वाटर पार्क में घूमने गए परिवार को कर्मचारियों ने पीटा:गोरखपुर में वीडियो बना रही युवती के कपड़े फाड़े, मची चीख पुकार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Water Park Assault: Womans Clothes Torn, Family Beaten

वाटर पार्क में घूमने गए परिवार को कर्मचारियों ने पीटा:गोरखपुर में वीडियो बना रही युवती के कपड़े फाड़े, मची चीख पुकारगोरखपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के रेनबो वाटर पार्क में 2 कार से घूमने गए परिवार को वहां के मनबढ़ कर्मचारियों ने मार-पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान वीडियो बना रही युवती को उठाकर पटक दिया और कपड़े फाड़ दिए। उसका मोबाइल भी रॉड से कूच दिया। वहां

.घायल युवती ने दी तहरीरघायल युवती ने दी तहरीर

शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर की रहने वाली मुस्कान सोनकर ने रविवार की रात करीब 9:30 बजे परिवार के साथ जाकर चौरी चौरा थाने में तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस परिवार के 6 घायल सदस्यों का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल भिजवाया। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर रही है।

घटना के बाद चौरी चौरा थाने पहुंचा परिवारघटना के बाद चौरी चौरा थाने पहुंचा परिवारघटना का वीडियो बना रही युवती से मोबाइल छीनते मनबढ़घटना का वीडियो बना रही युवती से मोबाइल छीनते मनबढ़

दोपहर के समय वाटर पार्क गया था परिवार

तहरीर देने वाली मुस्कान सोनकर के सिर में काफी चोट आई है। मुस्कान ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे चौरी चौरा के देवीपुर में स्थित रेनबो वाटर पार्क में दो कार से बच्चे महिलाओं समेत 15 लोग घूमने गए थे। वाटर पार्क में घूमने के बाद करीब शाम करीब 5 बजे सभी लोग वापस घर जाने के लिए निकल रहे थे। तभी कार हटाने को लेकर वाटर पार्क के कर्मचारी गाली गलौच करने लगे। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो अंदर से करीब 10-15 कर्मचारी आए, ललकारते हुए लाठी, राॅड, डंडे से मारने पीटने लगे।

रेनबो वाटर पार्क के कर्मचारियों पर लगा आरोपरेनबो वाटर पार्क के कर्मचारियों पर लगा आरोप

मुस्कान ने बताया कि इस घटना का वीडियो बनाने लगी। तभी कर्मचारी मेरी तरफ आए, मुझसे मोबाइल छीनने लगे। इस दौरान मुझे नीचे गिरा दिया गया, मेरे कपड़े भी फट गए। इसके बाद मेरे हाथ से मोबाइल छीनकर रॉड से कूच दिया गया। मारपीट के दौरान परिवार के 6 लोगों को चोट आई है।

इस दौरान पूरे वाटर पार्क में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। मारपीट का वीडियो भी पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिया है। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी मारपीट का वीडियो बनाया था। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

इस संबंध में सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि घायल युवती की तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy: Maharashtra Cyber Seeks Arrest Warrant & LoC महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले…

सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

Hindi News Local Punjab Amritsar Navjot Singh Sidhu Childhood Story | Kapil Sharma Show Jalebi Coins सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े…

You Missed

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 0 views
महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 3 views
Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 3 views
सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president