बंदरों से घबराकर 5वीं मंजिल से गिरा ई-रिक्शा चालक, मौत:हुसैनगंज में हादसा; रोज की तरह छत पर टहलने गया था, परिवार बोला- समय रहते कार्रवाई होती तो बच जाती जान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Husainganj Accident: Man Falls 5th Floor, Dies; Family Blames Monkeys

बंदरों से घबराकर 5वीं मंजिल से गिरा ई-रिक्शा चालक, मौत:हुसैनगंज में हादसा; रोज की तरह छत पर टहलने गया था, परिवार बोला- समय रहते कार्रवाई होती तो बच जाती जानलखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के हुसैनगंज इलाके में शनिवार सुबह बंदरों के झुंड से बचने की कोशिश में एक ई-रिक्शा चालक पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों ने क्षेत्र में लंबे स

.

हुसैनगंज के फूलबाग निवासी जीतू सोनकर (40) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार सुबह वह रोज की तरह नींद से उठकर घर की छत पर टहलने गए थे। परिवार के मुताबिक, कुछ देर बाद छत पर मौजूद बंदरों के झुंड ने उन्हें घेर लिया। जान बचाने के लिए वह इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर पड़े।

गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो जीतू खून से लथपथ पड़े थे। परिजन उन्हें तत्काल बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बड़े भाई रवि सोनकर ने बताया कि इलाके में लंबे समय से बंदरों का आतंक है। कई बार लोगों पर हमले हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम और वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो उनके भाई की जान बच सकती थी।

घटना की सूचना पर कैसरबाग पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

शहर में बढ़ता जा रहा बंदरों का आतंक

लखनऊ के पुराने और नए दोनों इलाकों में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हुसैनगंज, कैसरबाग, चौक, अमीनाबाद, आलमबाग, चारबाग, गोमतीनगर, इंदिरानगर, अलीगंज, महानगर, राजाजीपुरम, जानकीपुरम, आशियाना, विकासनगर, निरालानगर और डालीगंज समेत कई क्षेत्रों में लोग रोजाना बंदरों के आतंक का सामना कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह-शाम छत पर जाना, कपड़े सुखाना और बच्चों का खेलना भी जोखिम भरा हो गया है।

लोगों ने खुद किए बचाव के इंतजाम

प्रशासन से राहत नहीं मिलने पर लोगों ने अपने स्तर पर बचाव के उपाय शुरू कर दिए हैं। कई मकानों की छतों और बालकनियों में लोहे की जाली लगवाई गई है। खिड़कियों पर मजबूत ग्रिल और नेट लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने छतों पर कांटेदार प्लास्टिक स्ट्रिप, चमकीली टेप और बंदरों को भगाने के लिए नकली लंगूर के पुतले लगाए हैं। कई लोग अब लाठी लेकर छत पर जाते हैं, जबकि छोटे बच्चों को अकेले छत पर भेजना भी बंद कर दिया गया है।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

बंदरों के हमलों और उनसे बचने के प्रयास में शहर में पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। कई मामलों में लोग छत से गिरने, सीढ़ियों से फिसलने या सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। चिकित्सकों के अनुसार बंदरों के काटने और नोचने के मामलों में भी हर साल बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचते हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

ओरी बोले- आकांक्षा चमोला आस्तीन का सांप हैं:गौरव खन्ना के नाम से व्यूज बढ़ा रही हैं; शो में किया था गौरव से तलाक का खुलासा

Hindi News Entertainment Bollywood Ori Slams Akanksha Chamola Over Gaurav Khanna Divorce Controversy ओरी बोले- आकांक्षा चमोला आस्तीन का सांप हैं:गौरव खन्ना के नाम से व्यूज बढ़ा रही हैं; शो…

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा की तिरंगा यात्रा:शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, PM-CM के नाम ज्ञापन दिया

Hindi News Local Uttar pradesh Auraiya Auraiya Teachers Employees Protest | Old Pension Scheme Memorandum DM पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा की तिरंगा यात्रा:शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, PM-CM के…

You Missed

FPL experts’ ULTIMATE squad for opening Gameweeks

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 3 views
FPL experts’ ULTIMATE squad for opening Gameweeks

ओरी बोले- आकांक्षा चमोला आस्तीन का सांप हैं:गौरव खन्ना के नाम से व्यूज बढ़ा रही हैं; शो में किया था गौरव से तलाक का खुलासा

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 3 views
ओरी बोले- आकांक्षा चमोला आस्तीन का सांप हैं:गौरव खन्ना के नाम से व्यूज बढ़ा रही हैं; शो में किया था गौरव से तलाक का खुलासा

When Lake Mead hits new lows, its waters unveil mysteries. Last time, it revealed a murder case that is still unsolved | CNN

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 5 views
When Lake Mead hits new lows, its waters unveil mysteries. Last time, it revealed a murder case that is still unsolved | CNN

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा की तिरंगा यात्रा:शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, PM-CM के नाम ज्ञापन दिया

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 5 views
पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा की तिरंगा यात्रा:शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, PM-CM के नाम ज्ञापन दिया

Cameroon’s 93-year-old president returns after a long stay abroad raises health concerns

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 4 views
Cameroon’s 93-year-old president returns after a long stay abroad raises health concerns

युवक ने जमीन धोखाधड़ी का आरोप लगाया:6 दिन बंधक बनाकर कराया बैनामा, खाते से पैसे भी निकाले

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 6 views
युवक ने जमीन धोखाधड़ी का आरोप लगाया:6 दिन बंधक बनाकर कराया बैनामा, खाते से पैसे भी निकाले