चकबंदी कर्ता पर रिश्वतखोरी, पद के दुरुपयोग का आरोप:हरदोई में भ्रष्टाचार पर सहायक चकबंदी अधिकारी ने दर्ज कराया FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Arwal Police Register Case Against Chakbandi Karta Over Bribe, Misuse Of Post

चकबंदी कर्ता पर रिश्वतखोरी, पद के दुरुपयोग का आरोप:हरदोई में भ्रष्टाचार पर सहायक चकबंदी अधिकारी ने दर्ज कराया FIRशाहनवाज खान | हरदोई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत हरदोई के सवायजपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई हुई है। ग्राम नारायणपुर में जमीन की पैमाइश और कब्जा दिलाने के नाम पर कथित अवैध धन उगाही के आरोप में चकबंदी कर्ता महेश बाबू के खिलाफ अरवल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मुकदमा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सहायक चकबंदी अधिकारी पंकज कुमार साहू ने गुरुवार दोपहर 3:15 बजे दर्ज कराया।

शिकायत तहसील सवायजपुर के ग्राम छब्बापुरवा निवासी शारदा देवी ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम नारायणपुर स्थित उनकी गाटा संख्या 758/1 की पैमाइश और कब्जा दिलाने के लिए चकबंदी कर्ता महेश बाबू ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनसे अवैध रूप से धन की मांग की और वसूली की।

शिकायत के बाद बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने मामले की विस्तृत जांच कराई। 30 अप्रैल 2026 को प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद जिला उपसंचालक चकबंदी ने मामले का संज्ञान लेते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

25 जून 2026 को जारी आदेश के तहत आरोपी चकबंदी कर्ता के खिलाफ वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आदेश के अनुपालन में स्थानीय चकबंदी अधिकारी सवायजपुर ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद सहायक चकबंदी अधिकारी पंकज कुमार साहू ने अरवल थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

इस कार्रवाई के बाद चकबंदी विभाग सहित अन्य सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा

    Hindi News Entertainment Bollywood Harleen Sethi Interview | Broken But Beautiful Role & Career Journey भास्कर इंटरव्यूखुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की…

    15 अक्टूबर को एलडीए में लगेगा लोन मेला:एक ही जगह मिलेगा बैंक लोन का समाधान, मौके पर एनओसी के साथ प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन की सुविधा

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow LDA Loan Mela Lucknow | Bank Loan Solutions & NOC Service Camp 15 अक्टूबर को एलडीए में लगेगा लोन मेला:एक ही जगह मिलेगा बैंक…

    You Missed

    White House Melts Down at CNN Host With Vile Slur

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 0 views
    White House Melts Down at CNN Host With Vile Slur

    खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    खुद को खूबसूरत नहीं मानती थीं हरलीन सेठी:बोलीं- ‘ब्रोकन’ ने बदली जिंदगी; दर्शकों की तारीफों से आत्मविश्वास मिला, खुद से प्यार करना सीखा

    Game Day Guide: Stars vs Blues | Dallas Stars

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    Game Day Guide: Stars vs Blues | Dallas Stars

    15 अक्टूबर को एलडीए में लगेगा लोन मेला:एक ही जगह मिलेगा बैंक लोन का समाधान, मौके पर एनओसी के साथ प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन की सुविधा

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    15 अक्टूबर को एलडीए में लगेगा लोन मेला:एक ही जगह मिलेगा बैंक लोन का समाधान, मौके पर एनओसी के साथ प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन की सुविधा

    Follow Live: PREGAME | Pitt Football at Virginia Tech – Pitt Panthers #H2P

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    Follow Live: PREGAME | Pitt Football at Virginia Tech – Pitt Panthers #H2P

    अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, पोपलीन मशीन पकड़ी:शामली में चकबंदी के चलते नहीं मिली है मिट्टी निकालने की अनुमति

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, पोपलीन मशीन पकड़ी:शामली में चकबंदी के चलते नहीं मिली है मिट्टी निकालने की अनुमति