डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विंध्याचल धाम पहुंचे:मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए, प्रदेशवासियों की खुशहाली मांगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mirzapur
  • UP Deputy CM Brajesh Pathak Visits Vindhyachal Temple, Prays For State Welfare

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक विंध्याचल धाम पहुंचे:मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए, प्रदेशवासियों की खुशहाली मांगीनितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को पूर्वाह्न मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने दानपात्रों से चोरी के मामलों पर कानून के तहत कार्रवाई की बात भी कही।

धाम पहुंचने पर शंखनाद और डमरू बजाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें मां विंध्यवासिनी के धाम में आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने मां से सभी प्रदेशवासियों को सुख, शांति, समृद्धि और वैभव प्रदान करने की प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री ने विंध्य कॉरिडोर के भव्य निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसके बनने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि धाम से जुड़ी सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

दानपात्र से चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि इस प्रकरण में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बेहतर चिकित्सा सुविधा को मांग के अनुरूप किए जाने पर भी जोर दिया। दर्शन-पूजन प्रधान श्रृंगारिया शिवजी महाराज ने कराया। इस दौरान नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गंगाघाट में हार्टअटैक से युवक की मौत:30 मिनट तक घाट पर पड़ा रहा, 2 किमी पैदल चलकर स्नान करने गया था

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal Ganga Ghat Death | Youth Dies Of Heart Attack During Snan गंगाघाट में हार्टअटैक से युवक की मौत:30 मिनट तक घाट पर पड़ा…

    संतकबीर नगर में कांवड़िए की मौत:बाबा तामेश्वरनाथ धाम से लौटते समय ट्रेलर ने टक्कर मारी, बेटा घायल

    Hindi News Local Uttar pradesh Sant kabir nagar Sant Kabir Nagar Accident | Kanwariya Death Near Tameshwarnath Dham संतकबीर नगर में कांवड़िए की मौत:बाबा तामेश्वरनाथ धाम से लौटते समय ट्रेलर…

    You Missed

    ZZ Top Drummer Frank Beard Facing Health Issues Following Show Cancellation

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 1 views
    ZZ Top Drummer Frank Beard Facing Health Issues Following Show Cancellation

    गंगाघाट में हार्टअटैक से युवक की मौत:30 मिनट तक घाट पर पड़ा रहा, 2 किमी पैदल चलकर स्नान करने गया था

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 1 views
    गंगाघाट में हार्टअटैक से युवक की मौत:30 मिनट तक घाट पर पड़ा रहा, 2 किमी पैदल चलकर स्नान करने गया था

    The 10 most in-demand ZIP codes for homebuyers in 2026

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 2 views
    The 10 most in-demand ZIP codes for homebuyers in 2026

    संतकबीर नगर में कांवड़िए की मौत:बाबा तामेश्वरनाथ धाम से लौटते समय ट्रेलर ने टक्कर मारी, बेटा घायल

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 2 views
    संतकबीर नगर में कांवड़िए की मौत:बाबा तामेश्वरनाथ धाम से लौटते समय ट्रेलर ने टक्कर मारी, बेटा घायल

    Rosario Dawson Opens Up About Getting Cut From ‘Spider-Man: Brand New Day’

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 3 views
    Rosario Dawson Opens Up About Getting Cut From ‘Spider-Man: Brand New Day’

    अमरोहा में गंगा का जलस्तर बढ़ा:तिगरी घाट डूबे, खेतों में 4 फीट पानी, दुकानदारों ने हटाया सामान

    • By dp
    • August 11, 2026
    • 3 views
    अमरोहा में गंगा का जलस्तर बढ़ा:तिगरी घाट डूबे, खेतों में 4 फीट पानी, दुकानदारों ने हटाया सामान