नोएडा में निवेश के नाम पर 42 लाख ठगे:वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा , पहले मुनाफा दिखाया, पैसे निकालने को कहने पर संपर्क तोड़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gautambudh nagar
  • Noida Online Trading Scam | 42 Lakh Duped, WhatsApp Group

नोएडा में निवेश के नाम पर 42 लाख ठगे:वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा , पहले मुनाफा दिखाया, पैसे निकालने को कहने पर संपर्क तोड़ानोएडा12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ 42 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराधियों ने पहले महिला को वाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, फिर शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर कई किश्तों में उनके बैंक

.

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-92 निवासी 67 साल के बिंदू शर्मा ने बताया कि इसी साल उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वाट्सऐप संदेश आया। शुरुआत में सामान्य बातचीत की गई और शेयर बाजार व ऑनलाइन ट्रेडिंग से कम समय में अधिक मुनाफा कमाने की जानकारी दी गई। करीब दो दिन तक विश्वास जीतने के बाद महिला को एक ग्रुप में जोड़ दिया गया।

ग्रुप में शेयर किए स्क्रीन शॉट ग्रुप में कई लोग खुद को सफल निवेशक बताकर बड़े मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा करते थे। इसके अलावा कथित विशेषज्ञ निवेश के टिप्स देते थे, जिससे महिला को लगा कि वह किसी भरोसेमंद निवेश मंच से जुड़ी हैं। ठगों ने महिला को एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर खाता खोलने और अलग-अलग बैंक खातों में निवेश की रकम जमा करने के लिए कहा।

कई बार में ट्रांसफर किए पैसे शुरुआती निवेश पर ऐप में अच्छा मुनाफा दिखाया गया, जिससे महिला का भरोसा और बढ़ गया। इसके बाद उन्हें अधिक लाभ का लालच देकर लगातार बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला ने कई बार में अपने बैंक खाते से कुल 42.13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पैस निकालने की कोशिश पर संपर्क तोड़ा

कुछ समय बाद जब महिला ने निवेश की गई रकम और कथित मुनाफा निकालने की कोशिश की तो ठगों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और अन्य शुल्क के नाम पर और रुपये जमा कराने की मांग शुरू कर दी। शक होने पर महिला ने पैसे देने से इनकार किया और रकम वापस मांगी, लेकिन न तो पैसा लौटा और न ही किसी ने संपर्क किया। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ।

एनसीआरपी पर 26 फरवरी और 6 मार्च में शिकायत दर्ज की पीड़िता ने 26 फरवरी और 6 मार्च 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं। शिकायतों की जांच के दौरान बैंक खातों में हुए लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। जांच में पुष्टि हुई कि महिला ने साइबर अपराधियों के बताए बैंक खातों में कुल 42.13 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'मुझे प्यार, वफादारी जैसी चीजें पसंद हैं':पूर्व पति मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरों के बाद उर्मिला मातोंडकर की क्रिप्टिक पोस्ट

Hindi News Entertainment Bollywood Urmila Matondkar Cryptic Post After Ex Husband Mohsin Akhtar Reception ‘मुझे प्यार, वफादारी जैसी चीजें पसंद हैं’:पूर्व पति मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की…

'मुझे वहां काम करने की याद नहीं आती':भारत में बैन होने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम बोले- लोग VPN से गाने सुनते हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Atif Aslam Statement On India Ban | Fans Listen Via VPN Music ‘मुझे वहां काम करने की याद नहीं आती’:भारत में बैन होने को लेकर पाकिस्तानी…

You Missed

Taylor Swift & Travis Kelce Reportedly Facing ‘Reality’ of Marriage Amid Report of Their Family Fighting After Their Wedding

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 1 views
Taylor Swift & Travis Kelce Reportedly Facing ‘Reality’ of Marriage Amid Report of Their Family Fighting After Their Wedding

'मुझे प्यार, वफादारी जैसी चीजें पसंद हैं':पूर्व पति मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरों के बाद उर्मिला मातोंडकर की क्रिप्टिक पोस्ट

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 2 views
'मुझे प्यार, वफादारी जैसी चीजें पसंद हैं':पूर्व पति मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरों के बाद उर्मिला मातोंडकर की क्रिप्टिक पोस्ट

Liquid Death’s Peanut Butter Cup Water Is Both Trick And Treat | Sporked

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 4 views
Liquid Death’s Peanut Butter Cup Water Is Both Trick And Treat | Sporked

'मुझे वहां काम करने की याद नहीं आती':भारत में बैन होने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम बोले- लोग VPN से गाने सुनते हैं

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 4 views
'मुझे वहां काम करने की याद नहीं आती':भारत में बैन होने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम बोले- लोग VPN से गाने सुनते हैं

A whisper from the rubble led to baby’s rescue after Colombia earthquake | CNN

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 5 views
A whisper from the rubble led to baby’s rescue after Colombia earthquake | CNN

सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया डांस:एनर्जेटिक अंदाज और डांस स्टेप्स देख लोगों ने बजाईं सीटियां,देखें वीडियो

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 5 views
सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया डांस:एनर्जेटिक अंदाज और डांस स्टेप्स देख लोगों ने बजाईं सीटियां,देखें वीडियो