श्रेयस अय्यर की बहन को मिली थीं रेप की धमकियां:श्रेष्ठा अय्यर बोलीं- KKR रील विवाद के बाद डेथ थ्रेट्स मिले, गालियों भरे कॉल आए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shreyas Iyer Sister Gets Death Threats After KKR Controversy

श्रेयस अय्यर की बहन को मिली थीं रेप की धमकियां:श्रेष्ठा अय्यर बोलीं- KKR रील विवाद के बाद डेथ थ्रेट्स मिले, गालियों भरे कॉल आए48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को KKR वाले वीडियो के बाद हुए विवाद के चलते जान से मारने और रेप की धमकियां मिली थीं।

फिल्मी ज्ञान को दिए इंटरव्यू में श्रेष्ठा ने कहा, ‘इतना होने लगा कि मुझे डेथ थ्रेट्स आने लगे। मुझे रेप थ्रेट्स आने लगे। मुझे मेरे लुक्स को लेकर बहुत कुछ बोला गया, मेरे कैरेक्टर को लेकर बहुत कुछ बोला गया, मेरी बॉडी को लेकर बहुत कुछ बोला गया और इससे पता चलता है कि आपकी मेंटालिटी कैसी है। आप एक वीडियो को लेकर इतना कुछ कर सकते हो।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बाद मैंने इन बातों पर ध्यान देना बंद कर दिया और उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करने लगी, लेकिन फिर उन्होंने मेरे काम की जगह तक पहुंचना शुरू कर दिया। मैं दुबई में एक स्टूडियो के साथ काम करती हूं, जो मेरे लिए परिवार जैसा है। वहां रात के तीन-चार बजे फोन किए जाते थे और फोन पर गालियां दी जाती थीं।’

श्रेयस और श्रेष्ठा अक्सर एक-दूसरे के साथ वीडियो और तस्वीर पोस्ट करते रहते हैं।श्रेयस और श्रेष्ठा अक्सर एक-दूसरे के साथ वीडियो और तस्वीर पोस्ट करते रहते हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आईपीएल 2025 के दौरान श्रेयस अय्यर की टीम (पंजाब किंग्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

मैच के बाद श्रेष्ठा ने अपने भाई की टीम के सपोर्ट में दोस्तों के साथ डांस करते हुए एक रील पोस्ट की और मजाक में कहा था कि उन्होंने KKR को ‘एक पॉइंट गिफ्ट’ कर दिया है।

KKR के कुछ फैंस ने इस हल्के-फुल्के मजाक को पर्सनली तौर पर ले लिया और उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।

श्रेष्ठा सॉन्ग ‘एग्रीमेंट करले’ में नजर आई थीं

श्रेष्ठा अय्यर एक इन्फ्लूएंसर, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। वो फरवरी 2025 में फिल्म ‘सरकारी बच्चा’ के आइटम सॉन्ग ‘एग्रीमेंट करले’ में नजर आई थीं। इंस्टाग्राम पर भी वो कंटेंट पोस्ट करती रहती हैं। उनके कुछ पोस्ट में भाई श्रेयस भी नजर आते हैं।

श्रेष्ठा अय्यर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 लाख 28 हजार फॉलोअर्स हैं।श्रेष्ठा अय्यर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4 लाख 28 हजार फॉलोअर्स हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें रियलिटी शो जैसे ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने भाग नहीं लिया।

श्रेष्ठा अय्यर हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में नजर आईं। श्रेष्ठा इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनीं जो पहले ही हफ्ते में शो से बाहर (एलिमिनेट) हो गईं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • आमिर खान सिलक्यारा टनल हादसे पर बनाएंगे फिल्म: कबीर खान करेंगे डायरेक्ट, ऑस्ट्रेलिया में लिखी स्क्रिप्ट; 17 दिन तक फंसे थे 41 मजदूर

    कबीर खान करेंगे डायरेक्ट, ऑस्ट्रेलिया में लिखी स्क्रिप्ट; 17 दिन तक फंसे थे 41 मजदूर|उत्तरकाशी,Uttarkashi - Dainik Bhaskar0:45Play videoPlay videoउत्तरकाशी

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • न्यूलीवेड आमिर खान-गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया में हनीमून: बेटे आजाद और क्विन भी साथ, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव

    बेटे आजाद और क्विन भी साथ, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका पादुकोण: थर्ड ट्राइमेस्टर में चलने में हो रही है दिक्कत, बताया कैसी है कंडीशन, कुछ हफ्तों में होगी डिलीवरी

    थर्ड ट्राइमेस्टर में चलने में हो रही है दिक्कत, बताया कैसी है कंडीशन, कुछ हफ्तों में होगी डिलीवरी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:29Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow SGPGI Lucknow: New DM Courses And Recruitment Of 18 Doctors Announced SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे,…

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan 84th Birthday | Fans Gather At Jalsa Mumbai Celebration अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया…

You Missed

Resumen América vs Monterrey: Almada rescata un punto ante Almeyda gracias a regalo arbitral

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 1 views
Resumen América vs Monterrey: Almada rescata un punto ante Almeyda gracias a regalo arbitral

SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 1 views
SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 8 views
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 5 views
Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 3 views
इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी