सरकारी डॉक्टर के पास मेडिकल स्टोर संचालक लिख रहा पर्चे:VIDEO बनने पर रुका रूके हाथ, शाहजहांपुर CMO ने जांच के आदेश दिए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Shahjahanpur CMO Orders Probe Over Doctor Medi Store Owners Prescription Video

सरकारी डॉक्टर के पास मेडिकल स्टोर संचालक लिख रहा पर्चे:VIDEO बनने पर रुका रूके हाथ, शाहजहांपुर CMO ने जांच के आदेश दिएशाहजहांपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर के पुवायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरूवार की रात करीब 11 एक सरकारी डॉक्टर और एक निजी मेडिकल स्टोर संचालक के बीच कथित सांठगांठ का मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि डॉक्टर के साथ बैठा निजी मेडिकल स्टोर संचालक मरीजों के पर्चे लिख रहा था। वीडियो बनने पर उसने पर्चे लिखना बंद कर दिया। वायरल वीडियो दोपहर का बताया जा रहा है। यह घटना पुवायां सीएचसी के कमरा नंबर आठ की बताई जा रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि कमरे के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी है। अंदर, डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहे हैं, जबकि उनके ठीक सामने एक व्यक्ति बैठा है और मरीजों के लिए दवा के पर्चे तैयार कर रहा है।

दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर की मिलीभगत से पर्चों पर ऐसी दवाएं लिखी जा रही थीं, जो केवल उसी मेडिकल स्टोर संचालक के निजी स्टोर पर उपलब्ध थीं। जैसे ही किसी ने वीडियो बनाना शुरू किया, व्यक्ति ने घबराकर पर्चे टेबल पर ही छोड़ दिए और बाद में वहां से चला गया।

वीडियो बनाने वाले को देखकर डॉक्टर ने भी अपना सिर उठाया, लेकिन फिर से मरीजों को देखने लगे। सूत्रों के अनुसार, इस तरह की मिलीभगत से मरीजों को अक्सर वे दवाएं बाहर से खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाकर बाहर के मेडिकल स्टोर से लेने को कहा जाता है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मामला सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने कहा कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि डॉक्टर के पास कोई निजी मेडिकल स्टोर संचालक बैठा पाया गया है, तो मामले की गहन जांच कराई जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोंडा में सरिया लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत:खेत में पलटा, चार मजदूरों ने कूदकर बचाई जान

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Truck Accident | 3 Laborers Dead, Others Jump To Safety गोंडा में सरिया लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत:खेत में पलटा, चार मजदूरों…

    अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का पानी:एक्ट्रेस बोलीं- लगी हुई नजर तरक्की में बदले, रणदीप हुड्डा ने मुंह छिपाकर मेट्रो में सफर किया

    Hindi News Entertainment Bollywood Mumbai Rain, Ashnoor Kaur’s House Flooded With Rain Water, Randeep Hooda Ditch Luxury Car Over Mumbai Metro अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का…

    You Missed

    गोंडा में सरिया लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत:खेत में पलटा, चार मजदूरों ने कूदकर बचाई जान

    • By dp
    • July 2, 2026
    • 0 views
    गोंडा में सरिया लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत:खेत में पलटा, चार मजदूरों ने कूदकर बचाई जान

    Nuggets to sign Marvin Bagley III to 1-year contract in NBA free agency

    • By dp
    • July 2, 2026
    • 2 views
    Nuggets to sign Marvin Bagley III to 1-year contract in NBA free agency

    अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का पानी:एक्ट्रेस बोलीं- लगी हुई नजर तरक्की में बदले, रणदीप हुड्डा ने मुंह छिपाकर मेट्रो में सफर किया

    • By dp
    • July 2, 2026
    • 2 views
    अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का पानी:एक्ट्रेस बोलीं- लगी हुई नजर तरक्की में बदले, रणदीप हुड्डा ने मुंह छिपाकर मेट्रो में सफर किया

    Apocalypse Now: ‘X-Men ’97’ Has a New (Old) Big Bad

    • By dp
    • July 2, 2026
    • 4 views
    Apocalypse Now: ‘X-Men ’97’ Has a New (Old) Big Bad

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रेहान खान की पहल:पलिया में 121 पौधे लगाए, जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता दी

    • By dp
    • July 2, 2026
    • 3 views
    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रेहान खान की पहल:पलिया में 121 पौधे लगाए, जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता दी

    Focus – When football gets political: The legacy of Brazil’s 2014 World Cup

    • By dp
    • July 2, 2026
    • 2 views
    Focus – When football gets political: The legacy of Brazil’s 2014 World Cup