प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान को किया बर्थडे विश:भड़कीं कुनिका सदानंद, कहा- ये शर्मनाक नहीं लगता, एक ही दिल है, कितनी बार तोड़ोगे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kunika Sadanand Gets Angry After Pm Narendra Modi Wishes Dharmendra Pradhan On His Birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान को किया बर्थडे विश:भड़कीं कुनिका सदानंद, कहा- ये शर्मनाक नहीं लगता, एक ही दिल है, कितनी बार तोड़ोगे2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

NEET पेपर लीक के बाद से विवादों में घिरे हुए धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देने पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भड़क गई हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं और सख्त शब्दों में इसकी आलोचना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह कैबिनेट मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा,

QuoteImage

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। इस नीति का उद्देश्य भारत को ज्ञान, शिक्षा और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाना है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

QuoteImage

नरेंद्र मोदी की पोस्ट सामने आने के बाद कुनिका सदानंद ने भड़कते हुए लिखा है, “क्या किसी और को भी यह बेहद शर्मनाक नहीं लगता? जिस देश में लगभग 1 करोड़ छात्रों के साथ अन्याय हुआ हो, वहां के प्रधानमंत्री शिक्षा व्यवस्था की बदइंतजामी पर एक ट्वीट तक नहीं करते। जब युवा सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और कुछ छात्रों ने अपनी जान तक गंवा दी है, तब भी वे इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहते। लेकिन उनके पास अपने कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का समय है। वही मंत्री, जिन्हें देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। मोदी जी, एक ही दिल है, आखिर कितनी बार तोड़ेंगे?”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जारी

NEET पेपर लीक होने के बाद से ही देश भर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस के अलावा कॉकरोच जनता पार्टी भी लगातार देश भर के कई शहरों में प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।

देखिए धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की चुनिंदा तस्वीरें-

CJP के कार्यकर्ता और अभिजीत दीपके रात में भी प्रदर्शन कर रहे हैं।CJP के कार्यकर्ता और अभिजीत दीपके रात में भी प्रदर्शन कर रहे हैं।CJP फाउंडर अभिजीत दीपके भी विरोध प्रदर्शन के दौरान थाली बजाते हुए।CJP फाउंडर अभिजीत दीपके भी विरोध प्रदर्शन के दौरान थाली बजाते हुए।प्रदर्शन में पहुंचे युवाओं ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।प्रदर्शन में पहुंचे युवाओं ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।नीट पेपर लीक के विरोध में एक प्रदर्शनकारी ‘जय लीकेस्तान’ का पोस्टर लेकर पहुंचा।नीट पेपर लीक के विरोध में एक प्रदर्शनकारी ‘जय लीकेस्तान’ का पोस्टर लेकर पहुंचा।CJP के मंच पर सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स की तस्वीर लगाई गई। दीपके ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।CJP के मंच पर सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स की तस्वीर लगाई गई। दीपके ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स को श्रद्धांजलि दी।सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स को श्रद्धांजलि दी।दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोग NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के समर्थन में पोस्टर लेकर पहुंचे।दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोग NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के समर्थन में पोस्टर लेकर पहुंचे।CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके स्टेज पर तिरंगा लहराते दिखे।CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके स्टेज पर तिरंगा लहराते दिखे।प्रदर्शन में आए लोग CJP के पोस्टर लेकर आए।प्रदर्शन में आए लोग CJP के पोस्टर लेकर आए।

कुनिका सदानंद के बारे में-

  • कुनिका सदानंद एक एक्ट्रेस, टीवी होस्ट और प्रोड्यूसर हैं।
  • उन्होंने हम साथ साथ हैं, खिलाड़ी, गुमराह और बेटा जैसी हिट फिल्मों में नजर आई हैं।
  • उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
  • बिग बॉस 19 में कुनिका बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं, जिसके बाद से ही वो चर्चा में रहती हैं।
  • कुनिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर राजनीति और अन्य मुद्दों पर खुलकर राय रखती हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    Hindi News Entertainment Bollywood Kriti Sanon Statement On Patriarchy | Women Rights & Social Issues कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना,…

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Flood Alert | DM Gaurav Singh Sogarwal Inspects Embankments महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा…

    You Missed

    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले