फिल्म प्रमोशन के लिए देहरादून पहुंचीं हुमा कुरैशी:बोलीं-छोटे बजट की फिल्म 'बेबी डू डाई डू', दर्शकों का प्यार ही फिल्म का प्रचार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttarakhand
  • Dehradun
  • Huma Qureshi In Dehradun For Baby Do Die Do Promotion

फिल्म प्रमोशन के लिए देहरादून पहुंचीं हुमा कुरैशी:बोलीं-छोटे बजट की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों का प्यार ही फिल्म का प्रचारअभिषेक कुमार, देहरादून2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के प्रचार के लिए शुक्रवार को फिल्म में लीड रोल भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और फिल्म स्टारकास्ट देहरादून पहुंचे। - Dainik Bhaskarफिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के प्रचार के लिए शुक्रवार को फिल्म में लीड रोल भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और फिल्म स्टारकास्ट देहरादून पहुंचे।

हाल में रिलीज हुई नई फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के प्रचार के लिए शुक्रवार को फिल्म में लीड रोल भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और फिल्म स्टारकास्ट देहरादून पहुंचे। जहां फिल्म का प्रमोशन करने के साथ टीम ने मीडिया से बातचीत कर फिल्म की कहा

.

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और कई जगह शो हाउसफुल चल रहे हैं और इसी प्रतिक्रिया को करीब से देखने और दर्शकों से सीधे संवाद करने के लिए पूरी टीम देहरादून पहुंची है।

हुमा कुरैशी ने फिल्म की कहानी, दर्शकों के मिल रहे समर्थन और अपने प्रमोशन अभियान को लेकर जानकारी दी।हुमा कुरैशी ने फिल्म की कहानी, दर्शकों के मिल रहे समर्थन और अपने प्रमोशन अभियान को लेकर जानकारी दी।

दर्शकों से सीधे मिलकर जान रहे फिल्म का फीडबैक अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि थिएटर में जब से फिल्म लगी है, तभी से उन्हें लगातार फिल्म को लेकर कई प्रतिक्रियाएं मिल रही थी और देश में कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल होने की जानकारी मिलने के बाद फिल्म निर्माता और स्टारकास्ट देश के अलग अलग शहरों में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसी क्रम में आज फिल्म की टीम देहरादून पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि टीम अलग अलग शहरों के थिएटरों में जाकर दर्शकों से मिल रही है और उनसे फिल्म को लेकर राय जान रही है।

दर्शकों की जुबान पर भरोसा हुमा ने कहा कि उनकी फिल्म अपेक्षाकृत छोटी फिल्म है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए बड़े स्तर का बजट नहीं है। ऐसे में पूरी टीम का सबसे बड़ा प्रचार माध्यम दर्शक ही हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को फिल्म पसंद आती है तो वह अपने दोस्तों और परिचितों को इसके बारे में बताए, यही फिल्म के लिए सबसे बड़ा समर्थन होगा।

मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया पर आधारित है कहानी मीडिया से बातचीत में फिल्म की कहानी पर भी चर्चा की गई। स्टारकास्ट ने बताया कि फिल्म मुंबई की अंडरबेली और अपराध जगत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कंस्ट्रक्शन माफिया, अपराध, रोमांच और हास्य के तत्वों को एक साथ पिरोया गया है। फिल्म यह दिखाती है कि महानगर की चमक-दमक के पीछे अपराध और आम जिंदगी किस तरह एक साथ मौजूद रहते हैं।

सस्पेंस, क्राइम और कॉमेडी का मिश्रण फिल्म में हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ रचित सिंह और मनोरथ शेखावत भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। कलाकारों के अनुसार फिल्म में सस्पेंस, क्राइम, थ्रिल और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि कहानी और प्रस्तुति दोनों ही दर्शकों को एक अलग अनुभव देंगी।

दर्शकों से फिल्म देखने की अपील स्टारकास्ट ने देहरादून के दर्शकों से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह एक मौलिक कहानी है, जिसे मनोरंजन के साथ अलग अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म फिलहाल देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और टीम को उम्मीद है कि दर्शकों का प्यार आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow SGPGI Lucknow: New DM Courses And Recruitment Of 18 Doctors Announced SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे,…

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan 84th Birthday | Fans Gather At Jalsa Mumbai Celebration अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया…

You Missed

Resumen América vs Monterrey: Almada rescata un punto ante Almeyda gracias a regalo arbitral

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 0 views
Resumen América vs Monterrey: Almada rescata un punto ante Almeyda gracias a regalo arbitral

SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 0 views
SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 8 views
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 5 views
Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 3 views
इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी