बागपत में खेत से ट्रैक्टर निकालते समय हादसा:ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना किया अंतिम संस्कार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Baghpat
  • Baghpat Tractor Accident | Farmers Death No Postmortem Funeral

बागपत में खेत से ट्रैक्टर निकालते समय हादसा:ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना किया अंतिम संस्कारआशीष | बागपत9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत के अहेड़ा गांव में खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अजयपाल और प्रवीण के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, धान की बुवाई का कार्य चल रहा था। खेत में रोटावेटर के साथ काम करते समय एक ट्रैक्टर दलदल में धंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए चार अन्य ट्रैक्टर बुलाए गए, लेकिन वे भी कीचड़ में फंस गए।

इसके बाद पांचवां ट्रैक्टर मौके पर लाया गया। फंसे ट्रैक्टरों को खींचकर बाहर निकालने के प्रयास के दौरान दो ट्रैक्टर अचानक पलट गए। उनकी चपेट में आने से अजयपाल और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना ही दोनों किसानों का अंतिम संस्कार कर दिया।

भाजपा नेता योगेश कुमार ने बताया कि दोनों किसान खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना दे रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Private Ambulance Rental Rates Demand | DM Memorandum मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम…

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Loader Driver Murder Case | Family Accuses Illegal Mining Mafia हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप…

    You Missed

    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 1 views
    Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 1 views
    मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 7 views
    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 6 views
    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके