युवती को पीटने के मामले में SHO, चौकी इंचार्ज लाइन-हाजिर:3 पुलिसकर्मी निलंबित, गोरखपुर में पिता के सामने बेटी को मारा गया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Police Assault: Daughter Attacked Before Father; Officers Suspended

युवती को पीटने के मामले में SHO, चौकी इंचार्ज लाइन-हाजिर:3 पुलिसकर्मी निलंबित, गोरखपुर में पिता के सामने बेटी को मारा गयागोरखपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के रेलवे हॉस्पिटल के पास पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवती की पिटाई के मामले में पुलिस प्रशासन ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर शाहपुर थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह और कौवाबाग चौकी

.

वहीं मौके पर वीडियो में दिख रहे पीआरवी के दो सिपाहियों और एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एक होमगार्ड के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। इसके साथ ही एसएसपी ने अपने पीआरओ रहे निरीक्षक जितेंद्र सिंह को शाहपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। मुख्य आरोपी मोहनापुर निवासी राज निषाद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, छेड़खानी, मारपीट, धमकी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने आठ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना के बाद सदमे में पिता और दहशत में आ गई बेटीघटना के बाद सदमे में पिता और दहशत में आ गई बेटी

9 जुलाई की घटना

शाहपुर थाना क्षेत्र में में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे काली स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बीच सड़क 24 वर्षीय युवती के बाल पकड़कर पीटा, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और गलत तरीके से छुआ। युवती सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही। युवती का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में आरोपी उसके साथ मारपीट और अभद्रता करते रहे, लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।

मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। युवती की तहरीर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात बाइक सवार और काली स्कॉर्पियो सवार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया।

दरअसल, युवती अपने पिता का इलाज कराने कार से रेलवे हॉस्पिटल जा रही थी। रास्ते में उसकी कार की एक बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। आरोप है कि बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में काली स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने युवती पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

तस्वीरें देखिए…

पुलिस के सामने ही आरोपी ने पीछे से युवती पर किसी भारी चीज से हमला किया।पुलिस के सामने ही आरोपी ने पीछे से युवती पर किसी भारी चीज से हमला किया।युवती को गलत तरीके से युवक ने छुआ और मारपीट की।युवती को गलत तरीके से युवक ने छुआ और मारपीट की।आरोपियों ने पुलिस से सामने से युवती को जोरदार थप्पड़ मारे।आरोपियों ने पुलिस से सामने से युवती को जोरदार थप्पड़ मारे।आरोपी युवकों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया।आरोपी युवकों ने कार का शीशा भी तोड़ दिया।

अब जानिए पूरा मामला…

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने बीमार पिता का इलाज कराने ग्रैंड विटारा कार से रेलवे हॉस्पिटल जा रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार उसकी कार से टकरा गया।

युवती का आरोप है कि बाइक सवार कार से उतरते ही उससे अभद्रता करने लगा और बार-बार माफी मांगने का दबाव बनाने लगा। युवती ने गलती बाइक सवार की बताते हुए माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

कुछ देर बाद बाइक सवार ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि काली स्कॉर्पियो से पहुंचे युवकों ने युवती के बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। गालियां दीं, कपड़े फाड़ने की कोशिश की और गलत तरीके से छुआ। इसके बाद कार में तोड़फोड़ कर शीशा तोड़ दिया। जाते-जाते आरोपी रेप और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

युवती के बीमार पिता बेबस खड़े रहे।युवती के बीमार पिता बेबस खड़े रहे।

पुलिस के सामने युवती से अभद्रता

युवती के मुताबिक, आरोपी काफी देर तक उसके साथ मारपीट और अभद्रता करते रहे। वह मदद के लिए चीखती रही, लेकिन आरोपी बेखौफ रहे। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, फिर भी आरोपी नहीं रुके। घटना के बाद युवती ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। उसने बताया कि सामने आने पर वह आरोपियों की पहचान कर सकती है।

वीडियो में दिखी मारपीट

मारपीट के वायरल वीडियो में कुछ युवक युवती के बाल पकड़कर पीटते दिखाई दे रहे हैं। आरोपी उसकी कार का शीशा भी तोड़ देते हैं और उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करते नजर आते हैं। वीडियो में 4-5 पुलिसकर्मी भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान आरोपी युवती के साथ मारपीट और अभद्रता करते रहते हैं। घटनास्थल पर कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे। वहीं युवती के बीमार पिता कुछ दूरी पर सहारे के साथ खड़े दिखाई देते हैं।

एक आरोपी राज निषाद गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।एक आरोपी राज निषाद गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

एक आरोपी गिरफ्तारी, अन्य की पहचान कराई जा रही- एसपी सिटी

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया-

QuoteImage

युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वह पादरी बाजार के मोहनापुर का रहने वाला है। कुछ संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।

QuoteImageLockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 750 किलो मिठाई नष्ट कराई:रक्षाबंधन से दो दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चला; 600 किलो जब्त की गई

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Rakshabandhan Special | Adulterated Sweets Seized Food Safety Department Raid खाद्य सुरक्षा विभाग ने 750 किलो मिठाई नष्ट कराई:रक्षाबंधन से दो दिन पहले ग्रामीण…

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी:ऑफिशियल ट्रैक जारी, बाबाओं-डेरों पर निशाना; यूजर्स ने लिखा-रामपाल, राम रहीम सबको लपेटा

Hindi News Local Haryana Sirsa Sirsa Masoom Sharma Tatvadarshi Song Controversy | Haryana Baba Exposed हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी:ऑफिशियल ट्रैक जारी, बाबाओं-डेरों पर निशाना; यूजर्स…

You Missed

Texas Senate poll: Talarico edges Paxton as data centers unite voters

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 0 views
Texas Senate poll: Talarico edges Paxton as data centers unite voters

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 750 किलो मिठाई नष्ट कराई:रक्षाबंधन से दो दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चला; 600 किलो जब्त की गई

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 0 views
खाद्य सुरक्षा विभाग ने 750 किलो मिठाई नष्ट कराई:रक्षाबंधन से दो दिन पहले ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चला; 600 किलो जब्त की गई

América quiere confirmar buen momento ante Columbus en cuartos de final de Leagues Cup en Carson

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 2 views
América quiere confirmar buen momento ante Columbus en cuartos de final de Leagues Cup en Carson

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी:ऑफिशियल ट्रैक जारी, बाबाओं-डेरों पर निशाना; यूजर्स ने लिखा-रामपाल, राम रहीम सबको लपेटा

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 2 views
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी:ऑफिशियल ट्रैक जारी, बाबाओं-डेरों पर निशाना; यूजर्स ने लिखा-रामपाल, राम रहीम सबको लपेटा

Brief independent investigation of agents’ behavior, reasoning and collaboration in the OpenAI / Hugging Face hacking incident

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 3 views
Brief independent investigation of agents’ behavior, reasoning and collaboration in the OpenAI / Hugging Face hacking incident

कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई

  • By dp
  • August 27, 2026
  • 3 views
कारगिल युद्ध पर आधारित 'ऑपरेशन सफेद सागर':डायरेक्टर बोले- माइनस 20 डिग्री ठंड से बीकानेर की धूप तक चली शूटिंग; मिग-21 पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई