गोरखपुर में पुलिस पर युवक को बेहरहमी से पीटा, आरोप:वीडियो वायरल, SP सिटी ने CO कोतवाली को जांच के निर्देश दिए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Police Brutality | Youth Beaten Video Viral SP Takes Notice

गोरखपुर में पुलिस पर युवक को बेहरहमी से पीटा, आरोप:वीडियो वायरल, SP सिटी ने CO कोतवाली को जांच के निर्देश दिएआंचल द्विवेदी। गोरखपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। पीड़ित चंदन यादव ने आरोप लगाया कि जमीन की पैमाइश के दौरान विवाद बढ़ा।

.

जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर चौकी और थाने ले गई। वहां पर युवक को बेरहमी से पीटा गया। कई अंगों पर गहरी चोटें आई हैं। शिकायत के बाद एसपी सिटी निमिष पाटील ने संज्ञान लिया है।

मंगलवार की रात करीब 11 बजे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मामले में सीओ कोतवाली को जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी ने कहा कि जांच में जो पुलिस कर्मी संदिग्ध पाए जाएंगे, उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

जानकारी देते हुए एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में सीओ कोतवाली को जांच के निर्देश दिए गए हैं।जानकारी देते हुए एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में सीओ कोतवाली को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जानिए पूरा मामला… तिवारीपुर थाना क्षेत्र की डोमिनगढ़ चौकी अंतर्गत मंझरिया गांव के रहने वाले विवेक यादव पुत्र जर्नादन यादव ने बताया कि 28 जून की दोपहर करीब 12 बजे लेखपाल और कानूनगो पुलिस की मौजूदगी में उनके बगलगीर की जमीन की पैमाइश करा रहे थे। उनका दावा है कि उक्त जमीन पर दीवानी न्यायालय का स्टे ऑर्डर है। पैमाइश के समय उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था।

विवेक के अनुसार, वह गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर घर लौटे तो देखा कि पुलिस और प्रशासन की टीम उनके खेत में करीब 30 फीट अंदर पत्थर गाड़ रही थी। उन्होंने पैमाइश के दौरान अपनी मौजूदगी नहीं होने का हवाला देते हुए दोबारा नाप कराने की मांग की। आरोप है कि इसी बात को लेकर डोमिनगढ़ चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित विवेक का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे गाड़ी से चौकी ले गए और रास्ते में भी लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद चौकी में लाठी और पट्टे से मारपीट की गई।पीड़ित विवेक का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे गाड़ी से चौकी ले गए और रास्ते में भी लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद चौकी में लाठी और पट्टे से मारपीट की गई।

रास्ते में भी लात-घूंसों से पीटने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे गाड़ी से चौकी ले गए और रास्ते में भी लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद चौकी में लाठी और पट्टे से मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि मारपीट में दो दरोगा और छह सिपाही शामिल थे। देर रात थाने ले जाकर भी पिटाई करने का आरोप लगाया गया है।

अगले दिन शांति भंग का चालान किया विवेक का कहना है कि सोमवार की सुबह उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। देर शाम जमानत पर छूटने के बाद उसने कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार सुबह वह परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।

सरकारी कामों में बाधा पहुंचाने का आरोप वहीं, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि पैमाइश के दौरान चंदन यादव ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और लगाए गए पैमाइश के पत्थर को उखाड़ दिया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बनी। अधिकारियों के अनुसार उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सीओ कोतवाली को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Raptinagar Substation Maintenance & Repair Update गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन…

CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले' के नारे लगाए, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज

Hindi News Local Uttar pradesh Agra CEC Office Protest | Congress Leaders Arrested Over Sloganeering Case CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले’…

You Missed

Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 0 views
Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 0 views
गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

WATCH LIVE | Jurors reach verdict in Caleb Flynn trial

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 1 views
WATCH LIVE | Jurors reach verdict in Caleb Flynn trial

CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले' के नारे लगाए, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 1 views
CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले' के नारे लगाए, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज

Metallica’s James Hetfield Debuts Stark New Hairstyle Ahead of Sphere Residency

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 3 views
Metallica’s James Hetfield Debuts Stark New Hairstyle Ahead of Sphere Residency

कानपुर के श्यामनगर फ्लाइओवर पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं:गड्ढों के कारण हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल, एक हैलट रेफर

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 3 views
कानपुर के श्यामनगर फ्लाइओवर पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं:गड्ढों के कारण हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल, एक हैलट रेफर