गाजियाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिवस:छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के 353 वर्ष पूरे होने पर भव्य शोभा यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ghaziabad
  • Ghaziabad Hindu Samrajya Divas | Shivaji Rajyabhishek Yatra

गाजियाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिवस:छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के 353 वर्ष पूरे होने पर भव्य शोभा यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमगाजियाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिंदू साम्राज्य दिवस के मौके पर नवयुग मार्केट में कार्यकम में भाग लेते कलाकार। - Dainik Bhaskarहिंदू साम्राज्य दिवस के मौके पर नवयुग मार्केट में कार्यकम में भाग लेते कलाकार।

भारत माता सांस्कृतिक संस्थान द्वारा आज 28 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 353 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ‘हिन्दू साम्राज्य दिवस’ का भव्य व ऐतिहासिक आयोजन नवयुग मार्किट, बलिदान पथ पर किया गया।

.

कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुरद्वारा तिराहे से भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में छत्रपति शिवाजी, मां जीजाबाई, रानी लक्ष्मी बाई सहित देश की वीरांगनाओं की वेशभूषा में महिला शक्ति ने अगुवाई की। नासिक ढोल, दर्जन भर बैंडबाजे, बुलेट वाहिनी, अश्व एवं खड़क वाहिनी के प्रदर्शन ने यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में बालिकाओं ने भी मंचन किया।कार्यक्रम में बालिकाओं ने भी मंचन किया।

बलिदानियों को याद किया

बलिदान पथ स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी भी शामिल हुए। इनके अलावा ललित, राहुल सिंह द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प-अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मौजूद बच्चे।कार्यक्रम में मौजूद बच्चे।

इससे पूर्व अतिथियों ने बलिदान पथ पर स्थित बलिदानियों की प्रतिमाओं एवं वाल्मिकी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही, वाल्मिकी समाज के बंधुओं का भी महाराज श्री द्वारा स्वागत-सत्कार किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने संस्थान को इस अद्भुत आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज को उनके गुरु जी ने दीक्षा में कहा था कि आप अपने जीवन को शिव की आराधना में लगा दो। गुरु के आदेश का शिवाजी ने जीवनपर्यंत निर्वहन किया। कार्यक्रम में शस्त्रों का प्रदर्शन करने वाली माता-बहनों को विशेष बधाई दी।

तलवार लिए महिलाएं।तलवार लिए महिलाएं।

गाजियाबाद की भूमि पर र अनूठा कार्यक्रम

मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह अद्भुत संयोग है कि भगवान शिव के आराधक कैलाशानंद गिरी महाराज आज मंच पर विराजमान हैं। और भगवान शिव के नाम पर जिनका नामकरण हुआ, ऐसे ‘शिवा’ का हम राज्याभिषेक मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बालकों व बालिकाओं ने जो प्रदर्शन किया, उसे देखकर ऐसा आभास होता है कि शिवाजी महाराज की सेना बिल्कुल ऐसी ही होती होगी। गाजियाबाद की भूमि पर आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम से सनातन संस्कृति, संस्कार, हिन्दू वीरों के पराक्रम और चरित्रबल का बड़ा संदेश भारत के समाज को जाएगा।

मंच पर मौजूद महिलाएं।मंच पर मौजूद महिलाएं।

कार्यक्रम के दौरान 11 माताओं द्वारा अपने बच्चों का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया गया। साथ ही बच्चे छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप आदि की वेशभूषा में पहुंचे। इस बार महाराणा प्रताप की माता जयंता बाई के स्वरूप और उनके योगदान पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार, विजय गोयल, धीरेंन्द्र कुमार, विपुल कुमार, विधायक अजीत पाल त्यागी, कथा वाचक विष्णु दत्त सरस, अरविन्द भाई ओझा, जीवन ऋषि महाराज, अखिलेश चौधरी, सुशील कुमार और अन्य रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया

Hindi News Entertainment Bollywood Kumar Sanu On Dubai Performance With Dawood Ibrahim & Abu Salem दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो…

टेनिस बॉल की चोट से फूल गई हाथ की नस:ग्राफ्ट नली लगाकर बचाया हाथ, SN में हुआ किशोर का जटिल ऑपरेशन

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Complex Vascular Surgery At SN Medical College Agra | Teenager Saved टेनिस बॉल की चोट से फूल गई हाथ की नस:ग्राफ्ट नली लगाकर बचाया…

You Missed

Man killed in stabbing inside South Station during rush hour, officials say

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 2 views
Man killed in stabbing inside South Station during rush hour, officials say

दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया

  • By dp
  • August 13, 2026
  • 2 views
दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया

Lyle Hemphill Believes Anto Saka is Finding His Fit in Texas A&M’s New-Look Defense

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 3 views
Lyle Hemphill Believes Anto Saka is Finding His Fit in Texas A&M’s New-Look Defense

टेनिस बॉल की चोट से फूल गई हाथ की नस:ग्राफ्ट नली लगाकर बचाया हाथ, SN में हुआ किशोर का जटिल ऑपरेशन

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 4 views
टेनिस बॉल की चोट से फूल गई हाथ की नस:ग्राफ्ट नली लगाकर बचाया हाथ, SN में हुआ किशोर का जटिल ऑपरेशन

Someone who bought a Lotto Texas ticket in Brazoria County has 26 million reasons to smile

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 7 views
Someone who bought a Lotto Texas ticket in Brazoria County has 26 million reasons to smile

कांवड़ लेकर निकला 14 वर्षीय शिवभक्त हाईवे पर मिला बेहोश:इंस्टाग्राम का एडीजी ने लिया संज्ञान, जानी पुलिस ने अस्पताल में तलाशकर परिवार से मिलाया

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 5 views
कांवड़ लेकर निकला 14 वर्षीय शिवभक्त हाईवे पर मिला बेहोश:इंस्टाग्राम का एडीजी ने लिया संज्ञान, जानी पुलिस ने अस्पताल में तलाशकर परिवार से मिलाया