यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बारिश से सड़कें धंसी, कारें समाईं, हाईवे डूबा; योगी बोले- डकैत जीतेंगे तो लूटेंगे; क्रिकेट ग्राउंड पर बच्चे की हत्या

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • UP Evening Bulletin; UPTET 2026 Answer Key Row | Akhilesh Yadav Yogi Adityanath

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बारिश से सड़कें धंसी, कारें समाईं, हाईवे डूबा; योगी बोले- डकैत जीतेंगे तो लूटेंगे; क्रिकेट ग्राउंड पर बच्चे की हत्याउत्तर प्रदेश1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

.

आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में मानसूनी बारिश से बिगड़ते हालात की है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों के घरों से नोटों के बंडल और सोने के जेवर बरामद होने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1- मानसूनी बारिश से हालात बिगड़ने लगे, सड़क धंसी, 24 घंटे में 4 मौतें

मानसूनी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में बारिश से 4 लोगों की मौत हुई। गुरुवार को मथुरा, मेरठ समेत 50 शहरों में तेज बारिश हुई। नोएडा में सड़कों पर 1-2 फीट पानी भर गया। गाजियाबाद में 10 फीट सड़क धंसने से कार- बाइक फंस गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 2 फीट पानी भरा। सहारनपुर में नदी में उफान से महिला समेत 3 लोग बाइक सहित बहने लगे। पूरी खबर पढ़ें

2- राममंदिर चढ़ावा चोरी-आरोपियों के घर से नोटों के बंडल मिले, 30 बैंक अकाउंट फ्रीज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर छापेमारी कर नकदी, सोने के जेवर और एक चार पहिया बरामद किया। अनुकल्प ने बताया कि अविनाश शुक्ला के साथ चोरी का पैसा शेयर मार्केट में लगाता, ब्याज पर देते और रिश्तेदारों के खातों के जरिए ट्रांसफर कराते थे। बुधवार को लवकुश और करुणेश के घर भी तलाशी ली गई। 30 बैंक खाते फ्रीज किए गए। पूरी खबर पढ़ें

3- योगी बोले-डकैत जीतेंगे तो जनता को लूटेंगे ही; ब्रह्मोस से पाकिस्तान ‘बाप-बाप’ चिल्लाता

बांदा में सीएम योगी ने कहा, अगर भू-माफिया और डकैत चुनाव जीतकर जाएगा तो सत्ता में आने के बाद व्यापारी का अपहरण करेगा, जमीन पर कब्जा करेगा और गरीबों को उजाड़ेगा। इसके पहले चित्रकूट में उन्होंने बरहा हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कामदगिरी की 5 किमी परिक्रमा 2 घंटे 10 मिनट में पूरा की। परिक्रमा मार्ग पर फूल बरसाकर स्वागत हुआ। पूरी खबर पढ़ें

4- अखिलेश बोले- SIT अफसर पर खुद 420 का मुकदमा; शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने कहा, “हमारे धर्म में चढ़ावे की चोरी महापाप है। SIT सिर्फ लीपापोती कर रही है। अफसर पर खुद 420 का मुकदमा है।” शंकराचार्य ने कहा- मंदिर में घोटाला हुआ है। लेकिन नए सीएम के आने पर सख्त कार्रवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें

5- यूपी TET के 4 सवालों के जवाब पर विवाद, अभ्यर्थी बोले- आयोग ने गलत जवाबों को सही माना

यूपी-TET की आंसर-की जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है। विवाद 4 सवालों और उनके जवाबों को लेकर है। आयोग ने जिन उत्तरों को सही माना है, उन्हें लेकर अभ्यर्थी और शिक्षक संगठन आपत्ति जता रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने कुछ सवालों के गलत जवाब सही घोषित कर दिए हैं। दावा है कि इन सवालों के सही उत्तर के समर्थन में आयोग को प्रमाण भी दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें

अब अहम 8 खबरें…

6- भदोही में ‘नो बॉल’ नहीं कहने पर बैट से पीटकर मार डाला; 15 साल का आरोपी हिरासत में

भदोही में क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार शाम 12 वर्षीय किशोर की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद एक गेंद को ‘नो बॉल’ मानने को लेकर हुआ। बल्लेबाज के आउट होने पर किशोर ने ‘नो बॉल’ कहने से इनकार किया, जिससे आरोपी भड़क गया और क्रिकेट बैट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस 15 साल के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। पूरी खबर पढ़ें

7- सुलतानपुर में भाजपा महिला नेता ने युवक को जड़ा थप्पड़, दरोगा के सामने छीना मोबाइल

सुल्तानपुर में भाजपा की महिला नेता पूजा कसौधन ने पुलिस चौकी के अंदर दरोगा के सामने युवक को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि उन्होंने युवक से मोबाइल लेकर लॉक खुलवाया और फिर थप्पड़ मारा। धमकी दी कि देखते जाओ, तुम्हें कहां भिजवाती हूं। ऐसा सबक सिखाऊंगी कि औकात भूल जाओगे। दरअसल, महिला नेता ने युवक को किसी के घर काम करने से मना किया था। पूरी खबर पढ़ें

8- प्रतापगढ़ में खड़ी पिकअप में घुसी वैगनआर, भाई-बहन की मौत

प्रतापगढ़ में बुधवार रात भीषण सड़क हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि युवती का मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार वैगनआर सड़क किनारे खड़ी प्लाईवुड लदी पिकअप में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद पिकअप कार पर पलट गई, जिससे तीनों अंदर फंस गए। अस्पताल में भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवक का इलाज जारी है। पूरी खबर पढ़ें

9- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को, राजनाथ सिंह करेंगे शुभारंभ

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। 63 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्सप्रेसवे लखनऊ कानपुर के बीच का सफर घटाकर मात्र 35 से 45 मिनट कर देगा। अभी इस सफर में 1.5 से 2 घंटे तक लगते हैं। इसको लगभग 4,700 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

10- रायबरेली में कन्यादान करने के बाद पिता का सुसाइड, बेटा बोला- शादी से कर्ज हुआ

रायबरेली में बेटी का कन्यादान करने के महज 8 घंटे बाद पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी की विदाई से पहले वह घर से निकले और फिर लौटे नहीं। शाम को घर से 200 मीटर दूर पेड़ पर उनका शव मिला। बेटे के मुताबिक, शादी में करीब 2 लाख रुपए खर्च होने से उन पर कर्ज हो गया था। आर्थिक तंगी और दो अन्य बेटियों की शादी की चिंता में यह कदम उठाया। पूरी खबर पढ़ें

11- बुलंदशहर में पिकअप की ठोकर से PAC जवान 3-फीट हवा में उछला, मौत

बुलंदशहर में सड़क हादसे में गुरुवार सुबह पीएसी जवान की मौत हो गई। ट्रांसफॉर्मर से लदी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवान करीब 3 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हेलमेट पहने थे लेकिन इसके बावजूद सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप सड़क किनारे पलट गई, ड्राइवर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें

12- गाजियाबाद में शहीद को अंतिम विदाई, पत्नी शव से लिपटकर रोईं

गाजियाबाद में गुरुवार को हिंडन घाट पर जवान चंद्रमोहन सिंह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पत्नी मंजू देवी शव से लिपटकर बिलख पड़ीं। सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। असम राइफल्स के हवलदार चंद्रमोहन सिंह सोमवार को मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए थे। पूरी खबर पढ़ें

13- शाहजहांपुर में पति को जूस लेने भेज पत्नी फरार, दो दिन पहले हुई थी शादी

शाहजहांपुर में गुरुवार दोपहर एक नवविवाहिता अपने पति को आम का जूस लेने भेजकर फरार हो गई। पति उसे दो दिन पहले ही लखीमपुर से शादी कर घर लाया था। पत्नी को चूड़ियां पहनाने बाजार लेकर गया था। बाजार में पत्नी ने पति से आम का जूस लाने को कहा। पति जूस लेकर वापस लौटा तो पत्नी वहां नहीं मिली। पति बोला- एक लाख रुपए के जेवर लेकर वह फरार हो गई। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है…

14- चंदा जुटाकर ग्रामीण बना रहे लोहे का पुल, 7.80 लाख जुटाया

जौनपुर के सीर गांव में पुल नहीं बनने पर ग्रामीणों ने खुद ही इसे बनाने का फैसला किया। इसके लिए करीब 7.80 लाख रुपये का चंदा जुटाकर 32 फीट लंबे लोहे के पुल का निर्माण शुरू कर दिया। ढांचा तैयार करने से लेकर वेल्डिंग तक का काम गांववाले ही कर रहे। ग्रामीणों ने कहा- जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से वर्षों तक गुहार लगाने के बाद भी पुल नहीं बना तो खुद पहल की। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या रहेगा खास…

15- योगी का अयोध्या और बस्ती दौरा

10 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या और बस्ती दौरे पर रहेंगे। बस्ती के हरैया में कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। अयोध्या में वह रामलला का दर्शन करने भी जाएंगे।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Manoj Muntashir Vs Abhijeet Deepke Controversy | Dhruv Rathee Video अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान…

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

Hindi News Entertainment Bollywood Tanushree Datta Statement On Nana Patekar Death | Metoo Controversy नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी,…

You Missed

‘VisionQuest’ Surprises NYCC with First Episode Screening

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
‘VisionQuest’ Surprises NYCC with First Episode Screening

अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 7 views
Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 6 views
अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए