बागपत में सोशल मीडिया टिप्पणी पर शिकायत दर्ज:आजाद समाज पार्टी ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया, जांच की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Baghpat
  • Baghpat: Azad Samaj Party Alleges Religious Sentiments Hurt, Demands Probe

बागपत में सोशल मीडिया टिप्पणी पर शिकायत दर्ज:आजाद समाज पार्टी ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया, जांच की मांगरोशन | बागपत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणियों के खिलाफ थाना बागपत में सामूहिक शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी के जिला अध्यक्ष मौ० मुर्सलीन और मेरठ मंडल प्रभारी डॉ. इमरान मलिक के नेतृत्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि एक वीडियो पॉडकास्ट में नाजिया इलाही खान से जुड़े कुछ कथनों और बयानों को लेकर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि संबंधित वीडियो और उससे जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रही है, जिससे लोगों में रोष और असंतोष का माहौल बन रहा है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है या किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का दोषी मिलता है, तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।

साथ ही, उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और सामाजिक व धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कानून का सम्मान करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शिकायत दर्ज कराने की बात कही। कोतवाली प्रभारी बृजेश ने बताया कि प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    Hindi News Entertainment Bollywood Kriti Sanon Statement On Patriarchy | Women Rights & Social Issues कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना,…

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Flood Alert | DM Gaurav Singh Sogarwal Inspects Embankments महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा…

    You Missed

    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 6 views
    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले