जैकलिन फर्नांडीज जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

यह है बरेली में दिशा पाटनी का घर, वह सिविल लाइंस क्षेत्र में विला नंबर 40 में रहती हैं।यह है बरेली में दिशा पाटनी का घर, वह सिविल लाइंस क्षेत्र में विला नंबर 40 में रहती हैं।

दिशा के घर पर 11 सितंबर को हुई थी फायरिंग

  • बरेली में दिशा पाटनी के घर पर पिछले साल 11 और 12 सितंबर को फायरिंग हुई थी। फायरिंग के वक्त घर में दिशा की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी, पिता जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी समेत 5–6 लोग मौजूद थे। इसका CCTV भी सामने आया था। फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी।
  • अमेरिका में रहने वाले रोहित गोदारा ने वॉयस मैसेज जारी किया था। गैंगस्टर ने कहा था- दिशा पटानी और उनके परिवार ने धार्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का अपमान किया था, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। अगर उनके घर में किसी को भी कुछ होता है, तो उसकी जिम्मेदारी हमारी होगी।

CCTV में फायरिंग करने वाले बदमाश बाइक से भागते हुए दिखाई दिए थे।CCTV में फायरिंग करने वाले बदमाश बाइक से भागते हुए दिखाई दिए थे।

खुशबू पाटनी ने कहा था- अनिरुद्धाचार्य का मुंह तोड़ दूंगी

पिछले साल 30 जुलाई को दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी किया था। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले बयान पर खुशबू ने कहा था- ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया था- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते?

दरअसल, अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कह रहे थे कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी।

————————-

यह खबर भी पढ़िए…

‘पापा आग लग गई, बाथरूम में हूं, बचा लो’, मां रोते हुए बोली- मेरे बच्चे को ढूंढ दो, फिर बेहोश हुई

‘पापा मुझे बचा लीजिए, अब मैं बच नहीं पाऊंगा। आग पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी है। हम लोगों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया है। यहां भी धुआं भर रहा है। बहुत घुटन हो रही है।’ यह बात लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में फंसे एक छात्र ने रोते-रोते अपने पिता से फोन पर कही। पिता बेटे की आखिरी कॉल पर भागते हुए मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Hindi News Local Chandigarh Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy | Professor Complaint & Song Ban दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’…

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

You Missed

Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला