बहराइच में ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हत्या:बाइक से घर जाते समय अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल्स

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bahraich
  • Bahraich Transporter Murder | Unknown Attackers Police Call Details

बहराइच में ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हत्या:बाइक से घर जाते समय अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल्सअनुराग पाठक | बहराइच3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने सोमवार देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने घायल ट्रांसपोर्टर को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान नानपारा रूपईडीहा मार्ग स्थित कटी तिहारा निवासी 56 वर्षीय अजय द्विवेदी के रूप में हुई है, जो ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे उन्हें एक फोन आया, जिसके बाद वे अपनी बाइक से घर से निकले थे।

लगभग एक घंटे बाद, घर से करीब चार किलोमीटर दूर सिसवारा पुल नहर के पास अजय द्विवेदी घायल अवस्था में पड़े मिले। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही उनके बड़े भाई संजय द्विवेदी परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और अजय को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) नानपारा पुष्प सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नानपारा कोतवाली पुलिस को मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए हैं।

सीओ पुष्प सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के खुलासे के लिए एक टीम का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक के बड़े भाई संजय द्विवेदी ने बताया कि अजय के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसके कारण कई जगह गहरे घाव थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस

    Hindi News Local Uttar pradesh Rampur Rampur District Hospital Pharmacist Assault Case | Police Investigation रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के…

    वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ishaan Khatter Nora Fatehi In Jaipur | The Royals Shoot Mundota Fort वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में…

    You Missed

    Six Flags to close world-famous roller coaster after CNN investigation exposed years of injuries and deaths | CNN

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 1 views
    Six Flags to close world-famous roller coaster after CNN investigation exposed years of injuries and deaths | CNN

    रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 1 views
    रामपुर जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट से मारपीट:कपड़े फाड़े और सुरक्षाकर्मी से भी गाली-गलौज; पहचान के बावजूद अज्ञात पर केस

    Xbox doesn’t even need GTA 6 for November — it has something even better

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 2 views
    Xbox doesn’t even need GTA 6 for November — it has something even better

    वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 2 views
    वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे

    Oracle’s AI Cloud Contracts Surge: Is Revenue Visibility Rising?

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    Oracle’s AI Cloud Contracts Surge: Is Revenue Visibility Rising?

    डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की:मेरठ विकास भवन सभागार में दिए शिक्षा में गुणात्मक सुधार और कायाकल्प के निर्देश

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की:मेरठ विकास भवन सभागार में दिए शिक्षा में गुणात्मक सुधार और कायाकल्प के निर्देश