इटावा में यमुना में नहाते समय दो किशोर डूबे:17 किलोमीटर दूर से दूसरे किशोर का शव बरामद, पशु चराते समय नदी में नहाने उतरे थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Etawah
  • Jaswantnagar
  • Boy Body Recovered 17km From Yamuna River | Etawah

इटावा में यमुना में नहाते समय दो किशोर डूबे:17 किलोमीटर दूर से दूसरे किशोर का शव बरामद, पशु चराते समय नदी में नहाने उतरे थेमोहम्मद जनीब | जसवंतनगर, इटावा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक किशोर का शव बरामद। - Dainik Bhaskarमृतक किशोर का शव बरामद।

इटावा के जसवंतनगर में यमुना नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की रात को दूसरे किशोर निखिल(13) का शव भी बरामद कर लिया गया। निखिल का शव घटनास्थल से करीब 17 किलोमीटर दूर ग्राम गुरहा जाखन के पास मिला, जिसके बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

मामला सोमवार शाम का है। बलरई इलाके के मडैया गांव के रहने वाले तीन किशोर—सूरज, मयंक (उर्फ मिथुन) और निखिल—यमुना नदी के किनारे अपने जानवरों को चराने गए थे। गर्मी और उमस के बीच तीनों नदी में नहाने चले गए।

नहाते-नहाते तीनों किशोर गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने लगे। इनमें से सूरज पुत्र रामगोपाल ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और तैरकर बाहर निकल आया। बाहर आते ही उसने शोर मचाया, लेकिन तब तक मयंक पुत्र शेर सिंह और निखिल पुत्र ब्रजकिशोर नदी के तेज बहाव में लापता हो चुके थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन और शवों की बरामदगी

सूरज की सूचना पर गांव वाले और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी तलाश में लगाया गया।

भारी मशक्कत के बाद सोमवार देर शाम ही मयंक उर्फ मिथुन का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर ग्राम फरकीरे के पास से बरामद कर लिया गया था। निखिल का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। मंगलवार को फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। जिसके बाद देर रात घटनास्थल से करीब 17 किलोमीटर दूर गुरहा जाखन गांव के पास निखिल का शव भी पानी में तैरता हुआ मिला।

मृतक मयांश के चाचा भूदेव ने बताया कि सोमवार को बच्चे पशु चराने के लिए निकले थे। शाम को सूचना मिली कि नदी में नहाते समय उनका भतीजा डूब गया। उन्होंने बताया कि तीन बच्चे साथ थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा अब भी लापता है।

दोनों मृत किशोरों की तस्वीरें –

पूरी रात बैठा रहा पिता

निखिल के पिता ब्रजकिशोर बेटे का इंतजार करते रहे। सोमवार देर शाम मयंक उर्फ मिथुन का शव ग्राम फरकीरे के पास बरामद कर लिया गया था। वहीं ब्रजकिशोर यमुना के किनारे बैठे रहे कि शायद उनका बेटा जिंदा वापस मिल जाए। मंगलवार रात शव मिलने की खबर ने उनकी उम्मीद भी तोड़ दी।

क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने निखिल का शव मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो बच्चों की मौत से मडैया गांव और आसपास के पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का हर शख्स इस हादसे से स्तब्ध है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बरसात और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गहरे पानी में जाने से बचें।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रयागराज में 17वें एलिमिनेशन राउंड में 6 प्रत्याशी बाहर:बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय 4,862 वोट के साथ टॉप पर

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Bar Council Election Prayagraj: Anurag Pandey Leads Vote Count प्रयागराज में 17वें एलिमिनेशन राउंड में 6 प्रत्याशी बाहर:बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय 4,862…

    DDU गर्ल्स-हॉस्टल के खाने में कीड़ा मिलने का आरोप:छात्राओं का फूटा गुस्सा, राज्यपाल की वॉर्निंग के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur DDU Girls Hostel Controversy | Insect Found In Food | Students Protest DDU गर्ल्स-हॉस्टल के खाने में कीड़ा मिलने का आरोप:छात्राओं का फूटा…

    You Missed

    प्रयागराज में 17वें एलिमिनेशन राउंड में 6 प्रत्याशी बाहर:बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय 4,862 वोट के साथ टॉप पर

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 2 views
    प्रयागराज में 17वें एलिमिनेशन राउंड में 6 प्रत्याशी बाहर:बार काउंसिल चुनाव में अनुराग पांडेय 4,862 वोट के साथ टॉप पर

    Mourinho’s reference: Cucurella says he wants us to train like Cristiano Ronaldo | Goal.com

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 2 views
    Mourinho’s reference: Cucurella says he wants us to train like Cristiano Ronaldo | Goal.com

    DDU गर्ल्स-हॉस्टल के खाने में कीड़ा मिलने का आरोप:छात्राओं का फूटा गुस्सा, राज्यपाल की वॉर्निंग के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 4 views
    DDU गर्ल्स-हॉस्टल के खाने में कीड़ा मिलने का आरोप:छात्राओं का फूटा गुस्सा, राज्यपाल की वॉर्निंग के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

    5 players to watch: Rams vs Saints, 2026 Preseason Week 2

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 5 views
    5 players to watch: Rams vs Saints, 2026 Preseason Week 2

    यूपीपीएससी शोध सहायक परीक्षा 8 सितंबर को:लखनऊ में दो पालियों में होगी, पहली में सामान्य अध्ययन-हिंदी और दूसरी में इंजीनियरिंग

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 5 views
    यूपीपीएससी शोध सहायक परीक्षा 8 सितंबर को:लखनऊ में दो पालियों में होगी, पहली में सामान्य अध्ययन-हिंदी और दूसरी में इंजीनियरिंग

    22 arrested during planned ‘Christian Crusader March’ in Dearborn

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 5 views
    22 arrested during planned ‘Christian Crusader March’ in Dearborn