दरोगा पर महिलाओं को परेशान करने का आरोप:पीलीभीत में एडीजी से शिकायत, पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pilibhit
  • Pilibhit ADG Complaint | Police Deny SI Harassment Allegations

दरोगा पर महिलाओं को परेशान करने का आरोप:पीलीभीत में एडीजी से शिकायत, पुलिस ने आरोपों को निराधार बतायापीलीभीत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की शेरपुर कला पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा सागर कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी ने एडीजी बरेली को मामले की शिकायत भेजी है।

हाफिज नूर अहमद अजहरी ने आरोप लगाया है कि दरोगा सागर कुमार रात के समय शेरपुर कला के मोहल्ला कुरैशियान में जबरन घरों में घुसते हैं और महिलाओं को परेशान करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से यह शिकायत की है। अजहरी ने दरोगा को तत्काल चौकी से हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दरोगा की कथित कार्यशैली को लेकर स्थानीय निवासियों और प्रबुद्ध वर्ग में भारी आक्रोश है। अधिवक्ता युनुस खान ने भी दरोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बिना ठोस वजह के आम लोगों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने देर रात बिना वारंट घरों में घुसना और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करना गैर-कानूनी बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी हरकतों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पूरनपुर कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अपराधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस टीम शेरपुर कला क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों और पुराने अपराधियों के सत्यापन के लिए गई थी।

कोतवाल पवन पांडे का दावा है कि पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने से रोकने और दबाव बनाने के उद्देश्य से ही इस तरह के मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। एडीजी स्तर पर शिकायत पहुंचने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Private Ambulance Rental Rates Demand | DM Memorandum मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम…

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Loader Driver Murder Case | Family Accuses Illegal Mining Mafia हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप…

    You Missed

    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 7 views
    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 6 views
    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके