बेकाबू कार की टक्कर से मां–बेटे समेत 3 की मौत:अलीगढ़ में रामघाट रोड पर दो बाइकों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Aligarh
  • Aligarh Ramghat Road Accident: 3 Dead, 1 Critically Injured

बेकाबू कार की टक्कर से मां–बेटे समेत 3 की मौत:अलीगढ़ में रामघाट रोड पर दो बाइकों को रौंदा, एक की हालत गंभीरअलीगढ़56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामघाट राेड पर बेकाबू कार की टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए। - Dainik Bhaskarरामघाट राेड पर बेकाबू कार की टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए।

​अलीगढ़ में शनिवार दोपहर हरदुआगंज थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर कलाई बम्बा के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

.

कार उन्हें रौंदते हुए करीब 15 मीटर दूर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।

बाइकों को रौंदने के बाद बेकाबू कार सड़क के नीचे पेड़ से टकरा गई।बाइकों को रौंदने के बाद बेकाबू कार सड़क के नीचे पेड़ से टकरा गई।

​रिश्तेदार की बीमारी का हाल जानकर लौट रहे थे मां-बेटे

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार सरोज देवी की मौत हो गई।बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार सरोज देवी की मौत हो गई।बेकाबू कार की टक्कर से बाइक चला रहे सरोज देवी के बेटे अभिषेक कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बेकाबू कार की टक्कर से बाइक चला रहे सरोज देवी के बेटे अभिषेक कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।दूसरी बाइक पर सवार दशरथ की भी मौके पर ही मौत हो गई।दूसरी बाइक पर सवार दशरथ की भी मौके पर ही मौत हो गई।

​मृतकों की पहचान पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव मधुपुर निवासी सरोज देवी (55 वर्ष), उनके पुत्र अभिषेक (19 वर्ष) और बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव धीमरी निवासी दशरथ (62 वर्ष) के रूप में हुई है।

​परिजनों ने बताया कि सरोज देवी अपने बेटे अभिषेक के साथ अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने आई थीं। दोपहर करीब 2:30 बजे जब दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हरदुआगंज क्षेत्र के कलाई बंबा के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

दो बाइकों को मारी टक्कर

मां और भाई की मौत पर विलाप करती युवती।मां और भाई की मौत पर विलाप करती युवती।

​घटनास्थल पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य केपी सिंह ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था। तेज रफ्तार कार के चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। कार ने सामने से आ रही दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार भी पलट गई थी।

​वहीं, छर्रा युवा कल्याण एसोसिएशन के विधानसभा अध्यक्ष राजू बघेल ने बताया कि उनके भतीजे अभिषेक और भाभी सरोज देवी अस्पताल से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने कार और ड्राइवर को दबोचा

​हादसे में दूसरी बाइक पर सवार भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

​सीओ हरदुआगंज अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि कलाई बम्बा के पास निर्माणाधीन सड़क पर कार और दो मोटरसाइकिलों के बीच एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि चौथे घायल व्यक्ति की स्थिति अब स्थिर है। वह खतरे से बाहर है। कार और उसके ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss Controversy | Riti Tiwari Salman Khan Statement Ekam Bawa Claim रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था;…

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ori Wedding Weekend In Jaipur | Fairmont Wedding Guest List Update जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स…

You Missed

Red Bull announce new deal with Hadjar for 2027

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
Red Bull announce new deal with Hadjar for 2027

रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 0 views
रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा

Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye $20M+ Each

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye M+ Each

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 2 views
जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

U tempu in Corsica

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 5 views
U tempu in Corsica

दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 5 views
दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर