झांसी में सपेरे की इलाज के दौरान मौत:कोबरा पकड़ कर बच्चों को खेल दिखा रहा था, सांप ने चेहरे पर डस लिया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Jhansi News, Jhansi Postmortem, Jhansi Medical College

झांसी में सपेरे की इलाज के दौरान मौत:कोबरा पकड़ कर बच्चों को खेल दिखा रहा था, सांप ने चेहरे पर डस लियाझांसी16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक सपेरे बिच्छू आदिवासी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। - Dainik Bhaskarमृतक सपेरे बिच्छू आदिवासी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के टोडा गांव में जहरीले कोबरा से खिलवाड़ एक सपेरे को भारी पड़ गया। सांप पकड़ने के बाद लोगों को करतब दिखा रहे 72 वर्षीय सपेरे बिच्छू अदिवादी को कोबरा ने चेहरे पर डस लिया। इसके कुछ ही देर ब

.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के टोडा गांव निवासी बिच्छू आदिवासी (72) वर्षों से सांप पकड़ने का काम करता था। सोमवार शाम इलाके में हुई बारिश के बाद गांव के एक घर में जहरीला कोबरा निकल आया। घरवालों ने सांप पकड़ने के लिए बिच्छू को बुलाया। इसके बाद सांप पकड़ने में एक्सपर्ट बिच्छू ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ लिया।

सांप पकड़े जाने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और बच्चों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ के कहने पर बिच्छू सांप का प्रदर्शन करने लगा। इसी दौरान वह कोबरा को अपने चेहरे के पास ले आया। लापरवाही के चलते सांप पर उसकी पकड़ ढीली पड़ गई और कोबरा ने उसके चेहरे पर डस लिया।

सांप के डसते ही बिच्छू जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि कोबरा वहां से निकल भागा। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद मंगलवार को उसकी मौत हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों के अनुसार, बिच्छू आदिवासी ने अपने जीवन में एक हजार से अधिक सांप और बिच्छू पकड़े थे। कोबरा समेत कई विषैले सांपों को पकड़कर वह उन्हें जंगल में छोड़ देता था। यही उसकी आजीविका का मुख्य साधन भी था। ग्रामीणों का कहना है कि इतने लंबे अनुभव के बावजूद उसके साथ पहले कभी सर्पदंश की घटना नहीं हुई थी। विडंबना यह रही कि पहली बार सांप के डसने की घटना ही उसकी मौत का कारण बन गई।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Raptinagar Substation Maintenance & Repair Update गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन…

CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले' के नारे लगाए, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज

Hindi News Local Uttar pradesh Agra CEC Office Protest | Congress Leaders Arrested Over Sloganeering Case CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले’…

You Missed

Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 0 views
Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 0 views
गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

WATCH LIVE | Jurors reach verdict in Caleb Flynn trial

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 1 views
WATCH LIVE | Jurors reach verdict in Caleb Flynn trial

CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले' के नारे लगाए, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 1 views
CEC आवास प्रदर्शन मामला,कोर्ट में पेशी के दौरान कांग्रेसी पहुंचे:जेल चले भाई जेल चले' के नारे लगाए, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज

Metallica’s James Hetfield Debuts Stark New Hairstyle Ahead of Sphere Residency

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 3 views
Metallica’s James Hetfield Debuts Stark New Hairstyle Ahead of Sphere Residency

कानपुर के श्यामनगर फ्लाइओवर पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं:गड्ढों के कारण हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल, एक हैलट रेफर

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 3 views
कानपुर के श्यामनगर फ्लाइओवर पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं:गड्ढों के कारण हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल, एक हैलट रेफर