अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Welcome To The Jungle | Akshay Kumar Suniel Shetty Bond: Filmmaking Is A Journey

भास्कर इंटरव्यूअक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले14 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ फिर लौटेगी हंसी और धमाल की बड़ी स्टारकास्ट। - Dainik Bhaskar‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ फिर लौटेगी हंसी और धमाल की बड़ी स्टारकास्ट।

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही। दैनिक भास्कर से बातचीत में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। अक्षय ने बताया कि बड़े स्टारकास्ट के साथ काम करना पिकनिक जैसा अनुभव था, जहां शूटिंग के साथ मस्ती भी हुई।

सुनील शेट्टी ने कहा कि इतने कलाकारों के साथ फिल्म बनाना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने इसे खास बनाया। दोनों ने माना कि फिल्म खत्म होने के बाद एक-दूसरे का साथ याद आएगा।

हिट-फ्लॉप से आगे बना रिश्ता, अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ी यादें कीं साझा।हिट-फ्लॉप से आगे बना रिश्ता, अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ी यादें कीं साझा।

सवाल: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ने की सबसे बड़ी वजह क्या थी? क्या फ्रेंचाइजी, स्टारकास्ट या कुछ और?

जवाब/अक्षय कुमार: सबसे बड़ी वजह यह थी कि फिल्म की कहानी नीरज वोरा ने लिखी थी। हमारे उनके साथ पुराने रिश्ते रहे हैं और हमने उनकी कई स्क्रिप्ट्स पर काम किया है। मैंने उनके साथ करीब आठ-नौ फिल्में की हैं और अन्ना (सुनील शेट्टी) ने भी कई फिल्में की हैं।

दूसरी वजह यह थी कि कहानी हम सबको पसंद आई। यह फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म थी और मैं करीब 11–12 साल बाद उनके साथ काम कर रहा था। इसके अलावा इतने कलाकारों का एक साथ फिल्म में काम करना आजकल कम देखने को मिलता है। इसलिए हम सब उत्साहित थे।

सवाल: इतने सालों का रिश्ता और साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

जवाब/सुनील शेट्टी: करीब 16 साल बाद मेरी इस तरह वापसी हुई है और हमारा ट्रैक रिकॉर्ड पहले भी अच्छा रहा है। हमने कोशिश की कि एक अच्छी एंटरटेनिंग फिल्म बनाई जाए और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का साथ दिया जाए। एक सेट पर 30–35 कलाकार हों तो काम आसान नहीं होता। कई बार सबसे मुश्किल काम हंसी रोकना होता था, खासकर जब अर्शद मस्ती शुरू कर देते थे।

'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सवाल: सेट पर माहौल कैसा रहता था?

जवाब/अक्षय कुमार: सेट का माहौल मजेदार था। बहुत बड़ा सेट था और अंदर वीआईपी टेंट भी बना हुआ था। वैन से आने-जाने के लिए बग्गियां थीं। कई बार बाहर एक्शन सीन चलता था और अंदर हम लोग मस्ती कर रहे होते थे। जो मजा सेट पर था, वही फिल्म में दिखेगा।

सवाल: सेट पर सबसे ज्यादा शरारती कौन था?

जवाब/अक्षय कुमार (हंसते हुए): अन्ना बाहर से शांत लगते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर सोचते रहते हैं कि किसके साथ मजाक किया जाए। अगर आपने चप्पल बाहर छोड़ दी तो हो सकता है वापस न मिले। कभी सोचेंगे कि कौन सा तार खींचें या कौन सी शरारत करें। प्लानिंग उनकी होती है और काम हमसे करवाते हैं।

सवाल: अक्षय सर की ऑन-द-स्पॉट कॉमेडी और इम्प्रोवाइजेशन सेट पर बाकी लोगों को कितना सरप्राइज करती थी?

जवाब/सुनील शेट्टी: अक्षय के साथ काम करते हुए कभी पता नहीं चलता कि अगला पल क्या होने वाला है। ये अचानक कुछ भी कर देता है- कभी डायलॉग बदल देगा, कभी नया मजाक जोड़ देगा, कभी शरारत कर देगा। अगर सेट पर सब ठीक रखना है तो अक्षय से 10–15 फीट की दूरी बनाकर रखो।

फोन, घड़ी या सामान पास मत रखो, क्योंकि ये कभी भी कुछ कर सकता है। लेकिन यही उसकी खासियत है। उसकी वही एनर्जी और अचानक आने वाली कॉमिक टाइमिंग फिल्म को मजेदार बना देती है।

सुनील शेट्टी ने ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ी यादें साझा करते हुए कहा कि सेट पर काम से ज्यादा मस्ती, दोस्ती और यादें बनती रहीं।सुनील शेट्टी ने ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ी यादें साझा करते हुए कहा कि सेट पर काम से ज्यादा मस्ती, दोस्ती और यादें बनती रहीं।

सवाल: इतने सालों बाद भी एनर्जी और उत्साह कैसे बना रहता है?

जवाब/सुनील शेट्टी: हमारी कोशिश रहती है कि दर्शकों के लिए काम करें। हर कलाकार की अपनी अलग ऊर्जा होती है। अक्षय जब सीन करता है तो कभी खाली नहीं बैठता, कुछ नया करता रहता है। अरशद वारसी भी अपनी तरफ से नई चीजें जोड़ देता है। कई बार हम लोग अपनी लाइनें भूल जाते थे।

जब सबकी ऊर्जा एक साथ आती है, तभी अच्छा काम बनता है।

सवाल: फिल्म खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा क्या याद रहेगा?

जवाब/अक्षय कुमार: सबके साथ काम करना सबसे ज्यादा याद रहेगा। हमारी योजना है कि फिल्म पूरी होने के बाद पूरा स्टारकास्ट साथ बैठकर फिल्म देखे। फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, यह बाद की बात है। लेकिन ढाई साल साथ काम करने के बाद बना रिश्ता सबसे खास रहेगा। शायद आगे दोबारा इतने बड़े ग्रुप के साथ काम करने का मौका मिले या न मिले।

सवाल: व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा क्या मिस करेंगे?

जवाब/अक्षय कुमार: इतने मजेदार लोगों के साथ समय बिताना। हर किसी की अपनी अलग क्वालिटी थी। मुझे कभी लगा ही नहीं कि मैं काम पर जा रहा हूं। ऐसा लगता था जैसे दोस्तों के साथ समय बिता रहा हूं। अहमद का स्वभाव भी अच्छा है। इस पूरे अनुभव को मैं जरूर मिस करूंगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    Hindi News Local Chandigarh Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy | Professor Complaint & Song Ban दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें ‘पटियाला पैग’ और ‘5 तारा ठेके’…

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

    You Missed

    Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Nick Saban explains biggest concern for Alabama when facing Lane Kiffin, LSU

    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक:इनमें 'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' भी शामिल; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने भेजी थी शिकायत

    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला