प्रयागराज में 400 स्ट्रीट वेंडर्स को FSSAI लाइसेंस:चार दिवसीय खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण के बाद मिलावट पर लगेगी रोक

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Food Safety Training | 400 Street Vendors Get FSSAI License

प्रयागराज में 400 स्ट्रीट वेंडर्स को FSSAI लाइसेंस:चार दिवसीय खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण के बाद मिलावट पर लगेगी रोकसचिन प्रजापति | प्रयागराज5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) द्वारा आयोजित चार दिवसीय खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान 400 फुटपाथ दुकानदारों को FSSAI लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा किट निःशुल्क वितरित किए गए। प्रशिक्षण का उद्देश्य मिलावट पर रोक लगाना और सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में फुटपाथ दुकानदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों से होने वाली गंभीर बीमारियों और जानमाल के नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए स्ट्रीट वेंडर्स की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस प्रशिक्षण को फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षित दुकानदार स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर समाज में जागरूकता बढ़ाने में सहायक होंगे।

फुटपाथ व्यापारी एकता समिति के मुख्य संरक्षक विजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अंतिम दिन 400 फुटपाथ व्यापारियों का पंजीकरण किया गया। उन्हें वर्ष 2026-27 के लिए FSSAI लाइसेंस के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा किट भी प्रदान की गईं। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की।

संगठन के जिला अध्यक्ष विकास अग्रहरी, महामंत्री विमल गुप्ता और लीलावती पांडेय ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज एक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रहा है, ऐसे में फुटपाथ व्यापारियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए कम ब्याज पर बैंक ऋण और स्थायी दुकानें उपलब्ध कराई जाएं। उनका तर्क था कि इससे हजारों छोटे व्यापारियों की आजीविका मजबूत होगी और शहर में स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर पार्षद राजू शुक्ला, गणेश गुप्ता, श्याम देव, अंशु अग्रवाल, सोनी अग्रहरी, शिव शंकर गुप्ता सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    Hindi News Entertainment Bollywood Kriti Sanon Statement On Patriarchy | Women Rights & Social Issues कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना,…

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Flood Alert | DM Gaurav Singh Sogarwal Inspects Embankments महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा…

    You Missed

    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले