बस्ती में मतदेय स्थलों का पुनर्निर्धारण शुरू:डीएम ने की बैठक, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा विभाजन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Basti
  • Basti Election Booths Divided | DM Meeting Over 1200 Voters

बस्ती में मतदेय स्थलों का पुनर्निर्धारण शुरू:डीएम ने की बैठक, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा विभाजनराज प्रकाश | बस्ती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बस्ती जिले में मतदेय स्थलों के विभाजन और पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर एक बजे जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत जिले के सभी मतदेय स्थलों का पुनः परीक्षण किया जा रहा है। आयोग के मानकों के अनुसार, जिन मतदेय स्थलों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, उनका विभाजन कर नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।

यह पूरी प्रक्रिया 24 जून से 31 जुलाई 2026 तक चरणबद्ध तरीके से संपन्न की जाएगी। इसमें मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, नए भवनों का चयन, राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श, प्रारूप सूची का प्रकाशन, आपत्तियों एवं सुझावों का परीक्षण और उनका निस्तारण शामिल है। अंतिम प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस प्रक्रिया में सुझाव और सहयोग देने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हिमांशु कुमार, मनोज प्रकाश, सत्येंद्र सिंह, उमाकांत तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष सिंह, ओम प्रकाश सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Paramath Ramlila 2026 | 141st Ramlila Festival Schedule & Ravan Vadh परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा…

    लखनऊ टुडे, 30 सितंबर – आपके काम की खबर:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला, CSIR के 85वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Rozgar Mela & CSIR Foundation Day Event Update लखनऊ टुडे, 30 सितंबर – आपके काम की खबर:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला,…

    You Missed

    ‘Ted Lasso’ Season 4, Episode 9 pays touching tribute to Anthony Head

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    ‘Ted Lasso’ Season 4, Episode 9 pays touching tribute to Anthony Head

    परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    परमठ की श्री रामलीला महोत्सव की बैठक संपन्न:4 अक्टूबर से शुरू होगा 141वां श्री रामलीला महोत्सव, 21 को रावण वध

    Olympiacos vuelve a mirar a Chivas: quiere llevarse a otro mexicano para juntarlo con la Hormiga González

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    Olympiacos vuelve a mirar a Chivas: quiere llevarse a otro mexicano para juntarlo con la Hormiga González

    लखनऊ टुडे, 30 सितंबर – आपके काम की खबर:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला, CSIR के 85वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    लखनऊ टुडे, 30 सितंबर – आपके काम की खबर:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला, CSIR के 85वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

    Could a Connecticut contestant win ‘DWTS’? Current winner odds

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    Could a Connecticut contestant win ‘DWTS’? Current winner odds

    राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 4 views
    राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं