रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर को-स्टार ने किया रिएक्ट:एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी; अभी सिर्फ एक पक्ष सामने आया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Madirakshi Mundle On Rohit Chandel Arrest: Hear Both Sides

रोहित चंदेल की गिरफ्तारी पर को-स्टार ने किया रिएक्ट:एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी; अभी सिर्फ एक पक्ष सामने आया4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी शो 'सैराब' में मदिराक्षी मुंडले नयनिका रॉय और रोहित चंदेल ईशान गांगुली का किरदार निभा रहे हैं। - Dainik Bhaskarटीवी शो ‘सैराब’ में मदिराक्षी मुंडले नयनिका रॉय और रोहित चंदेल ईशान गांगुली का किरदार निभा रहे हैं।

टीवी एक्टर रोहित चंदेल के मामले पर टीवी शो ‘सैराब’ की उनकी को-स्टार मदिराक्षी मुंडले ने रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मामले पर रिएक्शन देते हुए उनकी को-स्टार मदिराक्षी मुंडले ने कहा, ‘मुझे इस बारे में अभी-अभी पता चला है। फिलहाल शो में मेरी फैमिली ट्रैक की शूटिंग चल रही है, इसलिए अभी शूटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती। बस उम्मीद है कि सब जल्द ठीक हो जाएगा।’

उन्होंने आगे कहा कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों की बात सुनना जरूरी है। अभी सिर्फ एक पक्ष सामने आया है, इसलिए पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार करना चाहिए।

मदिराक्षी मुंडले ने 'सिया के राम', 'कयामत से कयामत तक' और 'जग जननी मां वैष्णो देवी' जैसे कई शो में काम किया है।मदिराक्षी मुंडले ने ‘सिया के राम’, ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘जग जननी मां वैष्णो देवी’ जैसे कई शो में काम किया है।

किशोरी शहाणे ने भी रिएक्शन दिया था

वहीं, इससे पहले ‘सैराब’ की एक और को-स्टार किशोरी शहाणे ने रोहित के अरेस्ट पर रिएक्शन दिया था।

टेलीचक्कर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह खबर पढ़ी, तो पहले लगा कि यह शो के प्रमोशन का हिस्सा है, क्योंकि सीरियल में भी ऐसा ही ट्रैक चल रहा है। लेकिन बाद में पता चला कि मामला सच है। उन्होंने कहा कि फिलहाल शो की शूटिंग नॉर्मल तरीके से चल रही है और उन्हें इस मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है।

'सैराब' में किशोरी शहाणे इंद्राणी बसु का किरदार निभा रही हैं।‘सैराब’ में किशोरी शहाणे इंद्राणी बसु का किरदार निभा रही हैं।

रोहित चंदेल पॉक्सो केस में गिरफ्तार

दरअसल, रोहित चंदेल को नाबालिग से छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा उन पर मारपीट करने के आरोप भी लगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित के खिलाफ 10 जुलाई को पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज) के तहत शिकायत दर्ज हुई थी।

10 जुलाई को ही उन्हें दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया था।

शुक्रवार को मुंबई के पूर्वी उपनगर की रहने वाली नाबालिग की शिकायत मिलने पर पंत नगर पुलिस स्टेशन ने एक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 (पीछा करना) और 115(2) (चोट पहुंचाने का इरादा) भी लगाई हैं।

एक्टर पर आरोप हैं कि वह नाबालिग लड़की को अपने नंबर से कॉल कर बार-बार परेशान कर रहे थे। नाबालिग ने उनका फोन उठाना बंद किया, तो एक्टर दूसरे नंबर से बार-बार कॉल कर परेशान करने लगे।

शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई को रोहित ने लड़की को उसके घर के पास जबरदस्ती रोकने की कोशिश की और बाद में उसका पीछा भी किया। जब नाबालिग ने विरोध किया, तो एक्टर ने बहस करते हुए उसे गालियां दीं और मारपीट की।

कौन हैं रोहित चंदेल?

रोहित चंदेल ने स्टार प्लस के फेमस शो ‘पांड्या स्टोर’ में धवल मकवाना और जी टीवी के ऐतिहासिक शो ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ में बाजीराव की भूमिका निभाई थी।

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहदा के रहने वाले रोहित एक्टिंग में आने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट खेला और मार्शल आर्ट्स में भी अपने जिले को रिप्रेजेंट किया।

टीवी शो 'सैराब' में रोहित चंदेल के किरदार का नाम ईशान गांगुली है।टीवी शो ‘सैराब’ में रोहित चंदेल के किरदार का नाम ईशान गांगुली है।

साल 2015 में रोहित एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंचे। शुरुआती दौर में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। करीब 90 ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद उन्हें पहला कमर्शियल विज्ञापन मिला। इसके बाद उन्होंने शो ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ से टीवी डेब्यू किया। आगे चलकर वे ‘चंद्रगुप्त मौर्य’, ‘तमन्ना’ और ‘ये उन दिनों की बात है’ जैसे कई धारावाहिकों में नजर आए।

साल 2022 में उन्होंने डिज्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘एस्केप लाइव’ में राजकुमार का किरदार निभाया। ‘काशीबाई बाजीराव बल्लाल’ और ‘पांड्या स्टोर’ ने उन्हें घर-घर में फेमस बनाया। वर्तमान में वे टीवी शो ‘सैराब’ में नजर आ रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • धुरंधर फेम सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक सगाई का ऐलान किया: मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन, दौड़कर गले लगीं

    मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन, दौड़कर गले लगीं|लुधियाना,Ludhiana - Dainik Bhaskar0:55Play videoPlay videoलुधियाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर पहुंचे एक्टर रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली: पिंक सिटी में होगी ‘मिसमैच्ड 4’ की शूटिंग, कहा-सीजन दर्शकों को पसंद आएगा

    पिंक सिटी में होगी 'मिसमैच्ड 4' की शूटिंग, कहा-सीजन दर्शकों को पसंद आएगा|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Amma | Pushpalata Singh Performs Last Rites For Unclaimed Bodies 1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की ‘अम्मा’ ने 450 मुस्लिमों को दी…

BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi BHU Bhagat Singh Students Morcha Protest Against Gyanesh Kumar | Election Boycott BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा…

You Missed

Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 0 views
Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 0 views
1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 4 views
Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई