अजय देवगन की मूवी में भोजपुरी सिंगर की एंट्री:3 साल में हारमोनियम पकड़ी, 5 साल में पहला एल्बम बनाया; नीलकमल सिंह को कैसे मिली धमाल-4

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Buxar
  • Bhojpuri Singer Neelkamal Singh Enters Bollywood With Ajay Devgns Dhammal 4

अजय देवगन की मूवी में भोजपुरी सिंगर की एंट्री:3 साल में हारमोनियम पकड़ी, 5 साल में पहला एल्बम बनाया; नीलकमल सिंह को कैसे मिली धमाल-4सत्य प्रकाश पांडे | बक्सर12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह के बाद अब भोजपुरी के एक और सिंगर नीलकमल सिंह की बॉलीवुड में एंट्री हो गई है। अजय देवगन की मूवी ‘धमाल-4’ सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई है। रिलीज से पहले मूवी का गाना ‘चटनी’ सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे बक

.

नीलकमल सिंह के ‘चटनी’ गाने को यूट्यूब पर 20 दिनों में 21 मिलियन लोग देख चुके हैं। गाने में फीमेल सिंगर के रूप में ममता शर्मा की आवाज है। गाने को धीरज बबुआन ने लिखा है, जबकि म्यूजिक नीलकमल सिंह और आदित्य देव ने दिया है। गाने को राहुल शेट्टी ने कोरियोग्राफ किया है।

धमाल-4 में अजय देवगन के साथ, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा के साथ-साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, रवि किशन मुख्य कैरेक्टर में हैं। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।

नीलकमल सिंह ने अब तक किसी भोजपुरी मूवी में काम नहीं किया है। वो सीधे बॉलीवुड में सिंगर और एक्टर के तौर पर एंट्री की है।

भोजपुरी एक्टर नीलकमल सिंह कौन हैं? उनकी गायकी की शुरुआत कैसे हुई? पढ़ाई-लिखाई कहां तक हुई है? घर परिवार में कौन-कौन हैं? नीलकमल सिंह की नेटवर्थ क्या है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

सबसे पहले ‘चटनी’ गाने की शूटिंग की 2 तस्वीरें देखिए

चटनी गाने की शूटिंग के दौरान भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ नीलकमल सिंह।चटनी गाने की शूटिंग के दौरान भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ नीलकमल सिंह।अरशद वारसी के साथ भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह।अरशद वारसी के साथ भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह।

सबसे पहले जानिए नीलकमल सिंह की सिंगिंग की शुरुआत की कहानी

नीलकमल सिंह के पिता सुशील सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि हम लोग बक्सर जिले के चुन्नी गांव के रहने वाले हैं। मैं और मेरी पत्नी ग्रामीण डॉक्टर थे। बच्चे छोटे थे, तभी हम लोग चौसा आ गए थे, वहां एक क्लिनिक खोली थी।

मुझे म्यूजिक से लगाव था। इसलिए साल 2001 में हारमोनियम खरीदकर लाया था। नीलकमल उस समय तीन साल का था। मैं हारमोनियम लेकर आया तो वो भी इसे बजाने की कोशिश करता था। एक-दो साल तक घर में ही रियाज किया।

वे कहते हैं, ‘साल 2001 में गांव के एक स्कूल में सरस्वती पूजा का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में जिस शख्स को हारमोनियम बजाना था, वो नहीं आया तो स्कूल के लड़के नीलकमल को अपने साथ स्कूल ले गए। लेकिन नीलकमल वहां से भागकर घर आ गए। मैंने पूछा तो बताया कि मुझसे हारमोनियम नहीं बजा, इसलिए आ गया।’

नीलकमल सिंह के 'चटनी' गाने को मूवी के ट्रेलर में भी यूज किया गया था।नीलकमल सिंह के ‘चटनी’ गाने को मूवी के ट्रेलर में भी यूज किया गया था।

अगले दिन मैंने देखा तो नीलकमल घर में हारमोनियम लेकर बैठे थे और बड़े आराम से उसे बजा रहे थे। शायद ये सरस्वती मां का आशीर्वाद था। 2003 में ए गोरी शहरी एल्बम का एक गाना ‘मौसी के चुम्मा ले पापा’ सुना जाना लगा। उस समय गुड्डू रंगीला का भी एल्बम आया था, लेकिन मेरे बेटे का गाना ज्यादा चर्चित हो गया।

सब कुछ ठीक चल रहा था, इसी दौरान साल 2007 में मेरे छोटे बेटे की हार्टअटैक से मौत हो गई। दो से तीन साल तक नीलकमल भी घर पर ही रहा, कोई गाना नहीं गाया। साल 2010 के बाद दोबारा नीलकमल ने गाना शुरू किया। भोजपुरी रियलिटी शो ‘सुर संग्राम’ में भी गया और टॉप-4 में शामिल हुआ।

कोरोना के वक्त नीलकमल का गाना ‘लइका तोहरे के पापा कहता’ वायरल हो गया। इसके बाद नीलकमल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

चटनी गाने के शूट के दौरान सेट पर साथी कलाकारों के साथ नीलकमल सिंह।चटनी गाने के शूट के दौरान सेट पर साथी कलाकारों के साथ नीलकमल सिंह।

अब जानिए नीलकमल सिंह को ‘धमाल-4’ का ‘चटनी’ गाना कैसे मिला?

नीलकमल सिंह के बड़े भाई राजकमल सिंह ने बातचीत में बताया कि हम लोगों ने शुरुआत से म्यूजिक के बीट और वीडियो पर फोकस किया। भोजपुरी के बीट अलग होते हैं और वेस्टर्न म्यूजिक के बीट अलग होते हैं। 10 से अधिक गानों में हम लोग वेस्टर्न बीट यूज किए हैं।

हम लोगों के कुछ गाने वायरल होने लगे तो टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने मिलने के लिए बुलाया। भूषण कुमार ने नीलकमल के गानों की तारीफ की और कहा कि जब हिंदी में गाते हो तो तुम्हें हिंदी में भी ट्राई करना चाहिए।

राजकमल बताते हैं कि भूषण कुमार की टी-सीरीज के बैनर तले करीब एक साल पहले एक गाना आया, जिसके बोल ‘लड़की दिवानी’ था। इस गाने में नीलकमल के साथ बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी भी थी। ये गाना काफी हिट हुआ। भूषण कुमार और राज चन्ना के पास कुछ-कुछ गाने आए थे, जो उन्होंने हम लोगों को भेजा था। मुझसे कहा कि एक बार नीलकमल से ट्राई करा लो, अगर नीलकमल गाएंगे, तो इसे शूट कराएंगे, रिकार्ड कराएंगे।

मां बहन मूवी में भी नीलकमल सिंह की आवाज में गाना था।मां बहन मूवी में भी नीलकमल सिंह की आवाज में गाना था।

धमाल-4 तीसरी बॉलीवुड मूवी जिसमें नीलकमल सिंह का गाना

नेटफ्लिक्स पर रवि किशन और माधुरी दीक्षित की ‘मां बहन’ फिल्म आई थी, जिसमें नीलकमल सिंह का ‘कारी-कारी अंखियों’ गाना था। इसके बाद ‘पति पत्नी और वो’ मूवी में एक प्रमोशन सॉन्ग था, जो धीरे-धीरे का रिमेक वर्जन था, उसे भी नीलकमल ने आवाज दी थी। अब तीसरी बार नीलकमल सिंह किसी बॉलीवुड मूवी में अपनी आवाज दी हैं।

राजकमल ने बताया कि धमाल-4 के लिए ‘चटनी’ गाना भी भूषण कुमार की ओर से हम लोगों को भेजा गया था। उनकी ओर से कहा गया था कि इसे मूवी में ले रहे हैं, अच्छे से करना है। फिर मैंने नीलकमल से बात की। इसके बाद हम लोगों ने इसे रिकार्ड करके भेजा। फिर उन्होंने इसे शूट करने को कहा। मैंने ही डिमांड की थी कि नीलकमल सिंह के भी चाहने वाले हैं, अगर गाने में वो भी दिखेंगे तो ठीक रहेगा। फिर भूषण कुमार की ओर से अप्रूवल मिला और अब गाने में आपको आवाज के साथ-साथ नीलकमल की एक्टिंग भी दिख रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Pays Tribute To Nana Patekar | KBC Video Instagram नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC…

अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:16 नवंबर तक का समय दिया गया, जानिए पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा यह मामला क्या है

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Personality Rights Case | Delhi High Court Hearing अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:16 नवंबर तक का समय दिया गया, जानिए…

You Missed

Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 1 views
Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 1 views
नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

In three years, Israel’s war on Gaza hasn’t just changed the Middle East, it’s changed the world | Steve Bloomfield

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
In three years, Israel’s war on Gaza hasn’t just changed the Middle East, it’s changed the world | Steve Bloomfield

अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:16 नवंबर तक का समय दिया गया, जानिए पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा यह मामला क्या है

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:16 नवंबर तक का समय दिया गया, जानिए पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा यह मामला क्या है

Football Visits No. 25 Pitt Saturday – University of North Carolina Athletics

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
Football Visits No. 25 Pitt Saturday – University of North Carolina Athletics

डीएम के ध्वस्तीकरण आदेश पर हाईकोर्ट की रोक:कोर्ट ने दारागंज स्थित घर का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने का एसडीएम को  निर्देश

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 7 views
डीएम के ध्वस्तीकरण आदेश पर हाईकोर्ट की रोक:कोर्ट ने दारागंज स्थित घर का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने का एसडीएम को  निर्देश