झांसी में कच्छा-बनियान गैंग के गुर्गे का एनकाउंटर हुआ:चार दिन पहले हाउसिंग सोसायटी में चोरी करने के दौरान की थी फायरिंग, दूसरा साथी फरार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jhansi
  • Jhansi Kachha Baniyaan Gang Encounter | Police Fire; One Caught, Partner Flees

झांसी में कच्छा-बनियान गैंग के गुर्गे का एनकाउंटर हुआ:चार दिन पहले हाउसिंग सोसायटी में चोरी करने के दौरान की थी फायरिंग, दूसरा साथी फरारझांसी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में कच्छा बनियान गैंग का सदस्य अरमान उर्फ बाबा। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई। - Dainik Bhaskarपुलिस गिरफ्त में कच्छा बनियान गैंग का सदस्य अरमान उर्फ बाबा। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई।

झांसी में गुरुवार देर रात लगभग 2 बजे पुलिस और कच्छा-बनियान गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड

.

वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश 6 जुलाई को अशोक सनफ्रान सिटी सोसायटी में चोरी की नीयत से घुसा था और फायरिंग कर फरार हो गया था। इस मामले में नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज है।

एनकाउंटर की जानकारी देते सीओ सिटी रामवीर सिंह, साथ में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम।एनकाउंटर की जानकारी देते सीओ सिटी रामवीर सिंह, साथ में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम।

अशोक सनफ्रान सिटी में फायरिंग कर भागे थे बदमाश पुलिस के अनुसार, पांच और छह जुलाई की दरम्यानी रात नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित अशोक सनफ्रान सिटी सोसायटी में कच्छा-बनियान गैंग के बदमाश चोरी की नीयत से दाखिल हुए थे। हालांकि, घटना को अंजाम देने से पहले ही कॉलोनीवासियों को उनकी मौजूदगी की भनक लग गई। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए थे। सोसायटी अध्यक्ष की तहरीर पर नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसपी ने बनाई थीं दो टीमें

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस की दो टीमों का गठन किया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। हालांकि अभी गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस की पकड़ से दूर हैं। लेकिन सीओ ने भरोसा दिया है कि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

मुखबिर की सूचना पर मुस्तरा रोड पर हुई घेराबंदी सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब दो बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि कच्छा-बनियान गैंग के दो बदमाश मुस्तरा रोड पर मौजूद हैं और बाइक से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

अरमान उर्फ बाबा गिरफ्तार, चोरी के औजार बरामद

पकड़े गए आरोपी की पहचान अरमान उर्फ बाबा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक मिस कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक पिट्ठू बैग, हथौड़ा, सरिया, कटर, पेचकस, एक चाकू, टायर लीवर, 700 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद

Hindi News Entertainment Bollywood Aryan Khan Helps Falling Fan | Raghav Juyal Birthday Party राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख…

BHU में UG कोर्स का रजिस्ट्रेशन शुरू:25 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि,सीयूईटी के अर्हता अंकों के आधार पर प्रवेश

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi BHU UG Admissions Open: Registration Ends July 25 BHU में UG कोर्स का रजिस्ट्रेशन शुरू:25 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि,सीयूईटी के अर्हता अंकों के…

You Missed

राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद

  • By dp
  • July 10, 2026
  • 2 views
राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद

The Leite Show is only getting started with the Portland Fire

  • By dp
  • July 10, 2026
  • 2 views
The Leite Show is only getting started with the Portland Fire

BHU में UG कोर्स का रजिस्ट्रेशन शुरू:25 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि,सीयूईटी के अर्हता अंकों के आधार पर प्रवेश

  • By dp
  • July 10, 2026
  • 4 views
BHU में UG कोर्स का रजिस्ट्रेशन शुरू:25 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि,सीयूईटी के अर्हता अंकों के आधार पर प्रवेश

Venice Film Festival To Fete George Clooney With Lifetime Achievement Award

  • By dp
  • July 10, 2026
  • 4 views
Venice Film Festival To Fete George Clooney With Lifetime Achievement Award

झांसी में कच्छा-बनियान गैंग के गुर्गे का एनकाउंटर हुआ:चार दिन पहले हाउसिंग सोसायटी में चोरी करने के दौरान की थी फायरिंग, दूसरा साथी फरार

  • By dp
  • July 10, 2026
  • 5 views
झांसी में कच्छा-बनियान गैंग के गुर्गे का एनकाउंटर हुआ:चार दिन पहले हाउसिंग सोसायटी में चोरी करने के दौरान की थी फायरिंग, दूसरा साथी फरार

Quedan boletos para América vs. LA Galaxy en Los Ángeles: Precios y cómo comprar para el amistoso | Sporting News

  • By dp
  • July 10, 2026
  • 3 views
Quedan boletos para América vs. LA Galaxy en Los Ángeles: Precios y cómo comprar para el amistoso | Sporting News