कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस का डीजे संचालकों पर शिकंजा:अफसर बोले- उत्तेजक, भड़काऊ, आपत्तिजनक उद्घोष पूरी तरह प्रतिबंधित, ऐसा करने पर होगी कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • UP Kanwar Yatra: DJ Ban On Provocative Slogans; Officials Statement

कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस का डीजे संचालकों पर शिकंजा:अफसर बोले- उत्तेजक, भड़काऊ, आपत्तिजनक उद्घोष पूरी तरह प्रतिबंधित, ऐसा करने पर होगी कार्रवाईमेरठ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीजे संचालकों के साथ बैठक करते अफसर। - Dainik Bhaskarडीजे संचालकों के साथ बैठक करते अफसर।

डीजे के बिना कांवड़ यात्रा अधूरी मानी जाती है। राजनीतिक दल इसका समर्थन करते रहे हैं। लेकिन कई बार डीजे के कारण कांवड़ यात्रा में व्यवधान भी पैदा हुआ है। हद से ज्यादा ऊंचाई व चौड़ाई होने की वजह से हादसे हुए हैं और शिवभक्त कांवड़ियों को जान भी गवानी पड़ी है

.

ऐसे हालात ना पैदा हो, इसको देखते हुए इस बार प्रशासन पहले से अलर्ट है और मजबूत व्यवस्था बनाने में जुट गया है। इसके लिए शुरुआत डीजे संचालकों से की गई है।

कांवड़ यात्रा में डीजे के कारण फैलने वाली अव्यवस्था पर प्रशासन सख्त है। यात्रा शुरु हो, उससे पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर ऐसी व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं ताकि यात्रा के दौरान कोई ज्यादा मशक्कत ना करनी पड़े।

सोमवार को प्रशासन ने 250 डीजे संचालकों के साथ बैठक करते हुए साफ कर दिया कि निर्धारित मानकों के विपरीत चलने वाले को कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। किसी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में डीजे संचालकों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है। हालांकि दबी जुबां में पुलिस की सख्ती का कुछ लोग विरोध करते भी दिखाई दिए।

डीजे की ऊंचाई व चौड़ाई निर्धारित पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय सभागार में डीजे संचालकों को संबोधित करते हुए एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि शासन की तरफ से डीजे की ऊंचाई व चौड़ाई निर्धारित कर दी गई है। यह सड़कों के अनुरूप है। इसके अनुसार डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट व चौड़ाई 10 फीट ही रहेगी। इससे ज्यादा पर कार्रवाई होगी।

कांवड़ यात्रा में बनी रहे धार्मिक मर्यादा एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि अकसर यह देखने में आता है कि कुछ डीजे संचालक कांवड़ यात्रा की आड़ लेकर माहौल गर्म करने का प्रयास करते हैं। इसके लिए उत्तेजक गीत, भड़काऊ व आपत्तिजनक उद्घोष किए जाते हैं। इन सभी चीजों से बचना होगा। अगर जरा भी माहौल खराब होने की संभावना पैदा होती है तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।

रास्ते में अवरोध ना करें पैदा एसपी देहात अभिजीत कुमार ने कहा कि डीजे कांवड़ के कारण कई बार रास्तों में अवरोध पैदा हो जाता है। बेहतर होगा कि इसे अभी से समझ लिया जाए कि डीजे के कारण रुकावट पैदा ना हो। अगर ऐसा पाया जाता है तो संबंधित डीजे संचालक को जिम्मेदार मानकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी नाकि उसे बुक करने वाले कांवड़ियों के खिलाफ।

सुझाव व समस्याएं भी सुनीं तीनों अफसरों ने इस दौरान डीजे संचालकों से सुझाव भी प्राप्त किए। कई डीजे संचालकों के सुझावों पर विचार करने का भरोसा दिलाया गया। डीजे संचालकों ने पाबंदी के कारण कारोबार के सामने आ रहीं तमाम दिक्कतों का भी जिक्र किया लेकिन अफसरों ने नियमों का हवाला देकर उनकी इस ओर किसी भी तरह की मदद या ढिलाई बरतने से इंकार कर दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Deoria Cyber Crime Case | Police Register Fraud Case Against 4 People म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया…

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Bank Strike Called Off | Banking Services Normal Update देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर…

You Missed

Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 0 views
Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 0 views
म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

U.S. Marines injured in recent Iranian attack

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 3 views
U.S. Marines injured in recent Iranian attack

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 3 views
देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी