फर्रुखाबाद में तीन दिन से बारिश जारी:तापमान गिरा, कई इलाकों में जलभराव; किसानों को फायदा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Farrukhabad
  • Farrukhabad Rain: Temperature Drops, Waterlogging; Farmers Benefit

फर्रुखाबाद में तीन दिन से बारिश जारी:तापमान गिरा, कई इलाकों में जलभराव; किसानों को फायदाफर्रुखाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह सात बजे से ही शहर और देहात के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है, लेकिन किसानों ने इसे धान की फसल के लिए फायदेमंद बताया है।

जिले में मौसम का मिजाज मंगलवार से बदला था। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार को दिनभर बारिश होती रही, और रात में भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार सुबह 7 बजे से फिर से तेज बारिश शुरू हो गई।

गुरुवार से शहर में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर के अलावा अमृतपुर, कायमगंज, नवाबगंज, शमशाबाद, मोहम्मदाबाद जैसे देहात क्षेत्रों में भी बारिश हो रही है।

शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है। बुधवार को प्रमुख बाजारों में पानी भर गया था। गुरुवार सुबह आवास विकास, नेकपुरकला और फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर भी सड़क किनारे जलभराव देखा गया।

किसानों ने इस बारिश को धान की फसल के लिए अच्छा बताया है। किसान सुरजीत और सुधीर ने कहा कि यह बारिश धान की रोपाई के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे फसल को काफी फायदा होगा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक जिले में और बारिश होने की संभावना है। गुरुवार सुबह से ही गरज के साथ बारिश जारी है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Private Ambulance Rental Rates Demand | DM Memorandum मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम…

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Loader Driver Murder Case | Family Accuses Illegal Mining Mafia हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप…

    You Missed

    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 0 views
    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 0 views
    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 6 views
    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके