संभल में रास्ते से बजरपुट हटाने पर विवाद:दो पक्षों में मारपीट, चाचा-भतीजा घायल; पुलिस जांच में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Village Fight: Uncle, Nephew Injured | Police Probe

संभल में रास्ते से बजरपुट हटाने पर विवाद:दो पक्षों में मारपीट, चाचा-भतीजा घायल; पुलिस जांच में जुटीफिरोज अली | संभल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर ककरोआ गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे रास्ते पर बजरपुट और मक्का फैलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में चाचा-भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल वासिक पुत्र इलियास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर से किसी काम के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी तारिक पुत्र हाजी इस्तेखार ने कथित तौर पर बजरपुट और मक्का फैला रखी थी, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था।

वासिक के अनुसार, जब उसने तारिक से रास्ता साफ करने को कहा तो तारिक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। वासिक के विरोध करने और समझाने के प्रयास के बाद विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसी दौरान तारिक के साथ हनीब पुत्र हाजी इस्तेखार और अनीस पुत्र रहीस भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर वासिक के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए वासिक के चाचा अरकान को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे दोनों को चोटें आईं।

घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को नखासा थाना ले गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद गांव में कुछ देर तनाव का माहौल रहा, जो बाद में सामान्य हो गया।

नखासा थाना पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Amma | Pushpalata Singh Performs Last Rites For Unclaimed Bodies 1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की ‘अम्मा’ ने 450 मुस्लिमों को दी…

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi BHU Bhagat Singh Students Morcha Protest Against Gyanesh Kumar | Election Boycott BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा…

    You Missed

    Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 1 views
    Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

    1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 1 views
    1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

    Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 4 views
    Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई