सोनभद्र में 3 कोचिंग संस्थान व लाइब्रेरी सील:फायर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sonbhadra
  • Sonbhadra Coaching Centers Sealed Over Fire Safety Lapses

सोनभद्र में 3 कोचिंग संस्थान व लाइब्रेरी सील:फायर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाईमनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज स्थित कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान फायर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर तीन संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। निरीक्षण टीम में उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार और मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम सहनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान डी.एल.जे.डी.सी. लाइब्रेरी, रॉबर्ट्सगंज में अग्निशमन उपकरण नहीं मिले। संस्थान आवश्यक पंजीकरण भी प्रस्तुत नहीं कर सका। निकास मार्ग के रूप में केवल एक संकरी सीढ़ी थी, जिस पर शू-रैक रखा हुआ था, जिससे आपातकालीन स्थिति में विद्यार्थियों के सुरक्षित निकास में बाधा उत्पन्न हो सकती थी। इसके अतिरिक्त, परिसर में विद्युत वायरिंग अव्यवस्थित थी और खुले तार बिखरे हुए थे, जो अग्नि दुर्घटना का कारण बन सकते थे।

इसी तरह, संस्कार लाइब्रेरी, रॉबर्ट्सगंज और रिसर्च एंड रिसोर्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, रॉबर्ट्सगंज में भी फायर सेफ्टी मानकों और सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाई गईं। निरीक्षण टीम ने इन कमियों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए तत्काल सील करने की कार्रवाई की।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में संचालित सभी कोचिंग संस्थान, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र और लाइब्रेरी निर्धारित सुरक्षा मानकों, अग्निशमन नियमों तथा पंजीकरण संबंधी प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के जीवन और सुरक्षा से किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा संबंधित संस्थानों को सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पूर्ण करने और सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सुपारी पैकेट में कम माल भरा:सिद्धार्थनगर में पांच पर FIR, कंपनी के अटॉर्नी की शिकायत पर हुई छापेमारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Siddharthnagar Betel Nut Adulteration Case | FIR Lodged Against Five सुपारी पैकेट में कम माल भरा:सिद्धार्थनगर में पांच पर FIR, कंपनी के अटॉर्नी की…

    म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Deoria Cyber Crime Case | Police Register Fraud Case Against 4 People म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया…

    You Missed

    Eagles at Bears predictions for Week 3 of 2026 NFL season

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 0 views
    Eagles at Bears predictions for Week 3 of 2026 NFL season

    सुपारी पैकेट में कम माल भरा:सिद्धार्थनगर में पांच पर FIR, कंपनी के अटॉर्नी की शिकायत पर हुई छापेमारी

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 0 views
    सुपारी पैकेट में कम माल भरा:सिद्धार्थनगर में पांच पर FIR, कंपनी के अटॉर्नी की शिकायत पर हुई छापेमारी

    Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

    म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

    U.S. Marines injured in recent Iranian attack

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    U.S. Marines injured in recent Iranian attack

    देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी