लखीमपुर में मासूम की हत्या करने वाला आरोपी चाचा गिरफ्तार:भाभी के साथ था अवैध संबंध, गुस्से में भतीजें का रेता गला; कर्नाटक से लाया था चाकू

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lakhimpur kheri
  • Nighasan
  • Lakhimpur Kheri Child Murder: Uncle Arrested Over Illicit Affair Link

लखीमपुर में मासूम की हत्या करने वाला आरोपी चाचा गिरफ्तार:भाभी के साथ था अवैध संबंध, गुस्से में भतीजें का रेता गला; कर्नाटक से लाया था चाकूजमीर अहमद | निघासन, लखीमपुर खीरी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर खीरी में 5 जून को हुई 8 साल के बालक की हत्या के मामले में निघासन कोतवाली पुलिस ने उसके सगे चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू भी बरामद किया है।

कोतवाल अवध राज सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी रामचन्द्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका मृतक रवि की मां से अवैध संबंध था।

कर्नाटक से लाया था चाकू

आरोपी को शक था कि ज्ञानदेवी के किसी और से भी संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने मृतक की मां को मारने की योजना बनाई थी। वह कर्नाटक से ही चाकू लेकर आया था।

रामचन्द्र ने बताया कि उसने गुस्से में आकर पहले 8 वर्षीय रवि का गला रेता और फिर उसकी मां पर हमला किया। पुलिस ने शुरुआत में रवि की मां की तहरीर पर दो चचेरे देवरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। हालांकि, ज्ञानदेवी का सगा देवर रामचन्द्र घटना के बाद से गायब था।

अवैध संबंध के शक में की वारदात

पुलिस की छानबीन में घटना के दिन रामचन्द्र की मोबाइल लोकेशन पहले पलिया और फिर बहराइच में मिली। जब परिवार ने उससे घटना के बारे में पूछा तो उसने खुद को कर्नाटक में बताया, जबकि उसकी लोकेशन पलिया में दिख रही थी। इसी बात पर पुलिस को शक हुआ और जांच तेज की गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि अवैध संबंध और शक के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना

    Hindi News Entertainment Bollywood Sonu Nigam Sings During Surgery | Shreya Ghoshal Wishes Recovery Video सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल…

    You Missed

    iPhone 18 Pro Release Date: Demand Drives September Launch

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 0 views
    iPhone 18 Pro Release Date: Demand Drives September Launch

    सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना

    Liverpool vs. Monaco: Preview, Predictions and Lineups

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 3 views

    Sheridan spotted: ‘Lioness’ creator appears onscreen in Season 3 premiere

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 4 views
    Sheridan spotted: ‘Lioness’ creator appears onscreen in Season 3 premiere

    शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में फिर चोरी-तोड़फोड़:गुंबद की लाइटें चोरी, ICL गन समेत कई सामान टूटे; पोते ने दी तहरीर

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 4 views
    शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क में फिर चोरी-तोड़फोड़:गुंबद की लाइटें चोरी, ICL गन समेत कई सामान टूटे; पोते ने दी तहरीर