सैफ ने हमले पर की बात:कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Saif Ali Khan Talk About Stabbing Case, Said I Felt I Would Die, He Stabbed Me With Full Force, Hurt Jeh

सैफ ने हमले पर की बात:कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में घर में घुसकर हुए डरावने, जानलेवा हमले पर बात की है। एक्टर ने बताया है कि जब वो बच्चों के कमरे में पहुंचे तो वो हमलावर जेह और नैनी को पहले ही चोट पहुंचा चुका था। जैसे ही सैफ ने उसे रोकने की कोशिश की, उस शख्स ने उन्हें पूरी ताकत से चाकू मार दिया और उनका सफेद कुर्ता खून से लाल हो गया। सैफ ने ये भी बताया है कि हमले के बाद वो फर्श पर गिर पड़े और उन्हें लगा कि वो अब जिंदा नहीं बच सकेंगे। तभी बेटे तैमूर ने उनसे पूछा था कि क्या वो मरने वाले हैं। हमले पर बात करते हुए सैफ ने ये भी कहा कि वो उस शख्स को माफ करने के लिए तैयार हैं।

सैफ अली खान ने मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में हमले पर बात करते हुए कहा, ‘वह बहुत ही भयावह घटना थी। एक चोर बाथरूम की खिड़की से घर में घुस आया। हम सो रहे थे, तभी नैनी ने आकर कहा, “जेह बाबा के कमरे में कोई आदमी है, जिसके हाथ में छुरी है और वह पैसे मांग रहा है।”

‘मैं तुरंत बच्चों के कमरे में गया। वह शख्स बच्चे (जेह) को पकड़े हुए था। उसने बच्चे को हल्की चोट पहुंचाई थी और हमारी मेड को भी जख्मी कर दिया था। शायद अगर मैं पहले लाइट जला देता और उससे बात करने की कोशिश करता, तो स्थिति अलग हो सकती थी। लेकिन उस समय मैंने बिना सोचे-समझे उस पर हमला कर दिया और हमारी हाथापाई शुरू हो गई।’

‘इसके बाद वह चाकू लेकर बेकाबू हो गया। चारों तरफ खून और अफरा-तफरी मच गई। फिर मेरी नेपाली मेड गीता वहां आई, उसने उसे जोर से धक्का देकर कमरे के दूसरी तरफ फेंक दिया।’

आगे सैफ ने कहा, ‘मैं वाकई तैमूर के साथ रहना चाहता था। मैंने उससे पूछा कि क्या तुम मेरे साथ हॉस्पिटल आओगे। उसने मुझे देखा और पूछा, ‘क्या आप मरने वाले हैं?’ मैंने कहा, ‘नहीं, मेरी पीठ में बहुत दर्द है, लेकिन मैं ठीक हो जाऊंगा’, उसने कहा, हां मैं चलूंगा।’

हमले के बाद घर परेशान होतीं करीना कपूर।हमले के बाद घर परेशान होतीं करीना कपूर।

सैफ ने ये भी कहा कि उस शख्स ने उन्हें पूरी ताकत से चाकू मारा था। चाकू का 6 इंच का टुकड़ा उनकी पीठ में रह गया था। वो टुकड़ा रीड़ की हड्डी के पास लगा था। सैफ ने कहा, ‘मेरा एक पैर सुन्न हो रहा था, मैं पैरालाइस होने के बेहद करीब था।’

सैफ अली खान की पीठ से निकाला गया चाकू का टुकड़ा।सैफ अली खान की पीठ से निकाला गया चाकू का टुकड़ा।

जनवरी 2025 में हुआ था हमला

सैफ अली खान पर बीते साल 15 जनवरी को उनके घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट में घुसकर हमला हुआ था।

जनवरी 2025 में हुए हमले के बाद आरोपी सीसीटीवी फुटेज में जाता हुआ नजर आया।जनवरी 2025 में हुए हमले के बाद आरोपी सीसीटीवी फुटेज में जाता हुआ नजर आया।

इसके बाद सैफ खुद ऑटो कर बच्चों के साथ अस्पताल पहुंचे थे।

लीलावती हॉस्पिटल की मेडकिल रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर सैफ अली खान को पांच जगहों पर चाकू घोंपा गया था। उनको पीठ, कलाई, गर्दन, कंधे और कोहनी पर चोटें लगी थीं।

हमले में सैफ की मेड को भी चोट आई थी।हमले में सैफ की मेड को भी चोट आई थी।

इलाज के बाद एक्टर को 21 जनवरी को डिस्चार्ज किया गया। पुलिस ने 2 दिन बाद बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया था। आरोपी अब भी पुलिस की हिरासत में है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Confronts Paparazzi In Mumbai | Alia Bhatt Dinner Video सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को…

    आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर; स्टेज पर पल्लू संभालती नजर आईं एक्ट्रेस

    Hindi News Entertainment Bollywood Manish Malhotra Mijwan Show Mumbai | Alia Bhatt Vicky Kaushal Photos आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर;…

    You Missed

    Le Castellet (FRA), 17th to 20th September 2026. BMW Motorrad Motorsport, FIM Endurance World Championship FIM EWC, Bol d’Or, 24 hours, Circuit Paul Ricard, Champion-HERT powered by MRT, #38 BMW M 1000 RR, Balint Kovacs (HUN), Jan Bühn (GER), Loris Cresson (FRA), Máté Számádo (HUN), SST class.

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 1 views
    Le Castellet (FRA), 17th to 20th September 2026. BMW Motorrad Motorsport, FIM Endurance World Championship FIM EWC, Bol d’Or, 24 hours, Circuit Paul Ricard, Champion-HERT powered by MRT, #38 BMW M 1000 RR, Balint Kovacs (HUN), Jan Bühn (GER), Loris Cresson (FRA), Máté Számádo (HUN), SST class.

    सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 0 views
    सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए

    Birrell reaches first final of 2026 in Seoul after second three-set win of the day

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 4 views
    Birrell reaches first final of 2026 in Seoul after second three-set win of the day

    आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर; स्टेज पर पल्लू संभालती नजर आईं एक्ट्रेस

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 3 views
    आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर; स्टेज पर पल्लू संभालती नजर आईं एक्ट्रेस

    If I Were in My 30s, I’d Buy This Magnificent ETF and Hold It for the Next 30 Years

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 4 views
    If I Were in My 30s, I’d Buy This Magnificent ETF and Hold It for the Next 30 Years

    एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली:नशे के दुष्परिणामों को बताया, सशक्त भारत के निर्माण का दिया संदेश

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 3 views
    एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली:नशे के दुष्परिणामों को बताया, सशक्त भारत के निर्माण का दिया संदेश