एक्ट्रेस कृषी थापांडा के फ्लैट से दोस्त की लाश मिली:पुलिस को आत्महत्या का शक; घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bengaluru | Actress Krishi Thapanda Friend Vaishakh Suicide | Police Probe

एक्ट्रेस कृषी थापांडा के फ्लैट से दोस्त की लाश मिली:पुलिस को आत्महत्या का शक; घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु में कन्नड़ एक्ट्रेस कृषी थापांडा के फ्लैट में उनके 45 वर्षीय दोस्त का शव फंदे से लटका मिला।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिजनेसमैन वैषाक के रूप में हुई है और शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना का पता गुरुवार सुबह उस समय चला, जब वैषाक का शव राजराजेश्वरिनगर स्थित एक्ट्रेस के फ्लैट में छत के पंखे से लटका मिला। उस समय एक्ट्रेस फ्लैट पर मौजूद नहीं थीं।

शुरुआती जांच के अनुसार, वैषाक डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनके पास एक्ट्रेस के फ्लैट की चाबी थी और वह अक्सर वहां आते-जाते थे। बुधवार रात भी वह फ्लैट पर अकेले थे, जहां उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

घटना से पहले एक्ट्रेस को किया था फोन

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि घटना से पहले वैषाक ने एक्ट्रेस को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने तुरंत उनके परिवार को सूचना दी। जब परिवार के सदस्य फ्लैट पहुंचे, तो उन्हें वैषाक की डेड बॉडी मिली।

पुलिस के मुताबिक, वैषाक को पहले एक कारोबारी को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

कृषी कन्नड़ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हैं

कृषी थापांडा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने एक मॉडल के रूप में पहचान बनाई। साल 2014 में उन्होंने मिस कर्नाटक का खिताब जीता, जिसके बाद ग्लैमर इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। मॉडलिंग से पहले वह अमेरिकी कंपनी इंटरकॉल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भी काम कर चुकी हैं।

कृषि थापांडा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 लाख 24 हजार (624K) से अधिक फॉलोअर्स हैं।कृषि थापांडा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 लाख 24 हजार (624K) से अधिक फॉलोअर्स हैं।

2016 में एक्टिंग करियर शुरू किया

कृषी ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘अकीरा’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली और उन्हें SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला। इसी साल उनकी फिल्म ‘कही’ भी रिलीज हुई, जिसे क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया और फिल्म को कर्नाटक राज्य पुरस्कार में बेस्ट स्क्रिप्ट का सम्मान मिला।

इसके बाद कृषी ने ‘इराडू कनासु’, ‘दलपति’, ‘कन्नडक्कागी ओंदन्नू ओत्ती’, ‘इरा’, ‘भाराते’, ‘लंके’, ‘ब्लैंक’, ‘रुपयी’ और ‘गणा’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

फिल्मों के अलावा कृषी ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5’ में भी नजर आईं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ‘वेलकम टू द जंगल’ के 56 हजार टिकट बिके: एडवांस बुकिंग में ₹1.34 करोड़ की कमाई, नए गाने ‘ओ मेरे बलम’ में जमकर नाची स्टारकास्ट

    एडवांस बुकिंग में ₹1.34 करोड़ की कमाई, नए गाने 'ओ मेरे बलम' में जमकर नाची स्टारकास्ट|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:45Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सलमान की को-स्टार ने बताया कास्टिंग काउच का अनुभव: इंदिरा कृष्णन को कहा गया- कंफर्टेबल होना पड़ेगा, तो बोलीं- मैं खुद को क्यों बेचूं?

    इंदिरा कृष्णन को कहा गया- कंफर्टेबल होना पड़ेगा, तो बोलीं- मैं खुद को क्यों बेचूं?|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:35Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • करिश्मा कपूर@52, जया बच्चन ने सरेआम बहू कहा: कपूर खानदान की पहली एक्ट्रेस, हनीमून पर पति ने दोस्तों के साथ सोने को कहा

    कपूर खानदान की पहली एक्ट्रेस, हनीमून पर पति ने दोस्तों के साथ सोने को कहा|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar3:33Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

Hindi News Entertainment Bollywood Kriti Sanon Statement On Patriarchy | Women Rights & Social Issues कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना,…

महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Flood Alert | DM Gaurav Singh Sogarwal Inspects Embankments महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा…

You Missed

2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 6 views
सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले