बॉयफ्रेंड ने जलती सिगरेट से एक्ट्रेस की जांघ जलाई:रियलिटी शो में निती टेलर ने किया खुलासा, कहा- बर्थडे पर जलाया, थप्पड़ भी मारा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Actress Niti Taylor Revealed Her Ex Boyfriend Lit Her With Cigarette

बॉयफ्रेंड ने जलती सिगरेट से एक्ट्रेस की जांघ जलाई:रियलिटी शो में निती टेलर ने किया खुलासा, कहा- बर्थडे पर जलाया, थप्पड़ भी मारा44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो अलायंस चर्चा में हैं। शो में टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। शो के हाल ही में स्ट्रीम हुए एक एपिसोड में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनकी जांघों को सिगरेट से जलाया था, जिसके निशान आज भी मौजूद हैं। नीति ने को-कंटेस्टेंट्स को वो दाग भी दिखाए। साथ ही नीति ने कहा है कि उनके साथ रिलेशनशिप में मारपीट भी हुई थी।

अलायंस के हालिया एपिसोड में नीति टेलर ने को-कंटेस्टेंट रूही दोसांझ, मिनी माथुर और डेजी शाह से बातचीत करते हुए अपनी जांघों पर बने निशान दिखाकर कहा, एक्स बॉयफ्रेंड ने मुझे जला दिया था। ये सुनकर मिनी शॉक हो गईं और उन्होंने कहा, ये क्या बकवास है। जब सबने पूछा कि क्या ये गलती से जला था। तो नीति ने कहा, नहीं, वो बहुत वायलेंट और साइकोटिक था।

नीति ने आगे बताया है कि ये घटना उनके एक्स बॉयफ्रेंड के बर्थडे के दिन हुई थी। एक्स ने एक नहीं बल्कि कई जगह सिगरेट से जलाकर निशान बनाए थे। उसी दिन उन्हें थप्पड़ भी मारा गया था, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया था। बातचीत के दौरान नीति ने जांघों पर 5 निशान गिनवाए, जो कथित तौर पर सिगरेट से बनाए गए थे।

कौन हैं नीति टेलर?

नीति टेलर एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं।

नीति इश्कबाज, कैसी ये यारियां और गुलाम जैसे शोज का हिस्सा रही हैं।

8 नवंबर 1994 को जन्मीं नीति 31 साल की हैं।

नीति ने 15 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था।

नीति टेलर ने 2019 में बॉयफ्रेंड परिक्षित बावा से सगाई की थी, जिसके अगले साल दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।

टीवी शोज के अलावा नीति 3 तेलुगु फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रही हैं।

शो अलायंस के बारे में-

ये एक सेलिब्रिटी रियलिटी शो है, जिसमें अलायंस बनाने पर फोकस किया जाता है। शो 26 जून से अमेजन प्राइम पर शुरू हुआ है। शो की शुरुआत 8 जोड़ियों के साथ हुई थी। इनमें रवि किशन, बेटी रीवा के साथ पहुंचे थे। हालांकि रवि किशन 3-4 दिन बाद ही शो से बाहर हो गए। उनके अलावा निखिल चिनप्पा, कुशल टंडन, अर्सलान गोनी, रूही दोसांझ, डॉली जावेद, पायल, मिनी माथुर जैसे कई लोग शामिल हैं। पहले हफ्ते शो से वंशज को एलिमिनेट किया गया है। अब शो में अगू, वृद्धि पटवा और सोहेल खान बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हुए हैं। शो को एक्टर कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Crime | Youth Forces Girlfriend To Drink Toilet Cleaner प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती,…

    शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है

    Hindi News Entertainment Bollywood Shankar Mahadevan On AI In Music | Sa Re Ga Ma Pa 2026 Statement शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें,…

    You Missed

    Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

    Grant Taylor is carrying the White Sox this postseason — will he do it as a starter in the future?

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    Grant Taylor is carrying the White Sox this postseason — will he do it as a starter in the future?

    शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है

    Guatemala vs. Surinam: dónde ver el partido de la Bicolor por el pase a los cuartos de final de la Liga de Naciones

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 3 views
    Guatemala vs. Surinam: dónde ver el partido de la Bicolor por el pase a los cuartos de final de la Liga de Naciones

    अनूप सोनी पर सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं हरलीन सेठी:परिणीति को बताया फूडी, जेनिफर संग रोड ट्रिप की इच्छा, रणवीर-आलिया संग काम करने की ख्वाहिश

    • By dp
    • October 5, 2026
    • 3 views
    अनूप सोनी पर सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं हरलीन सेठी:परिणीति को बताया फूडी, जेनिफर संग रोड ट्रिप की इच्छा, रणवीर-आलिया संग काम करने की ख्वाहिश